Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: SamajwadiParty

सीएम से मिली अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता की मां, दो सस्पेंड, सपा नेता पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

सीएम से मिली अयोध्या दुष्कर्म पीड़िता की मां, दो सस्पेंड, सपा नेता पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में सपा नेता द्वारा 12 साल की किशोरी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में आज कार्रवाई हुई। पीड़िता की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इसके कुछ घंटे बाद संबंधित एसओ और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। सपा सांसद का करीबी है दुष्कर्म आरोपी मुईन खान जानकारी के अनुसार सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी सपा नेता मुईन खान और उसके नौकर ने एक 12 साल की किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद इसका खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार कार्रवाई की गुहार लगा रहा था। मामले में पुलिस की ढिलाई भी सामने आई। आज पीड़िता की मां ने सीएम योगी से मुलाकात की। पीड़िता की मां ने की फांसी की सजा दिलाने की मांग पीड़ित मां ने दोषी को फांसी की सज...
CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी विधानसभा में रौचक वाक्या हुआ। जिसपर पूरा सदन हंसी-ठहाकों से गूंजता रहा। दरअसल, सीएम योगी ने विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन की बधाई हो। सीएम योगी ने सपा नेता शिवपाल यादव पर चुटकी भी ले ली। सीएम योगी ने कहा कि 'यह अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया। शिवपाल यादव ने पलटवार किया। सीएम योगी से हंसते हुए कहा आपके दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे। ठहाकों से गूंजता रहा पूरा सदन दरअसल, सीएम योगी के कहने का मतलब यह था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाकर माता प्रसाद पांडेय को बना दिया। सीएम योगी के इस तंज को सुनते ही समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव तुरंत उठे। वह बोले, क्योंकि मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लिया है, इसलिए जवाब देना जरूरी है। स्पीक...
सपा ने माता प्रसाद पांडे को बनाया यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

सपा ने माता प्रसाद पांडे को बनाया यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाकर अखिलेश यादव ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। साथ ही यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। 7 बार के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे 7 बार के विधायक हैं। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्तमान में सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक हैं। पांडे को अखिलेश का काफी करीबी नेता माना जाता है। इसके साथ ही महबूब अली को विधानसभा का अधिष्ठाता मंडल, कमल अख्तर को मुख्य सचेतक बनाया है। राकेश कुमार को उप सचेतक बनाया है। ये भी पढ़ें : यूपी में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान        ...
अखिलेश यादव ने केशव मौर्य को बताया दिल्ली का मोहरा-वाईफाई का पासवर्ड, डिप्टी CM का पलटवार..

अखिलेश यादव ने केशव मौर्य को बताया दिल्ली का मोहरा-वाईफाई का पासवर्ड, डिप्टी CM का पलटवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा तंज कसा है। अखिलेश ने कहा है कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव दिल्ली के मोहरा बनकर रह गए हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड बने हुए हैं। अखिलेश के इस तंज का केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया है। केशव मौर्य का पलटवार, कहा-कांग्रेस का मोहरा केशव ने कहा है कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा को लेकर गलतफहमी पाले हैं। साथ ही अति पिछड़ों को निशाना बनाने और अपमान करने की बजाय सपा को खत्म होने से बचाने पर ध्यान दें। डिप्टी सीएम ने कहा (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ कि भाजपा 2027 में 2017 वाली जीत दोहराएगी।  कमल खिला है खिलेगा और खिलता ...
पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..

पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : Budget2024 : केंद्र की मोदी सरकार-3 ने 23 जुलाई को अपना पहला बजट पेश किया है। उत्तर प्रदेश के बांदा के व्यापारी व नेता इसपर क्या राय रखते हैं। हमने यह जानने की कोशिश की। निष्कर्ष यही निकला कि लोगों ने इसे मिला-जुला माना है। हालांकि, कुछ लोग बजट से काफी उम्मीदें रखते हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस बजट को कुर्सी बचाने वाला बताया है। नेताओं का कहना है कि आंध्र और बिहार को प्राथमिकता दी गई है। यूपी को किनारे कर दिया। बजट पर कुछ ऐसी आईं प्रतिक्रियाएं वरिष्ठ दवा व्यापारी अवधेश कपूर ने बजट को संतोषजनक बताया। कहा कि सरकार ने काफी सोच-समझकर ही बजट बनाया है। भले ही बुंदेलखंड के लिए अलग से कोई घोषणा नहीं हुई। लेकिन आने वाले दिनों में बेहतर होगा। श्री कपूर ने कहा कि फिलहाल सरकार ने 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाई है। कैंसर जैसी बीमारी की दवाओं की कीमतें कम...
उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

उप चुनाव से पहले BJP को झटका, अखिलेश यादव की मौजूदगी में विजय बहादुर समेत कई घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी में उप चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और गोसाईंगंज वार्ड सदस्य विजय बहादुर यादव ने भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ कई नेताओं और ग्राम प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश कार्यालय में खुद सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में विजय बहादुर यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पिछले जिला पंचायत चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं पहली बार लखनऊ में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में विजय बहादुर की अहम भूमिका रही थी। यही वजह है कि बीजेपी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम...
चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन रहा। शुक्रवार को नेताओं ने गीतमय अंदाज में एक-दूसरे पर कटाक्ष के तीर छोड़े। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा चल सन्यासी मंदिर में.., तो मुख्यमंत्री योगी ने भी दुष्यंत की कविता कहते हुए करारा जबाव दिया। कहा कि तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..। एनडीए में शामिल हुए ओपी राजभर से शुरू हुई बात दरअसल, पूरा मामला इस तरह से शुरू हुआ। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आज करीब एक घंटे 14 मिनट तक सदन में बात रखी। उन्होंने सरकार को महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरा। ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी कहा कि कुछ नहीं तो कम से कम सांडसफारी ही बना देते। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा क...
’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’.. अखिलेश यादव का नया नारा, सरकार पर निशाना.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी जहां लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही हैं, तो वहीं विपक्ष 80 सीटें हराने की तैयारी में जुटा है। विपक्ष की सबसे मजबूत पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को कहा है कि यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराओ। अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि ''80 हराओ, बीजेपी हटाओ''। कहा- पुलिस लूट रही चांदी, सांसद पर हो रहा मुकदमा यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। पुलिस सत्ताधारी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। वहीं पुलिस चांदी भी लूट रही है। थाने से लूट का सामान बरामद हो रहा है। क्या यही भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है !  #अस्सी_हराओ_बीजेपी_हराओ ये भी पढ़ें : UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार दरअसल, अखिलेश यादव कन्नौज में बीजेपी सांसद के खिल...
यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया..

यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UPNikayChunav2023 अभद्र भाषा के मामले में अपनी विधायकी गवां चुके समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान सोमवार को फिर बदजुबान हो गए। रामपुर निकाय चुनाव के प्रचार में आपा खोते हुए आजम खान ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत का न सिर्फ बेहूदे ढंग से जिक्र किया। बल्कि पुलिस और अधिकारियों को बदला लेने की चेतावनी तक दे डाली। हालांकि, कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी आजम खान अपनी अभद्र बयानबाजी से समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। अब यह ताजा मामला है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की शहादत पर गलत बोल दरअसल, आजम नगर पालिका रामपुर के लिए निकाय चुनाव में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला, लेकिन निशाने पर पुलिस और अधिकारी रहे। आजम ने कहा कि तवे पर रोटी पलट जाएगी, हमारी सरकार आएगी। ये भी पढ़ें : ये नहीं...
बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सपा और कांग्रेस में ऐन वक्त पर बाजी पलट गई है। सपा में जहां दोबारा निवर्तमान अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को टिकट देकर ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा दिया है। कांग्रेस और सपा ने देर रात बदले प्रत्याशी बताते चलें कि इससे पहले गीता साहू का टिकट काटते हुए सपा ने विदित त्रिपाठी की पत्नी रुचि को टिकट दे दिया था। रुचि भी नामांकन करा चुकी हैं। हालांकि, इससे पहले गीता साहू नामांकन करा चुकी थीं। उधर, कांग्रेस से संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। देर रात टिकट कट गया। अब आदिशक्ति कांग्रेस के टिकट पर बांदा नगर पालिका से चुनाव लड़ेंगी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-...