Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भाजपा नेता की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड ने पहुंचकर सुरागकसी की है।

घर से खून निकलता दिखा तो खुलासा 

बताया जाता है कि बीजेपी के सुमेरपुर के पचखुरा गांव के रहने वाले राकेश सिंह (40) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे और कमरे से खून बहता देखकर लोगों का ध्यान उधर गया। उनकी पत्नी बच्चों के साथ लगभग 10 दिन पहले मायके गई थीं। बीती रात उनका एक साथी घर आकर रुका था। घटना के वक्त वह नहीं मिला है।

बहन-बहनोई का हो चुका है कत्ल 

बताया जा रहा है कि मृतक राकेश सिंह की बहन और बहनोई का लगभग 10 साल पहले कत्ल हो गया था। कुछ दिन पहले भांजे ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रारंभिकतौर पर जमीन का विवाद भी वारदात की वजह हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, भाजपा नेता की हत्या की खबर इलाके में फेल गई। कुछ भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश..