Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: छानबीन

कानपुर के काकादेव में दो छात्रों के शव लटकते मिले, सुसाइड नोट के बावजूद मौत पर रहस्य..

कानपुर के काकादेव में दो छात्रों के शव लटकते मिले, सुसाइड नोट के बावजूद मौत पर रहस्य..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव के गीतानगर में स्थित एक पुराने पेंट के गोदाम में शुक्रवार दोपहर दो छात्रों के शव लटके मिले। इनमें एक कश्यपनगर कल्याणपुर का रहने वाले द्वारिका पाल का बेटा दीपक (24) है जो इसी गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड था और दादानगर के जेके इंस्टीट्यूट से आइटीआइ का डिप्लोमा छात्र भी था। गुरुवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी और इसके बाद शुक्रवार को वह घर नहीं लौटा। पिता ने वहां दिन की ड्यूटी करने वाले गार्ड से फोन करके पूछा तो उसने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाने का प्रयास किया। जब पुलिस को दिखाई दिया एक और शव गेट नहीं खुला तो गार्ड रावतपुर निवासी सुरेश ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने किसी तरह गेट खुलवाया और अंदर दाखिल हुई। वहां गार्ड रूम में पंखे के कुंडे से रस्सी से दीपक लटका हुआ था। पुलिस दीपक के मामले की छानबीन कर ही रही थी कि तभी कुछ दूरी पर उसे एक पेड़ पर चादर के सहारे दूसरा श...
लखनऊः 12 घंटे मौत से लड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर ने तोड़ा दम, बदमाशों ने बरसाई थीं गोलियां

लखनऊः 12 घंटे मौत से लड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर ने तोड़ा दम, बदमाशों ने बरसाई थीं गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुए हमले में घायल प्रापर्टी डीलर अशोक यादव ने मंगलवार तड़के सुबह दम तोड़ दिया। हमलावरों ने उनपर करीब 10 राउंड गोलियां चलाई थीं। इनमें से 3 उनको लगी थीं। उनकी हालत शुरू से गंभीर थी। ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने उनके बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी है। उधर, पुलिस का कहना है कि 70-80 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। साथ ही पुलिस मृतक प्रापर्टी डीलर के साथी से भी पूछताछ कर रही है। दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वा...
बांदा में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

बांदा में 15 साल के लड़के का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत एक 15 साल के लड़के का शव ननिहाल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-7 का छात्र था। प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का मान रही है, लेकिन घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कटनी की है। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बचपन से ननिहाल में रहता था बालक बताया जाता है कि बीरी बिरहंड गांव में रहने वाले सरोज कुमार का बेटा अजय कुमार (15) अपनी ननिहाल में मामा माताबदल के यहां बचपन से रहता था। यहीं रहकर वह गांव के स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। रविवार को ननिहाल के सभी लोग खेतों में काम करने गए। लौटकर आए तो बालक अजय का शव फांसी पर लटक रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हा...
महोबा में दिनदहाड़े दंपत्ति से एक लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त वारदात

महोबा में दिनदहाड़े दंपत्ति से एक लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त वारदात

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले के अजनर थाना क्षेत्र में आज बुधवार को दिनदहाड़े एक दंपत्ति से बदमाशों ने 1 लाख रुपए की नगदी लूट ली। यह वारदात उस वक्त हुई जब गांव आरी निवासी नृपत कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ स्टेट बैंक बेलाताल से 1 लाख रुपए निकालकर वापस घर लौट रहे थे। दोनों पति-पत्नी बाइक से थे और आज सुबह जैसे ही बैंक से लौटते वक्त दोनों करीब 11 बजे मवैया तिराहा से आगे निकले, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको रोककर 1 लाख रुपए लूट लिए। विरोध पर महिला की पिटाई   बताते हैं कि विरोध पर महिला की पिटाई भी बदमाशों ने की। बाइक सवार दंपत्ति ने कुछ दूर बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन फिर चकमा देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने अजनर थाना प्रभारी आनंद कुमार को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस क...
महोबा में बैंक के ताले तोड़कर चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर..

महोबा में बैंक के ताले तोड़कर चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल कस्बे में आज आर्यावर्त बैंक के ताले टूटने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी बैंक कर्मियों को उस वक्त हुई जब रोज की तरह वह सोमवार को बैंक की शाखा खोलने पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फान बैंक कर्मियों की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कैश चोरी के सवाल पर बच रहे बैंक अधिकारी  मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोर बैंक का ताला तोड़कर दाखिल हुए हैं। बैंक में चोरी की सूचना से पूरे कस्बे में लोग हैरान रह गए। मौके पर भी लोगों की भीड़ रही। सूत्रों का कहना है कि बैंक से डीबीआर व लैपटाप समेत कई कीमती सामान भी चोरी हुआ है। साथ ही कैश चोरी के सवाल पर बैंक कर्मचारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ेंः दुस्साहसः यूपी में दिनद...
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में केन में डूबकर युवक की मौत, उठ रहे कई सवाल..

