Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: suicide

बांदा शहर में बबेरू की रहने वाली छात्रा ने लगाई फांसी, हड़कंप

बांदा शहर में बबेरू की रहने वाली छात्रा ने लगाई फांसी, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू कस्बे की रहने वाली युवती ने बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ले में कमरा बंद करके फांसी लगा ली। परिवार वालों को भनक लगी तो दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और युवती को नीचे उतारने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, मामले की जांच की जा रही है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बबेरू के रहने वाले शिवशरण की बेटी अंजना सोनी (20) परिवार के साथ कालूकुआं मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों...
UP : सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया

UP : सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : यूपी के हमीरपुर जिले में सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मार ली। बताते हैं कि जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने खुद को घर के स्टोर रूम में अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप हालांकि, परिवार के लोगों ने शव को उठने नहीं दिया। पत्नी का आरोप था कि कुछ लोग उनके पति को परेशान कर रहे थे। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने पर शव को करीब ढाई घंटे बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा सका। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना यमुना घाट के रहने वाले संजय (38) दो महीने पहले ही समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के अध्यक्ष बने थे। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह न...
Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Bollywood Actor आसिफ बसरा ने धर्मशाला में की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बाॅलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर ली है। उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर जान दी है। बताते हैं कि एक्टर बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर बने एक कैफे में आत्महत्या की है। हालांकि, बसरा ने क्यों आत्महत्या की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अभिनेता बसरा बीते करीब 5 वर्षों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रहते थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहा करती थीं। UK की महिला के साथ लिव-इन में थे बसरा वह यूके (UK) की एक महिला के साथ लंबे समय से लिव-इन में थे। बताया जा रहा है कि वह आज गुरुवार दोपहर अपना पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले। इसके बाद घर लौट गए। कुछ देर बाद उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : अपड...
पिता और भाई की मौत से आहत युवा उद्यमी ने फांसी लगाकर दी जान

पिता और भाई की मौत से आहत युवा उद्यमी ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के एक युवा उद्यमी ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि युवा उद्यमी छह माह के भीतर अपने पिता और भाई की मौत से काफी तनावग्रस्त थे। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि गोविंदनगर रतनलाल नगर में रहने वाले अनिल शर्मा (34) की दादानगर में होजरी की फैक्ट्री थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीते छह माह में पिता-भाई की हुई थी मौत उनके परिवार में पत्नी पूर्णिमा (30) और 4 साल की बेटी आर्या के अलावा मां कांति साथ रहती हैं। बताते हैं कि अनिल के छोटे भाई अंकित चार्टड अकाउंटेट थे। उनकी मई में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बेटे की मौत से अनिल के पिता भी बीमार रहने लगे थे। बाद में उनका भी निधन हो गया। दोनों की मौत से...
बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई..

बांदा : मासूम बेटियां सोती रह गईं, मां दुनिया छोड़ गई..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी सपना (25) पुत्री देवीदयाल ने बुधवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी काफी देर तक विवाहिता के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को हो सकी। उप जिलाधिकारी पैलानी रामकुमार, सीओ महेश सिंह व थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मौके पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूरत में मजदूरी करता है पति परिजनों ने बताया है कि मृतका का पति चंद्रिका सूरत में रहकर मजदूरी करता है। वर्ष 2015 में दोनों की शादी हुई थी। विवाहिता का मायका हमीरपुर जिले के कुंडौरा गांव में है। जिस वक्त विवाहिता ने यह कदम उठाया उसी कमरे में उसकी दो मासूम बेटियां 3 साल की सोनिका और डेढ़ साल की राधिका सो रही थीं। ये भी पढ़ें : मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा   ...
कानपुर : शादी के 3 महीने बाद पेड़ से लटके मिले दंपति, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

कानपुर : शादी के 3 महीने बाद पेड़ से लटके मिले दंपति, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर जिले में 3 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे दंपति के शव आज सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। साड़ी के फंदे में लटके मिले दोनों शव बताया जाता है कि शिवनाथ पाल निवासी हर्निया के रहने वाले शिवनाथ पाल ने पुलिस को सूचना दी है कि राजेंद्र मिश्रा निवासी मदारपुर के खेत की मेड़ पर नीम के पेड़ के सहारे उनके बेटे जीतू उर्फ जितेंद्र (25) तथा बहू रूमी उर्फ अर्चना (22) के शव लटके हुए मिले। ये भी पढ़ेः कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, घायल दोनों के शव साड़ी के फंदे के सहारे लटके हुए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष महाराजपुर  राघवेंद्र...
सीतापुर जिला अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, स्वास्थ कर्मियों में हड़कंप

सीतापुर जिला अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, स्वास्थ कर्मियों में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज सोमवार को सीतापुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के पीछे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि उक्त युवक 4-5 साल से जिला अस्पताल में ही रहता था। युवक का नाम सचिन अवस्थी है जो जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चंदनपारा गांव का रहने वाला था। बताते हैं कि सचिव लगभग 4 साल पहले बिजली के करंट से झुलस गया था। इसके बाद से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस उसकी कुछ हरकतों की विजह से घर वाले भी उससे धीरे-धीरे दूर होते चले गए। वह अस्पताल में ही इधर-उधर घूमा करता था। डॉ. अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि सचिन को एक बार घर भेजा गया था, लेकिन फिर लौटकर आ गया था। उधर, सीएमएस डा. अनिल अग्रवाल का कहना है कि युवक वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती नहीं था, लेकिन यहीं घूमता रहता था। मामले में शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि शव क...
बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बीटेक छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बेटे के गोली मारकर आत्महत्या की इस घटना के पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक के परिवार के लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बीटेक का छात्र था और उसने नशे की हालत में खुद को तमंचे से गोली मार ली है। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कालिंजर के गुढ़हा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग बेहाल हैं। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोले, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक बताया जाता है कि जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही चौकी गुड़ा निवासी बैधनाथ पटेल ...
बांदा में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग उसकी आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। बेटी की मौत से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फतेहपुर से नर्सिंग कर रही थी युवती बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की रहने वाली सपना (26) पत्नी महेश कुशवाहा ने शाम को कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली। कमरे से काफी देर तक बाहर न आने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। ये भी पढ़ेंः बांदा में नाना के घर में मिली लड़की की लाश, हड़कंप मचा मृतक महिला के पति का कहना है कि सपना फतेहप...
बड़ी खबरः बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने कहा सुसाइड

बड़ी खबरः बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने कहा सुसाइड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। आज मंगलवार को उसका शव उसी के घर में चारपाई के पास खून से लतपत पड़ा था। शव को देखते ही मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की और मौके पर फारेंसिक टीम को भी बुलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बदौसा नरेश कुमार प्रजापति फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन की और फारेंसिक टीम के साथ डाॅग स्क्वायड को भी बुलाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक...