Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा में हादसा, पैलानी में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में हादसा, पैलानी में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, पैलानी कस्बे के रहने वाले अवधेश (35) पुत्र राजेंद्र कुमार रात में दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दो साल पहले हो चुका पिता का देहांत हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता का भी दो साल पहले देहांत हो गया था। अब परिवार के मुखिया वही थे। उनकी मौत से परिजनों बेहद दुखी हैं। परिवार में पत्नी पूजा और दो बेटियों के अलावा अन्य परिजन हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दब...
बांदा शहर में दबंगों ने बुजुर्ग मां को पीटा-बचाने आईं बेटियों पर भी चलाईं लाठियां

बांदा शहर में दबंगों ने बुजुर्ग मां को पीटा-बचाने आईं बेटियों पर भी चलाईं लाठियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी सरकार भले ही महिला अपराधों पर सख्त रुख अपना रही हो, लेकिन दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हो रहा। ताजा मामला बांदा शहर के मर्दननाका मोहल्ले का है। वहां बकरी मारने के विरोध में दबंगों ने गरीब परिवार की मां-बेटी समेत पांच महिलाओं से मारपीट करते हुए हदें पार कर दीं। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए। शहर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। मामला दो पक्षों में मारपीट का है। बुजुर्ग महिला बोली, परिवार में सिर्फ बेटियां, दबंगों की नजर मकान पर जानकारी के अनुसार शहर के मर्दननाका मोहल्ले में बुजुर्ग महिला जमीला (60) पत्नी छेददू अपने परिवार के साथ रहती हैं। आज शनिवार दोपहर उनकी बकरी घर के बाहर घूम रही थी। बताते हैं कि पड़ोसी नसीम ने बकरी को डंडा मारा तो बुजुर्ग महिला ने टोकते हुए मना किया। पीड़िता का कहना है बकरी को मारा, मना करने पर बु...
बांदा: शोकसभा में स्व. अंगद शर्मा को दी श्रद्धांजलि

बांदा: शोकसभा में स्व. अंगद शर्मा को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक सूचना कार्यालय में तैनात रहे आउटसोर्सिंग लेखाकार स्व. अंगद प्रसाद शर्मा को शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे व अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद तथा पत्रकार बंधुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। साथ ही आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा सूचना विभाग के अंगद शर्मा का निधन, शोक की लहर  https://samarneetinews.com/health-of-mother-and-daughter-suddenly-deteriorated-one-died-in-banda/    ...
UP: चाची-भतीजी में कहासुनी, एक ने जहर खाकर दी जान-2 और ने लगाई फांसी

UP: चाची-भतीजी में कहासुनी, एक ने जहर खाकर दी जान-2 और ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आत्महत्याओं का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों में एक नाबालिग लड़की समेत 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है। चाची-भतीजी में हुई थी कहासुनी जानकारी के अनुसार, चाची से कहासुनी के बाद भतीजी ने आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के काहला गांव की प्रभा (18) पुत्री अवधेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के बाबा रामआसरे का कहना है कि किसी बात पर चाची और भतीजी में कहासुनी हो गई थी। आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 15 साल की तनु ने लगाई फांसी उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में स्व. कल्लू की बेटी 15 वर्षीय तनु ने दुप्ट्टे से फांसी लगा ली। मृ...
Kanpur: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर चाबुक, डाॅक्टर का कानपुर से झांसी तबादला

Kanpur: डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर चाबुक, डाॅक्टर का कानपुर से झांसी तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुर: शासन ने डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। निजी प्रैक्टिस करने पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (कानपुर) के सह आचार्य न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता का झांसी तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉ. राघवेंद्र लंबे के समय से एलएलआर अस्पताल के सामने और फतेहपुर में निजी प्रैक्टिस की शिकायतें आ रही थीं। तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश, रिलीव.. शासन की ओर से जारी पत्र में उन्हें नवीन कार्यस्थल पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्राचार्य प्रो. संजय काला और न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. मनीष सिंह ने ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर : बांदा मेडिकल कालेज प्राचार्य व 3 डाक्टर्स समेत 9 के खिलाफ दुष्कर्म-हत्या का मुकदमा उन्हें तत्काल प्रभाव से रिलीव भी कर दिया है। बताते हैं कि न्यूरोलाजिस्ट डॉ. राघवेंद्र पर अब बड़ी कार्रव...
UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव

