Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 20 हजार वोटों से जीते, दूसरे नंबर पर कांग्रेस

कानपुर में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 20 हजार वोटों से जीते, दूसरे नंबर पर कांग्रेस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उप चुनावों में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने जीत दर्ज कराई है। वह 20 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर रहीं। भाजपा प्रत्याशी को जहां 60172 वोट मिले हैं वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर ने 39474 वोट मिले हैं। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई मतगणना दोपहर लगभग 2 बजे पूरी हो गई। 25वें अंतिम राउंड की मतगणना के बाद साफ हो गया कि कानपुर की गोविंदनगर सीट से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी विजयी हुए हैं। शुरू से विपक्षियों पर बढ़त बनाकर चले मैथानी मैथानी शुरू से ही अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहे। पहले राउंड से बढ़त बनाते चले मैथानी अंतिम राउंड तक आगे ही रहे। हर राउंड के साथ अंतर बढ़ता गया और विपक्षियों का उनतक पहुंचना मुश्किल हो गया। मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को 2455 तो कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 1493 और ...
कानपुरः बिधनू में घर में विस्फोट मामले में 1 की मौत, दरोगा-सिपाही निलंबित

कानपुरः बिधनू में घर में विस्फोट मामले में 1 की मौत, दरोगा-सिपाही निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के थाना कस्बा बिधनू के द्विवेदी नगर में एक घर में हुए विस्फोट पूरा इलाका कांप उठा। सोमवार देर शाम करीब पौने 7 बजे हुए इस घटनाक्रम में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कुछ दी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यह धमाका वहां रहने वाले बीडी वर्मा के मकान के पिछले हिस्से में हुआ। वहां किराए पर रहने वाले नर्वल के बेहटा निवासी प्रखर साहू (20) पुत्र श्रीराम साहू तथा द्विवेदी नगर निवासी सुरेश कुमार के पुत्र सागर (20) दोनों घायल हो गए थे। छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि दोनों पटाखें बोरी में खरीदकर लाए थे। उसी में धमाके से हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल भेजा है। वहां सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं प्रखर की हालत गंभ...
कानपुर में गंगा बैराज के अटल घाट में डूबे 3 दोस्त, 2 की जान बची, 1 लापता

कानपुर में गंगा बैराज के अटल घाट में डूबे 3 दोस्त, 2 की जान बची, 1 लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में गंगा बैराज पर स्थित अटल घाट पर आज सोमवार को तीन दोस्त नहाते वक्त डूब गए। इनमें से दो को चौकीदार ने डूबने से बचा लिया, जबकि एक अबतक लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गोताखोरों की मदद से कई घंटों से लापता छात्र की तलाश की जा रही है। लापता छात्र अनूप कनौजिया पुत्र ओमप्रकाश कनौजिया, बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। बताते हैं कि अनूप (21) शहर के काकादेव में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। आज सुबह वह मां के कहने पर गंगा जल लेने दोस्तों के साथ गंगा बैराज पहुंचा। नहाते समय हुआ हादसा वहां दोस्त गोरखपुर के खोराबार निवासी संजय निषाद और देवरिया के रुद्रपुर निवासी आदर्श सोनकर के साथ वह गंगा में नहाने लगा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब चौकीदार सरोज ने घाट का गेट बंद करने के लिए तीनों को आवाज दी, लेकिन तीनों ने कुछ देर ...
लखनऊ-कानपुर-चित्रकूट समेत यूपी में 11 सीटों पर मतदान जारी, शुरुआती दो घंटे में ऐसी तस्वीर

