Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: अतिक्रमण

चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..?

चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों के बावजूद बांदा में अतिक्रमणकारी नियम-कानून को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। बांदा विकास प्राधिकरण के ठीक सामने सड़क पर बनीं अवैध दुकानें पूरी सरकारी व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही हैं। लोगों में चर्चा है कि एक स्थानीय नेता और अधिकारी का इन दुकानों को संरक्षण है। यही वजह है कि इन सील दुकानों को गुपचुप खुलवाकर पक्का निर्माण करा दिया गया। नियम-कानून को मुंह चिढ़ा रहीं अतिक्रमण कर बनीं दुकानें इतना ही नहीं सड़क पर जीना लगवाकर रास्ता भी दिलवाया गया। एक प्रशासनिक अधिकारी की दिलचस्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। इसी वजह से दुकानों के खिलाफ एक्शन नहीं हो रहा है। पूरा मामला बीडीए की अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत की पोल खोल रहा है। बिना नक्शा पास दुकानों का सड़क से रास्ता बताते चलें कि बांदा विकास प्राधिकरण के ठ...
UP : योगी सरकार का अहम फैसला, सड़क किनारे से हटेंगे सभी धार्मिक स्थल

UP : योगी सरकार का अहम फैसला, सड़क किनारे से हटेंगे सभी धार्मिक स्थल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार सार्वजनिक स्थलों और सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए सभी धार्मिक स्थलों को हटाएगी। सरकार की ओर से गृह विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी आयुक्तों और जिलाधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। इतना ही नहीं इन आदेशों में यह भी कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने की तय समय सीमा हो। हटाने के बाद शासन को इसकी जानकारी भी दी जाए। सभी आयुक्तों-जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश दरअसल, यूपी सरकार ने यह कदम हाई कोर्ट के आदेशों के क्रम में उठाया है। अब सरकार ने राजमार्गों से लेकर आम सड़कों और गलियों में बने धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि अगर कोई भी निर्माण एक जनवरी 2011 या उसके बाद कराया गया है तो उसे तुरंत हटवाया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि कार्रवाई करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को तय स...
बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के पाॅश इलाके में प्रमुख सड़क पर एक माॅल संचालक गेट बनाकर कब्जा करने को लेकर 'समरनीति न्यूज' द्वारा प्रकाशित खबर का आज गुरुवार को बड़ा असर हुआ। प्रशासन ने खबरों का संज्ञान लिया और माॅल संचालक के गेट व झंडे आदि को जेसीबी से हटा दिया गया। साथ ही अधिकारियों ने माॅल संचालक को चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिन के भीतर सिद्दीकी कांप्लेक्स के सामने सड़क पर रखे जनरेटरों को भी हटा लिया जाए। वरना उनको जब्त कर लिया जाएगा। दरअसल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल और सीओ सिटी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह और सीओ श्री मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को सचेत कर दिया गया था। इस मौके पर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। नगर पालिका की टीम भी मौजूद रही। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अतिक्र...
बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

बांदा में अतिक्रमण की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे पुलिस कप्तान, सख्ती के निर्देश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नए पुलिस कप्तान के आने के बाद जनता को कम से अतिक्रमण की आफत से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। बीते तीन दिनों से शहर में सड़कों तक फैली दुकानों को हद में समेटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है। इतना ही नहीं रविवार को खुद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार में फैले अतिक्रमण को हटाया। यह नए पुलिस कप्तान की पहल और सख्ती से संभव हो सका। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को नाकाफी माना  बताते चलें कि बीते दो दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई की हकीकत जांचने को खुद पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा आज शहर की सड़कों पर उतरे। पैदल पुलिस बल के साथ नए एसपी ने बाजार की सड़कों पर फैले अतिक्रमण का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था धमकी! इतना ही नहीं अतिक्रमण को पूरी तरह...
बांदा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ दिखाई सख्ती, आगे बढ़ीं दुकानों को हटाया

बांदा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ दिखाई सख्ती, आगे बढ़ीं दुकानों को हटाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में अतिक्रमण का फैला जंजाल किसी से छिपा नहीं है। लोगों को आए दिन जाम और दूसरी यातायात संबंधित समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में रविवार देर शाम नए पुलिस कप्तान के निर्देश पर एक संक्षिप्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर सिओ सिटी राघवेंद्र व तहसीलदार अवधेश कुमार के साथ नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। एक दिन पहले दी गई थी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी  अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। बताते चलें कि शनिवार को भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दुकानदारों को दी थी। इसी के बाद आज शाम शहर के महेश्वरी देवी रोड से लेकर बलखंडीनाका तक अतिक्रमण हटाया गया। ये भी पढ़ेंः महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात इसके बाद वहां से पदमा...