Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UPNews

कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज

कानपुर में IT रेड : सर्राफा-बुलियन कारोबारी के ठिकानों से हजारों करोड़ संदिग्ध लेन-देन व करोड़ों की नगदी-ज्वेलरी सीज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर में आईटी (आयकर विभाग) के छापे में बड़ी सफलता मिली है। आईटी टीम ने बुलियन और सर्राफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में 1,000 करोड़ की फर्जी बिलिंग और खरीद के दस्तावेज पकड़े हैं। वहीं 150 करोड़ की अघोषित आय भी मिली है। इतना ही नहीं 18 करोड की नकदी और 8 करोड़ के गहने भी आयकर टीम ने सीज कर दिए हैं। साथ ही आईटी टीम को जाजमऊ में बने एमरल्ड गुलिस्तां में बुलियन कारोबारियों की काली कमाई खपाए जाने के सबूत भी मिले हैं। राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स, अमरनाथ अग्रवाल, कैलाशनाथ के ठिकानों पर छापे आईटी की रेड भले ही मंगलवार को खत्म हो गई हो, लेकिन मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी। बताते चलें कि 250 से ज्यादा आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के अमरनाथ अग्रव...
यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

यूपी के 39 जिला सहकारी बैंकों में चुनाव जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 39 जिलों में सहकारी बैंकों में चुनाव जारी हैं। बीजेपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकांश जिलों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बताते चलें कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव निदेशक मंडल के सदस्य कर रहे हैं। आज जिन जिलों में चुनाव है उनमें बांदा, महोबा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी में आज चुनाव है। इन जिलों में चल रहे चुनाव इसी तरह मथुरा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत में चुनाव, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, इलाहाबाद, कौशांबी, सुल्तानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर में भी आज चुनाव हैं। बताते चलें कि लखनऊ से बीजेपी ने लखनऊ से वीरेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ये भ...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का पहला चरण आज संपन्न हो गया। यूपी के कुल 37 जिलों में मतदान हुआ। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों के लिए वोट डाले गए। इस चरण में 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव हुए। इस चरण में लगभग 2.40 करोड़ मतदाता 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया। रिजल्ट ईवीएम और बैलेट बाक्स में बंद हो गया। डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने भी किया मतदान इस दौरान वीआईपी मतदाताओं में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल रहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने परिवार के साथ मेथॉडिस्ट ...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार शाम 6 बजे थम गया। अब आने वाली 4 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले 2 मई शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार बंद कर दिया गया। हालांकि, प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों का डोर-टू-डोर कंपेन जारी रहेगा। उधर, चुनावी शोर बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले चरण में इन जिलों में मतदान यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में लखनऊ, ललितपुर, झांसी, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में वोटिंग होगी। इसी तरह संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी में भी मतदान होगा। इन जिलों में भी 4 को वोटिंग इसी तरह प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा में भी वोट पड़ेंगे। इसके...
बांदा में हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर

बांदा में हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक से जा रहे थे। इसी बीच एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। बताते हैं कि ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र मुगौरा गांव के रहने वाले युवराज (28) अपनी मौसी के बेटे अरविंद (16) के साथ बढ़नपुर जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) बाइक से जा रहे थे। रास्ते में कालिंजर से पहले बजरंग चौराहे के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़की ने दी जान-बेटों ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पढ़िए खबरें.. टक्कर लगने पर दोनों उछलकर दूर गिरे। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को स्वास्थ केंद्र भिजवाया। वहां ...
UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध

UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सबसे संवेदनशील बांदा और नैनी जेल समेत 3 कारागार के जेलरों और दो डिप्टी जेलर को दूसरी जगह संबद्ध कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इन जेल अधिकारियों की प्रशासनिक जरूरत से शासन ने दूसरी जेलों में दो महीने के लिए ड्यूटी लगाई है। बताते चलें कि बांदा और नैनी जेल बीते दिनों माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। बांदा जेल में रुकना नहीं चाहते अधिकारी विश्वस्त्र जेल सूत्रों का कहना है कि बांदा में माफिया मुख्तार अंसारी की वजह से पहले ही कोई अधिकारी आना नहीं चाहता। जो अधिकारी ड्यूटी करते हुए डटे रहे हैं, वह बदले माहौल में रुकना नहीं चाह रहे हैं। यही वजह है कि इसे लेकर काफी चर्चाएं हैं। प्रदेश की संवेदनशील जेलों में बांदा-नैनी जानकारी के अनुसार बांदा जेल के कारापाल (जेलर) वीरेंद्र कुमार वर्मा की ड्यूटी दो महीने के लिए फतेहगढ़ ...
बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

बांदा निकाय : अतिविश्वास का शिकार BJP नेताओं के लिए चुनौती है अपनों को मनाना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : जिले में निकाय चुनाव तेजी पकड़ चुका है। बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर बांदा में जिस तरह से अंदरूनी खींचतान और नाराजगी सामने आई, वह किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में रूठे हुए अपनों को मनाना बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान निकाय चुनावों को सेमीफाइनल मानकर चल रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की यह नसीहत दरअसल, बीजेपी में टिकट मांगने वालों की कतार काफी लंबी थी। अंतिम दिन तक कानपुर से लेकर लखनऊ तक टिकट को लेकर महिला कार्यकर्ताओं की सरगर्मियां रहीं। महिला मोर्चा की कई नेताओं के साथ-साथ दूसरे नेता भी अपनी पत्नियों के लिए टिकट के सपने संजोए थे। अब जिनको टिकट नहीं मिला, उनमें कहीं न कहीं नाराजगी होना स्वभाविक है। ऐसा हर चुनाव और हर दल में होता भी है। इसमें कोई नई बात नहीं है, लेकिन समय के साथ सबकुछ ठीक करना भी जरूरी होता है। रणनीति बिगाड़ सकती है नाराजगी कहा...
यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। स्थानांतरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश परिषद के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अन्तः जिला स्थानांतरण/समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (लखनऊ) से होगी। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा   ये भी पढ़ें : ...
बांदा में प्रेमी जोड़े के शव रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी, कई तरह की चर्चाएं..

बांदा में प्रेमी जोड़े के शव रेलवे पटरी पर मिलने से सनसनी, कई तरह की चर्चाएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में प्रेमी जोड़े के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों की पहचान कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला अतर्रा कोतवाली के नगनेधी गांव से जुड़ा है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना किन परिस्थियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार आज सुबह अतर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी पर एक युवक और युवती के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना कर अतर्रा कोतवाली निरीक्षक राजेश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पहचान कराई। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू   पता चला कि ...
Good News : बांदा में औगासी पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Good News : बांदा में औगासी पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों पर यमुना नदी के औगासी घाट पुल से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों का बड़ी राहत मिलेगी। वह कम समय में कम दूरी पार कर सीधे फतेहपुर और कानपुर तक जा सकेंगे। दरअसल, यमुना नदी के औगासी घाट पुल से परिवहन विभाग की बसों के संचालन का लोगों को काफी इंतजार था। क्षेत्रीय लोगों ने जताई खुशी अब इसके लिए संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से परमिट जारी कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने भी एनओसी प्रदान कर दी है। सबकुछ ठीक मिलने पर डीएम के निर्देशों पर बबेरू-औगासी-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसपर खुशी जताई है। ये भी पढ़ें : DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने UPPSC 2022 की मेधावी आकांक्षा, वेद प्रकाश और प्रफुल्ल को किया सम्मानित  ...