लखनऊ-कानपुर-चित्रकूट समेत यूपी में 11 सीटों पर मतदान जारी, शुरुआती दो घंटे में ऐसी तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव जारी है। पहले दो घंटे में मतदान के दौरान कुल 8.43 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस दौरान लखनऊ की लखनऊ कैंट में सिर्फ 3.70 और कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट पर 5.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। चित्रकूट के मानिकपुर में भी मतदाताओं की रफ्तार थोड़ी सुस्त दिखाई दे रही है। वहां 7.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कुल 11 सीटों पर मदतान का प्रतिशत देखें तो पहले दो घंटे के भीतर सहारनपुर के गंगोह में 11 प्रतिशत, रामपुर सदर सीट पर 6 प्रतिशत, अलीगढ़ के इगलास में 9 प्रतिशत, प्रतापगढ़ सदर में 11 प्रतिशत, बहराइच के बलहा में 11 प्रतिशत तथा मऊ की घोसी विधानसभा क्षेत्र 9 प्रतिशत, बाराबंकी के जैदपुर में 9 प्रतिशत, अंबेडकरनगर के जलालपुर में 11 प्रतिशत वोटिंग हुई है। कुछ जगहों पर ईवीएस खराबी की सचना आ रही हैं लेकिन इनको दुरुस्त किया जा रहा है। कुछ जगह...
लखनऊ-कानपुर-मानिकपुर समेत 11 सीटों पर उप चुनाव सोमवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना

लखनऊ-कानपुर-मानिकपुर समेत 11 सीटों पर उप चुनाव सोमवार को, पोलिंग पार्टियां रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः लखनऊ की कैंट व बुंदेलखंड की मानिकपुर और कानपुर की गोविंदनगर सीट समेत कुल 11 विधानसभा सीटों के लिए यूपी में उप चुनाव सोमवार को होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पोलिंग पार्टियां भी मतदान स्थलों पर पहुंच चुकी हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सभी राजनीतिक दलों के नेता जीत के लिए पूजा जोर लगा चुके हैं। वहीं चुनावों के मद्देनजर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन सीटों पर होने हैं उप चुनाव यूपी में उप चुनाव के क्रम में लखनऊ की कैंट सीट, बुंदेलखंड के चित्रकूट की मानिकपुर सीट, कानपुर की गोविंदनगर सीट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर की रामपुर सदर सीट, अलीगढ़ की इगलास सीट, प्रतापगढ़ की सदर सीट, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा तथा अंबेडकरनगर की जलालपुर और मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इन 11 सीटों पर कुल 109 प्रत्याशी अपना ...
कानपुरः बेटी का हुआ जन्म तो झोले में रखकर खूंटी पर टांग गए

कानपुरः बेटी का हुआ जन्म तो झोले में रखकर खूंटी पर टांग गए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इंसान किस हद तक संवेदनहीन हो चुका है इसका उदाहरण रविवार को कानपुर शहर के कल्याणपुर क्षेत्र में देखने को मिला। एक नवजात बच्ची सीमेंट के पोल पर खूंटी पर टंगे झोले में लावारिश हालत में मिली। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर इस झोले पर पड़ी तो उसने जिज्ञासावश इसको देखा। इसके बाद तत्काल कल्याणपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और बच्ची को झोले से निकालते हुए हैलट अस्पताल पहुंचाया। वहां मासूम को बाल रोग विभाग के डाक्टर ने देखा और इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। बच्ची की उम्र लगभग 1 या 2 दिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बच्ची की उम्र मुश्किल से 2 या 3 दिन की होगी। इतना ही नहीं बच्ची झोले में कई घंटे तक रहने के कारण बीमार भी हो गई है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची को समय पर इलाज मिल गया है। सभी लोग...
कानपुर में 10 किलो अफीम-20 लाख कैश के साथ झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार

कानपुर में 10 किलो अफीम-20 लाख कैश के साथ झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की लखनऊ टीम ने गुरुवार सुबह कानपुर में बड़ी कार्रवाई की। इस टीम के अधिकारियों ने रावतपुर रोडवेज बस अड्डे के पास से तीन बड़े शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20 लाख रुपए नगद बरामद करते हुए 10 किलो अफीम भी बरामद की है। तीनों शातिर किस्म के तस्कर बताए जा रहे हैं जिनके उपर विभागीय अधिकारी लंबे समय से नजर रखे हुए थे। उधर, इस टीम लीडर उदय भान मिश्रा का कहना है कि पकड़े गए लोगों में अंतर प्रांतीय तस्कर गिरोह का सरगना भी शामिल है जो झारखंड प्रांत के रहने वाले हैं। झारखंड के रहने वाले हैं तस्कर उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में झारखंड हजारीबाग का राजदीप कुमार महतो, उसके साथी मनोज कुमार व राजू डांगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 10 किलो अफीम मिली है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए में है। साथ ही 20 लाख रुप...
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में यूपी GST टीम का छापा, लाखों का माल पकड़ा-रेलवे से ठनी

