Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर के चकेरी में हादसा : ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

कानपुर के चकेरी में हादसा : ट्रक ने बाइक सवार दो को रौंदा, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में आज शुक्रवार सुबह दो बाइक सवारों की दर्दनाक हादसे में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक ने तेजी से वाहन निकालने के चक्कर में दोनों को रौंद डाला। चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तालश की जा रही है। जलकल विभाग की खुदाई भी वजह बताया जाता है कि रामादेवी चौराहे पर जलकल की खुदाई भी इस हादसे की एक वजह बन गई है। रामादेवी चौराहे पर जल कल विभाग की ओर से 3 दिन पहले वाटर लाइन के लीकेज को ठीक करने के लिए सड़क खोदी थी। इससे रास्ता काफी संकरा हो गया था। आज सुबह बाइक सवार दो युवक जाजमऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से जल्द निकलने के चक्कर में ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ...
कानपुर : पुलिस को खास आदेश,  गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं

कानपुर : पुलिस को खास आदेश, गैंगस्टर के कार्यक्रमों में न जाएं – न बुलाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिकरू कांड के बाद सामने अपराधियों और पुलिस कर्मियों के गठजोड़ की खबरों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि पुलिस कर्मी गैंगस्टर यानि अपराधियों के पारिवारिक समारोह (फैमिली फंक्शन) में शामिल न हों। इतना ही नहीं आदेशों में यह भी कहा गया है कि गैंगस्टर व अपराधी को अपने यहां (पुलिसकर्मी द्वारा) किसी समारोह में न बुलाया जाए। पुलिस में आंतरिक सुधार को बेहद अहम बिकरु कांड के बाद पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की खबरों के बीच आईजी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है जो पुलिस की आंतरिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल, अपने आदेशों में 'अपराधियों के सामाजिक बहिष्कार' नाम से जारी पत्र में आईजी ने साफतौर पर कहा है कि ...
कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

कानपुर : बारिश में डूबा-डूबा शहर, सड़कों पर व्यापारी-ट्रैक्टर पर महापौर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : दो दिन से जारी बारिश ने कानपुर शहर में जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। घरों से लेकर दुकानों तक में पानी भर गया है। दुकानों में हुए भारी नुकसान से व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। व्यापारी सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं, तो दूसरी ओर महापौर प्रमिला पांडे इसी सबके बीच ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव के हालात का जायजा लेने निकली। उन्होंने लोगों से बात भी की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर शहर के कल्यानपुर इलाके में बरसात से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। बरसात का पानी दुकानों के भीतर घुस गया। इससे लाखों का माल बर्बाद होने की बात कही जा रही है। वहीं व्यापारियों ने जाम लगाकर नगर निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। व्यापारियों ने पनकी रोड को जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए आम लोगों...
कानपुर : शादी के 3 महीने बाद पेड़ से लटके मिले दंपति, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

कानपुर : शादी के 3 महीने बाद पेड़ से लटके मिले दंपति, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर जिले में 3 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे दंपति के शव आज सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। साड़ी के फंदे में लटके मिले दोनों शव बताया जाता है कि शिवनाथ पाल निवासी हर्निया के रहने वाले शिवनाथ पाल ने पुलिस को सूचना दी है कि राजेंद्र मिश्रा निवासी मदारपुर के खेत की मेड़ पर नीम के पेड़ के सहारे उनके बेटे जीतू उर्फ जितेंद्र (25) तथा बहू रूमी उर्फ अर्चना (22) के शव लटके हुए मिले। ये भी पढ़ेः कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, घायल दोनों के शव साड़ी के फंदे के सहारे लटके हुए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष महाराजपुर  राघवेंद्र...
कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कल्याणपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी के घर 22 लाख की चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि इसी बीच चोरों ने रतनलाल नगर में एक कारोबारी के घर से 1 करोड़ का माल पार कर दिया। चोरी की इस घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने घर के लोगों के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। एक दिन पहले हुई थी 22 लाख की चोरी चोर घर से करीब 1 करोड़ की नगदी-जेवर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घर रतनलाल नगर में रहने वाले श्याम नारायण तिवारी के परिवार में पत्नी स्नेहलता, बेटे शोभित, सचिन, गौरव और सौरभ एक साथ रहते हैं। गृहस्वामी श्यामनारायण ने बताया कि उनकी दादानगर में लक्ष्मी इंडस्ट्रियल के नाम से फैक्ट्री है जिसे उनका बेटा सचिन देखता है। वहीं घर पर एक स्वीट हाउ...
कानपुर : खाली प्लाट में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप-हंगामा

