समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीजेपी जिलाध्यक्ष का चुनाव ऐतिहासिक बनता जा रहा है। इसकी वजह पार्टी नेताओं में अध्यक्ष बनने की जबरदस्त चाह है। या कह लें कि अति उत्साह। भाजपा में पूरे प्रदेश में संगठन का चुनाव हो रहा है। सभी जगह नए जिलाध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। बांदा में भी नए अध्यक्ष के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आज बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए लगभग 125 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें कई तो पूर्व मंडल अध्यक्ष भी हैं, जो लगे हाथों किस्मत आजमाने को तैयार हैं।
संगठन की सुस्ती से अबतक पार्टी को हो चुका भारी नुकसान
इतनी बड़ी संख्या में आवेदन पाकर चुनाव अधिकारी भी हैरत में हैं। हालांकि, इन आवेदनकर्ताओं में काम के आवेदन कम ही हैं। ज्यादातर की छटनी होना तय है। मगर आवेदनों की इस संख्या ने बता दिया कि पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने की चाह रखने वालों
ये भी पढ़ें: यूपी BJP अध्यक्ष बनेगा कौन? तावड़े ने लखनऊ में टटोली नब्ज
की लंबी कतार है। बताते चलें कि बीते लंबे समय से बांदा में संगठन पदाधिकारियों की निष्क्रीयता और सुस्ती के चलते पार्टी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। मंत्री और विधायकों के क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव से लेकर नगर निकाय चुनावों में पार्टी की शर्मनाक हार हुई है। पार्टी में चर्चा रही है कि मौजूदा संगठन सभी को साथ लेकर चलने में विफल रहा।
बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता