समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आत्महत्याओं का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटों में एक नाबालिग लड़की समेत 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।
चाची-भतीजी में हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, चाची से कहासुनी के बाद भतीजी ने आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के काहला गांव की प्रभा (18) पुत्री अवधेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के बाबा रामआसरे का कहना है कि किसी बात पर चाची और भतीजी में कहासुनी हो गई थी। आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
15 साल की तनु ने लगाई फांसी
उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में स्व. कल्लू की बेटी 15 वर्षीय तनु ने दुप्ट्टे से फांसी लगा ली। मृतका के रिश्ते के भाई टीटू ने बताया कि मृतका की मां की लगभग 10 साल पहले
जबरन बनाया किन्नर! शिकायत पर आरोपी गुट के किन्नरों ने बांदा SP आफिस में घेरकर पीटा-हंगामा
मौत हो चुकी है। पिता का भी 2021 में देहांत हो गया था। तनु अपने दो भाइयों के साथ मौसी के घर रहती थी। थानाध्यक्ष बदौसा का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। छानबीन की जा रही है।
अतर्रा क्षेत्र में भी हुई एक घटना
एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के गयादीनपुरवा के कमलेश (26) पुत्र रामप्रताप यादव ने घर में फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई राज किशोर का कहना है कि मृतक खेती करते थे। यह भी कहा है कि हजारों का बिजली बिल बकाया था। इसलिए परेशान भी थे। मृतक अपने पीछे पत्नी नीलू के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।
बांदा BJP जिलाध्यक्ष के लिए ऐतिहासिक चुनाव, लगभग 125 आवेदन..