Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: गिरफ्तार

कानपुर में खुलासाःWhatsapp-Facebook और Twitter पर सेक्स रैकेट ग्रुप, आनलाइन डिमांड पर कॅाल गर्ल्स..

कानपुर में खुलासाःWhatsapp-Facebook और Twitter पर सेक्स रैकेट ग्रुप, आनलाइन डिमांड पर कॅाल गर्ल्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस ने एक बड़े हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है जो पूरी तरह से सोशल मीडिया के जरिए फल-फूल रहा था। इसकी संचालिका एक महिला थी जो अपनी दूसरी सहयोगियों के साथ WhatsApp-Facebook और Twitter पर ग्रुप बनाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। बताते हैं कि यह महिला पहले भी सेक्स रैकेट का संचालन करने पर गिरफ्तार हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए ग्राहकों की बुकिंग लेती थीं और फिर ऑनलाइन डिमांड पर कॉल गर्ल्स को बड़े-बड़े शहरों से बुलाती थीं और बाद में उनको ग्राहकों के पास सप्लाई कर दिया जाता था। पुलिस ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह खुलासा कानपुर की नजीवाबाद थाना पुलिस ने किया है। काफी समय से मिल रही थीं सूचनाएं बताया जाता है कि पुलिस को काफी समय से शहर में व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशलमीडिया प्लेटफार्म के जरिये सेक्स रैकेट के संचालन ...
बांदा में शिक्षक ने स्कूल में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बांदा में शिक्षक ने स्कूल में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छह साल की कक्षा-1 की बच्ची के साथ स्कूल की शिक्षक ने रेप किया है। घटना का खुलासा होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। रोती-बिलखती बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं स्कूल के प्रबंधक पर भी कार्रवाई की आंच आ सकती है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद प्रबंधक पर भी कार्रवाई की जा सकती है। प्राइवेट स्कूल का है मामला बताया जाता है कि मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां शुक्रवार शाम करीब करीब 5 बजे एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने स्कूल में ही कक्षा एक की छात्रा के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया। बताते हैं कि आरोपी शिक्षक ने बच्ची और उसके भाई को अलग से पढ़ाने की बात कहते हुए स्कूल में रोक...
बीजेपी नेता ने पुलिस ग्रुप में ही डाल दी आपत्तिजनक पोस्ट, फिर काम न आईं सिफारिशें, पहुंचे सीधे जेल

बीजेपी नेता ने पुलिस ग्रुप में ही डाल दी आपत्तिजनक पोस्ट, फिर काम न आईं सिफारिशें, पहुंचे सीधे जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इतनी एहतियात के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। आम लोगों को छोड़िए, खुद भाजपा नेता भी आपा खोते नजर आ रहे हैं। कन्नौज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वहां पुलिस के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में ही एक भाजपा नेता ने आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। हालांकि, इसकी कीमत नेता जी को तमाम सिफारिशों के बावजूद जेल जाकर ही चुकानी पड़ी। पुलिस ने ग्रुप से रिमूव करने के बाद नेता जी को शांतिभंग की आशंका में उनको गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसडीएम ने जमानत न देकर नेता जी को जेल भेज दिया। इसी तरह जिले में ही गुरसहायगंज में भड़काऊ पोस्ट पर एआईएमआईएम के पदाधिकारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सिफारिश को पहुंचे कई भाजपा नेता बताया जाता है कि छिबरामऊ के भाजपा के पूर्व नगर मंत्री व वर्तमान नगर कार्यकारिण...
पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार, अखिलेश यादव के हैं करीबी

पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एपी मिश्रा गिरफ्तार, अखिलेश यादव के हैं करीबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी यूपी पॉवर कारपोरेशन के पीएफ घोटाले में पूर्व एमडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद खास माने जाने वाले एपी मिश्रा को मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि सोमवार देर रात से ही अलीगंज और गोमतीनगर में स्थित उनके घरों के साथ-साथ दफ्तर पर पुलिस की टीम अयोध्या प्रसाद मिश्रा पर नजर बनाए थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपी मिश्रा को सोमवार देर रात ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सोमवार से थी नजर, मंगलवार को गिरफ्तारी ईओडब्ल्यू उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। मंगलवार को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि पूर्व एमडी मिश्रा की गिरफ्तारी के पहले से कयास लगाए जा रहे थे। बताते चलें कि 2268 करोड़ के पीएफ घोटाले की जांच में ईओडब्ल्यू द्वारा यह अबतक की तीसरी गिरफ्तारी है। एपी मिश्रा यानी...
कमलेश तिवारी हत्याकांड: कानपुर से पकड़ा गया हत्यारों को पिस्टल देने वाला