UP: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में मिले शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहेल गार्डन से एक बडी़ खबर आ रही है। वहां एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें मिली हैं। पूरा परिवार बुधवार से लापता था। लोगों का कहना है कि उन्हें किसी ने नहीं देखा था। पुलिस का कहना है कि पृथम दृष्टया यह सामूहिक हत्याकांड है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस टीम हत्या के कारणों का पता लगा रही है। भाई घर पहुंचा तब हुआ हत्याकांड का खुलासा इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ तब मृतक मोइन का भाई सलीम आज अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर दरवाजा ये भी पढ़ें: UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान.. तोड़कर भीतर पहुंचे तो वहां सभी की लाशें पड़ी थीं। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रह...
UP: रात में सोया युवक, सुबह मृत मिला, परिजन ने कहा, ठंड से मौत

UP: रात में सोया युवक, सुबह मृत मिला, परिजन ने कहा, ठंड से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: खेत से घर लौटे एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि खेत पर सिंचाई के दौरान ठंड लगने से युवक की तबीयत बिगड़ गई थी। खेत से घर लौटने पर बिगड़ी तबीयत जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड के सत्यम तिवारी (26) पुत्र तारबाबू किसानी करते थे। बताते हैं कि खेत की सिंचाई करके रात में घर वापस लौटे। उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद रोज की तरह सो गए। सुबह उनकी मां सुधा देवी ये भी पढ़ें: जबरन बनाया किन्नर! शिकायत पर आरोपी गुट के किन्नरों ने बांदा SP आफिस में घेरकर पीटा-हंगामा जगाने गईं तो देखा कि उनका शरीर अकड़ा हुआ था और सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पड़ोसी रामबहादुर सिंह का कहना है ...
जबरन बनाया किन्नर! शिकायत पर आरोपी गुट के किन्नरों ने बांदा SP आफिस में घेरकर पीटा-हंगामा

जबरन बनाया किन्नर! शिकायत पर आरोपी गुट के किन्नरों ने बांदा SP आफिस में घेरकर पीटा-हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवकों को पकड़कर जबरन किन्नर बनाने के गैंग का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इसी बात को लेकर किन्नरों के दो गुट आज पुलिस आफिस में भिड़ गए। दोनों ओर से लात-घूसे चले। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। सीओ अतर्रा ने मामले में पीड़ित युवकों की रिपोर्ट लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चौंकाने वाली यह है कि सबकुछ एसपी आफिस के भीतर हुआ और पुलिसकर्मी लाचार से नजर आए। घटना के वायरल वीडियो में पूरी स्थिति साफ दिखाई दे रही है। 2 युवकों को जबरन किन्नर बनाया, तीसरे के साथ कोशिश जानकारी के अनुसार, अतर्रा में इस समय किन्नरों का एक गुट काफी हावी है। इन किन्नरों पर आरोप है कि ये युवकों को पकड़कर बंधक बना लेते हैं। फिर जबरन किन्नर बना देते हैं। युवकों ने पुलिस...
ललितपुर से जन अधिकार पार्टी की ‘भाईचारा बनाओ’ यात्रा शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में शुरू

ललितपुर से जन अधिकार पार्टी की ‘भाईचारा बनाओ’ यात्रा शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बुंदेलखंड के ललितपुर से जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में भाईचारा बनाओ यात्रा का जोरशोर से शुभारंभ हुआ है। 7 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा बुंदेलखंड के सभी जिलों में जाएगी। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पीडीए के मतदाताओं को जागरूक करना है। संविधान को बचाना है। अन्य जिलों में भी पहुंचेगी यात्रा साथ ही संविधान व लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में जागरूकता लाना है। इस यात्रा की शुरूआत ललितपुर जिले की तहसील तालबेहट ग्राम पारोन से हुई। यात्रा का शुभारंभ जौनपुर से ये भी पढ़ें: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी एवं जन अधिकार पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष श्रीमति कुशवाहा ने झंडी दिखाकर ...
UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान..

UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उड़ीसा जा रहा एक युवक बांदा में ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से गिर कर युवक घायल हो गया। वह रातभर सर्दी में रेलवे पटरी के किनारे पड़ा रहा। ठंड में पूरा शरीर अकड़ गया। सुबह जब रेलवे गेटमैन ने देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। तब युवक ने पूरी जानकारी दी। गेट के पास खड़े-खड़े लगी झपकी जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के इंद्रापुरवा के पास मंगलवार की सुबह एक लगभग 23 वर्षीय युवक रेलवे पटरी के किनारे अकड़ी हुई हालत में बेहोश पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे रेलवे चॉबी मैन कुलदीप ने उसे देखा तो आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को उठाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया। होश आने पर बताई पूरी बात बाद में उसे होश आया। युवक ने अपना ...