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में यूपी GST टीम का छापा, लाखों का माल पकड़ा-रेलवे से ठनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी विशेष अनुसंधान शाखा (यूपी जीएसटी) की टीम ने कालिंद्री एक्सप्रेस पर छापा मारा। वहां अवैध रूप से लाए गए रेडिमेड कपड़ों के 43 नग बरामद किए। इससे संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। बरामद हुए इस माल की कीमत 7 से 8 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जाता है कि यूपी जीएसटी के अपर आयुक्त दिनेश मिश्रा के निर्देशों पर ज्वाइंट कमिश्नर सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 11.35 बजे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां भिवानी से आने वाली 14724 कालिंदी एक्सप्रेस में इस जीएसटी टीम ने छापा मारा। प्लेटफार्म नंबर-7 पर हुई छापेमारी प्लेटफार्म नंबर-7 पर छापेमारी की इस कार्रवाली से खलबली मच गई। ज्वाइंट कमिश्नर सुशील सिंह ने बताया कि इस दौरान 43 नग बरामद हुए जिनसे संबंधित कागजात नहीं मिले हैं। इनमें रेडिमेट का सामान था। इस दौरा...
कानपुर में रेलवे कालोनी में गंदगी की भरमार, जलभराव से डेंगू..

कानपुर में रेलवे कालोनी में गंदगी की भरमार, जलभराव से डेंगू..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय अनवरगंज तेजाब मिल रेलवे कालोनी में गंदगी का अंबार है। जलभराव से स्थिति बदतर हो गई है। हाल यह है कि बैरक के पास और कालोनी में यहां-वहां जलभराव के चलते बीमारियां फैल रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कई रेलवे कर्मचारियों के परिजनों को डेंगू हो चुका है। रेलवे कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि कई बार रेलवे के संबंधित विभाग आईडब्ल्यूओ को शिकायत पहुंचाई हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। न ही कालोनी की नालियों से निकासी के लिए सफाई ही कराई गई है। डेंगू और दूसरी बीमारियों का खतरा कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया है कि नालियों में ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन में इस्तेमाल होने वाली गिट्टियां भर जाती हैं, इस कारण वहां जलनिकासी बाधित हो जाती है। ऐसे में जलभराव की समस्या हो जाती है। रेलकर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया...
कानपुर में बैंक से लौट रही महिला को जख्मी कर बदमाशों ने लूटी चेन

कानपुर में बैंक से लौट रही महिला को जख्मी कर बदमाशों ने लूटी चेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चेन लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। साकेत नगर चौकी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने आज रविवार दोपहर एक महिला को जख्मी करके चेन लूट ली। विरोध पर महिला को दूर तक घसीटते हुए ले गए। मौके पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। साथ ही बदमाशों की तलाश भी की। बैंक से लौटते वक्त घटना बताया जाता है कि जूही सफेद कालोनी निवासी रवि सिंह की पत्नी पूनम अपने बेटे कनिष्ठ के साथ एटीएम को चालू कराने बर्रा में स्थित बैंक गई थीं। वहीं से लौटते वक्त आटो से पूनम और उनका बेटा साकेतनगर चौकी के पास उतर गए। फिर पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार वहां आए और महिला के गले में पड़ी चेन झपट ली। झपट्टा मारने पर पूनम ने विरोध किया। बदमाश दूर तक उनको घसीटते हुए ले गए। इससे उनके हाथ और पैर में चोटें भी आई हैं। किदवई नगर इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलि...