औरैया, कुशीनगर के एसपी समेत 13 आईपीएस अफसरों के तबादले, कुछ को जिम्मेदारी तो कुछ साइड लाइन
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने प्रदेश के 13 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से कुछ को इधर से उधर किया गया है तो कुछ को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। वहीं कुछ को साइड लाइन भी किया गया है। इन स्थानांतरित हुए 13 आईपीएस अफसरों में तीन डीजी, पांच एडीजी, दो आईजी और तीन एसपी स्तर के अधिकारी हैं।
स्थानांतरण में तीन डीजी, पांच एडीजी और तीन एसपी शामिल
तबादलों के इस क्रम में आईपीएस महेंद्र मोदी को डीजी एसआईटी बनाया गया है जबकि आईपीएस विश्वजीत माहापत्र डीजी फायर सर्विस के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस जी.एल. मीना डीजी होमगार्ड बनाया गया है।
ये भी पढ़ेंः मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे
इसी तरह आईपीएस केएस प्रताप कुमार एडीजी क्राईम बनाए गए हैं जबकि आईपीएस एसके माथुर को एड...