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में केन में डूबकर युवक की मौत, उठ रहे कई सवाल..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार दोपहर केन नदी में डूबकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताते हैैं कि युवक का शव नदी के किनारे वाले हिस्से में मिला है। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मिला है। उधर, लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पहचान कराने का पुलिस कर रही प्रयास  बाद में युवक को जिंदा होने की संभावना के साथ जिला अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 20 से 22 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर मिला है। ये भी पढ़ेंः दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज...
कानपुर में डीजीपी को फोन मिलाने के बाद सिपाही की पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

कानपुर में डीजीपी को फोन मिलाने के बाद सिपाही की पुलिस लाइन में संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस लाइन में तैनात एक हेड सिपाही की बैरक की छत से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे महकमे में हड़कंप सा मच गया। जानकारी होने पर एसएसपी अनंत देव खुद मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति की जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिपाही की मौत गिरने से हुआ हादसा है या सुसाइड या फिर किसी ने उसे धक्का देकर मार डाला है। इन सभी सवालों को लेकर अभी संशय बना हुआ है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। औरैया का रहने वाला था हेड कांस्टेबिल   मामला इसलिए सनसनीखेज बन गया है क्योंकि मौत से पहले हेड कांस्टेबिल ने जिन 10 लोगों को फोन मिलाया था, उनमें एक नंबर यूपी के पुलिस मुखिया (डीजीपी) का भी था। इसके अलावा आखिरी बार सजेती के एक टेंपो चालक का नंबर मिलाया था। 10 अगस्त को आखिरी बार हुई पत्नी से बात    बताया जाता है कि औरेया जिले के दिबियापुर के र...
हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भाजपा नेता की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड ने पहुंचकर सुरागकसी की है। घर से खून निकलता दिखा तो खुलासा  बताया जाता है कि बीजेपी के सुमेरपुर के पचखुरा गांव के रहने वाले राकेश सिंह (40) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे और कमरे से खून बहता देखकर लोगों का ध्यान उधर गया। उनकी पत्नी बच्चों के साथ लगभग 10 दिन पहले मायके गई थीं। बीती रात उनका एक साथी घर आकर रुका था। घटना के वक्त वह नहीं मिला है। बहन-बहनोई का हो चुका है कत्ल  बताया जा रहा है कि मृतक राकेश सिंह की बहन और बहनोई का लगभग 10 साल पहले कत्ल हो गया था। कुछ दिन पहले भांजे...
कानपुर में पेरेंट्स मीटिंग में जाने को स्कूटी में पेट्रोल डलाने निकला छात्र, फिर मिली माथे पर गोली लगी लाश

कानपुर में पेरेंट्स मीटिंग में जाने को स्कूटी में पेट्रोल डलाने निकला छात्र, फिर मिली माथे पर गोली लगी लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन न्यूज, कानपुरः शहर के रतनलाल नगर में 12वीं के एक छात्र के माथे पर रिवाल्वर की गोली आरपार लगी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लाश झाड़ियों में पड़ी देखी और पहचान करके परिवार वालों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पास में ही मृतक छात्र के पिता का लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गुजैनी K-73, निवासी योगेंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदार हैं। उनका बेटा अंशुमान दबौली स्थित हरमिलाप स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ता था।  दबौली के ठेकेदार का बेटा, रतनलाल नगर में मिली लाश   योगेंद्र सिंह की पत्नी यानि मृतक छात्र की मां का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे बेटे के साथ उनको पेरेंट्स मीटिंग में जाना था, स्कूटी में पेट्रोल डलाने की बात कहकर वह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी काफी त...
कानपुर में लूटपाट के बाद महिला की हत्या, डाग स्कवायड के जरिये दो लोगों तक पहुंची पुलिस..

कानपुर में लूटपाट के बाद महिला की हत्या, डाग स्कवायड के जरिये दो लोगों तक पहुंची पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिठूर थाने के सिंहपुर गांव में घर में अकेली महिला की हत्या करने के बाद बदमाशों ने लूटपाट की और मौके से भाग निकले। सोमवार सुबह दूध देने आई महिला ने दरवाजा खटखटाया तो जवाब नहीं मिला। उसने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर घुसे तो महिला मृत पड़ी हुई थी और अलमारी और बक्से खुले पड़े थे। घर का सामान, टेबिल फैन बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। डाग स्कवायड के जरिये पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव का मामला   सिंहपुर गांव निवासी कमला कुशवाहा (60) के पति भइयालाल की मार्च महीने में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। पति की मौत हो जाने के बाद कमला अपने मकान में अकेली रहती थी। उसका इकलौता बेटा गोविंद सूरत में रहकर काम करता है। रविवार की...