कमलेश तिवारी हत्याकांड: कानपुर से पकड़ा गया हत्यारों को पिस्टल देने वाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में हत्यारों को पिस्टल देने वाले आरोपी को यूपी और गुजरात एटीएस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम यूसुफ खान है। यह आरोपी वैसे तो मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन बीते कुछ समय से गुजरात में रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने सूरत में हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराई थी। बीती शाम करीब 6 बजे कानपुर के घंटाघर से युसुफ की गिरफ्तारी हुई। मामले में यूपी और गुजरात एटीएस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की बीते दिनों लखनऊ के खुर्शिदाबाद में स्थित उनके दफ्तर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दो थे और उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। दोनों हत्यारे मिठाई का डिब्बा ले...
1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः 13 सौ रुपए में लड़कियों से 30 मिनट मसाज की सुविधा और अगर रेगुलर कस्टमर हैं तो डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ में ब्रांडेड सैलून की भी सुविधा। दरअसल, इस सब की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलता हुआ पकड़ा गया है जिसमें जिस्मफरोशी के लिए दिल्ली, असम और हल्द्वानी जैसी जगहों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं। पुलिस ने छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करते हुए 9 लड़कों के साथ 5 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मसाज पार्लर मालिक समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापारी की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। यह पूरा मामला है यूपी के बरेली जिले का। जहां इज्जतनगर पुलिस ने छापेमारी करते हुए इस गौरखधंधे का खुलासा किया है। बताया जाता है कि बरेली फीनिक्स मॉल के स...
कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जिसमें दो सगे भाइयों ने अपने तीसरे भाई पत्रकार विजय गुप्ता की प्रापर्टी के लालच में गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ये दोनों भाई इस कदर प्रापर्टी के लालच अंधे हो गए कि हत्या के बाद शव को तेजाब डालकर जला डाला। शातिराना अंदाज में शव को उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया। हत्याकांड में दोनों भाइयों के साथ एक तीसरा साथी भी था। पुलिस का कहना है कि सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। प्रापर्टी को लेकर था भाइयों में विवाद खास बात यह है कि ठीक दिवाली के दिन तीनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। तब विजय ने बाद में थाना रायपुरवा पहुंचकर बड़े भाइयों से हत्या का खतरा जताते हुए मदद मांगी थी, लेकिन थाना पु...
लखनऊ में खुलासे से खिसकी पुलिस की जमीन, नशा कारोबार का सरगना निकला हेड कांस्टेबल

लखनऊ में खुलासे से खिसकी पुलिस की जमीन, नशा कारोबार का सरगना निकला हेड कांस्टेबल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस के पैरों तले जमीन उस वक्त खिसक गई, जब उसी के महकमे का एक हेड कांस्टेबल गैंग का सरगना निकला। फिलहाल पुलिस ने हेड कांस्टेबल समेत तीन नशा कारोबारियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से लाखों की स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई थाना कैंट और नारकोटिक्स सेल की टीम ने साथ मिलकर की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 244 पुड़िया स्मैक के अलावा 1.58 लाख की नगदी तथा एक क्रेटा गाड़ी बरामद की है। बताते हैं कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के बाद की गई है। कैंट थाना पुलिस और नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई बताते हैं कि सीओ कैंट के नेतृत्व में थाना कैंट व नारकोटिक्स सेल की टीम ने चेकिंग के दौरान हेड कांस्‍टेबल पवन कुमार को उसके राइट हैंड राकेश यादव समेत गिरफ्तार किया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्&#x...
STF को बड़ी सफलताः 23 पिस्टल के साथ 5 बदमाशों को पकड़ा, मध्यप्रदेश से जुड़े तार

STF को बड़ी सफलताः 23 पिस्टल के साथ 5 बदमाशों को पकड़ा, मध्यप्रदेश से जुड़े तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/हरदोईः लखनऊ STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 पिस्टल, मैग्जीन और नकदी समेत 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाश अवैध असलहे सप्लाई गिरोह के सदस्य हैं जो मध्यप्रदेश के बीहड़ में बड़े पैमाने पर पिस्टल तैयार करके यूपी के हरदोई समेत अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। गिरोह का सरगना आजमगढ़ का रहने वाला है जो प्रदेश में असलहा बिक्री की जिम्मेदारी संभालता था। इस मामले में STF के लखनऊ उप निरीक्षक मनोज पांडे की ओर से संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एमपी से लाकर यूपी में करते थे सप्लाई एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय की ओर से कहा गया है कि मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के गांव आंगनबाड़ी के पास रहने वाले आकाश झाबर, यूपी के आजमगढ़़ के ग्राम मिठिया विष्णूपुर, सौरभ यादव, केहर सिंह यादव, सद्दाम हुसैन और गौरव मिश्रा तथा मध्य प्रदेश ...
पत्नि के लिए NTPC प्रबंधक चुरा रहे थे सोने की चूड़ियां, ड्राइवर समेत गिरफ्तार

पत्नि के लिए NTPC प्रबंधक चुरा रहे थे सोने की चूड़ियां, ड्राइवर समेत गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए मध्यम वर्ग का हर पति किसी न किसी संकट से गुजरता है, लेकिन यूपी सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक ज्वैलरी दुकान से एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिसे सुनकर और जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए। दरअसल, इस दुकान से सोने की चूड़ियां चोरी हुईं और चोरी करने का आरोप किसी आम आदमी पर नहीं, बल्कि एनटीपीसी के प्रबंधक पर है जिनकी सैलरी लाखों रुपए में होती है। दुकानदार की रिपोर्ट और दुकान के सीसीटीवी फुटैज के सबूत के आधार पर पुलिस ने एनटीपीसी के इस प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटैज से खुलासा विंध्यनगर पुलिस के अनुसार करवाचौथ वाले दिन सिंगरौली के आभूषण व्यवसायी विशाल चंद्र ने थाने में तहरीर दी। उनका कहना था कि उनके प्रतिष्ठान में देर शाम दो लोग सफेद कार से पहुंचे और सोने की चूड़ियां दिखाने को कहा। इसके बाद दुकानदार ने चूड़ियां...