कानपुर : खाली प्लाट में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप-हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः चकेरी थाना की श्यामनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 35 साल के युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने काफी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उनको समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति बहुत हद तक साफ हो जाएगी। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बताया जाता है कि श्याम नगर स्थित एक खाली प्लाट में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। श्याम नगर चौकी प्रभारी बीपी रस्तोगी ने बताया कि बाईपास पीएसी मोड़ पर फर्नीचर के कारखाने के पीछे खाली प्लाट पड़ा है। ये भी पढ़े : कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई गई। मृतक की पहचान महाराजपुर के रहने वाले 35 साल के धर्मेंद्र उर्फ बउआ के ...
कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच

कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के चर्चित संजीत यादव अपहरण और हत्या मामले की अब सीबीआई जांच होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। उधर, संजीत का परिवार आज शास्त्री चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। हालांकि, बाद में सीबीआई जांच होने की जानकारी पर धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बैठे संजीत के पिता, मां और बहन ने कहा कि जबतक अपहरणकांड का खुलासा नहीं होता, वह धरना जारी रखेंगे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त हो गया। सीएम योगी ने केंद्र से की सिफारिश बता दें कि मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए संजीत अपहरण और हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हालांकि, पुलिस अबतक संजीत का शव नहीं खोज पाई है। बहुत से सवालों के जवाब भी पुलिस के पास नहीं है। ये भी पढ़ेंः मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल मामले में मुख्...
कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार सुबह कानपुर पुलिस के आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बीते 28 दिनों से चर्चा का विषय बने पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव के अपहरणकांड का दुखद खुलासा किया। संजीत का अपहरण उसी के दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर किया था। बाद में भागने की कोशिश करने पर संजीत की हत्या करके उसके शव को पांडु नदी में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद परिवार को फिरौती की रकम के लिए फोन किया। एक महिला समेत अपहरणकांड में पांच दोस्त गिरफ्तार पुलिस ने अपने खुलासे में एक महिला समेत अपहरणकांड में शामिल पांच दोस्तों को मीडिया के सामने लाकर वारदात का खुलासा किया। उनसे पूछताछ के आधार पर पूरा घटनाक्रम भी बताया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने संजीत अपहरणकांड का खुलासा किया। बताया कि इस दौरान एक महिला समेत पां...
Update: कानपुर समेत दो CMO हटे, कोरोना पर CM योगी सख्त

Update: कानपुर समेत दो CMO हटे, कोरोना पर CM योगी सख्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सख्त हो गए हैं। आज राजधानी लखनऊ में टीम-11 के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान  लापरवाही पर दो जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को हटा दिया गया है। उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। हटाए गए सीएमओ में एक कानपुर के डा. अशोक शुक्ला और दूसरे बलिया के सीएमओ डा. प्रीतम मिश्रा हैं। इन दोनों जगह पर नए सीएमओ की तैनाती की है। बताते हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और जगहों पर कार्रवाई की जा सकती है। यह होंगे कानपुर और बलिया के नए सीएमओ बताया जाता है कि शुक्रवार को अपने आवास पर टीम-11 की बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर और बलिया के सीएमओ को हटाने के निर्देश दिए। वहीं लखनऊ में चिकित्सा महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक रहे डा. अनिल मिश्रा को कानपुर का सीएमओ बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः यूपी : महिला PCS सुस...
Update- Breaking News: विकास दुबे के घर से मिली AK-47, इंसास राइफल-कारतूस, 50 हजार का ईनामी शशिकांत गिरफ्तार,

Update- Breaking News: विकास दुबे के घर से मिली AK-47, इंसास राइफल-कारतूस, 50 हजार का ईनामी शशिकांत गिरफ्तार,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार सुबह कुछ देर पहले आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारे और मुठभेड़ में ढेर हो चुके 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे से जुड़ी एक बड़ी खबर कानपुर से आई है। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता की है। उन्होंने जानकारी दी है कि विकास दुबे के घर से पुलिस ने AK47 राइफल (सरकारी), 30 कारतूस और एक इंसास राइफल, 20 कारतूस, बरामद किए हैं। प्रेसवार्ता में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 50 हजार का ईनामी भी गिरफ्तार एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया है कि विकास दुबे के साथी बदमाश शशिकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पुलिस को पुलिस कर्मियों के मारे जाने वाली घटना के बाद से ही तलाश थी। उसपर 50 हजार का ईनाम घोषित था। हालांकि, अभी 11 और नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाह...