Tuesday, February 24सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: rape

Lucknow : इंस्टा वाले दोस्त से मिलने लखनऊ पहुंची कानपुर की छात्रा, होटल में गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Lucknow : इंस्टा वाले दोस्त से मिलने लखनऊ पहुंची कानपुर की छात्रा, होटल में गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती कानपुर की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि कुछ महीने पहले एक प्रापर्टी डीलर युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। इसके बाद उसे एक भोजपुरी मूवी में गाने में रोल देने के लिए मिलने लखनऊ बुलाया गया। वहां उसके दोस्त ने दो साथियों के साथ उसे नशीला पदार्थ देकर पहले एसयूपी कार में उसके साथ गैंगरेप किया। फिर उसे एक होटल में ले गए, वहां भी उसके साथ गैंगरेप किया गया। प्रापर्टी डीलर से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी छात्रा की दोस्ती किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर निकली युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट लिखी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं तीसरे की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। ये भी पढ़ें : हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गा...
बांदा : पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो-दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, अब पुलिस..

बांदा : पहले फेसबुक पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो-दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल, अब पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में पनपते झूठे-गंदे रिश्तों से युवक-युवतियों की जिंदगी बर्बादी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। पुलिस सख्त कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद न कोई सुधरने को तैयार है और न कोई समझने को। अब उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें एक विवाहिता की उसके फेसबुक फ्रेंड ने जिंदगी ही बर्बाद कर दी। ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा, रुपए भी ऐंठे-अब 5 लाख की डिमांड पहले दोस्ती की, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेला। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेल करके कई हजार रुपए ले चुका है। अब वीडियो और फोटो डिलीट करने के बदले में 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। खुद को लाचार पाकर पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार, कार्रवाई के निर्देश खुद को लाचार पाते हुए पीड़ित...
हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी

हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर/बांदा : कोलकाता में महिला डाक्टर से दुष्कर्म और दरिंदगी की घटना का हल्ला पूरे देश में मचा है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में भी ऐसा ही मामला सुर्खियों में है। हमीरपुर में एक भाजपा नेता ने नाबालिग लड़की को सरेआम चौराहे से खींचकर दुष्कर्म कर डाला। बताते हैं कि नाबालिग के गाल व कई जगह काटा भी है। शरीर पर बाकी जगहों पर भी चोटों के निशान हैं। आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा चुका है। होमगार्ड की बेटी है पीड़िता, चौराहे से खींच ले गया दरिंदा बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप वर्मा दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोप है कि वह लड़की को चौराहे से जबरन खींचकर पास की झोपड़ी में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करते हुए दरिंदगी की। इतना ही नहीं दरिंदगी में लड़की के गाल में काटा और बाकी हिस्स...
कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार

कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस ने नाबालिग लड़कियों और बच्चियों को शिकार बनाने वाले एक शातिर किस्म के मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म में पकड़ा है। कानपुर में ग्वालटोली के मकबरा में शुक्रवार रात 7 साल की मासूम से एक मौलाना ने दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया था। बाद में आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मुख्तार चच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस बोली, कई और गुनाह भी कबूले डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि इससे पहले उसने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास करने व छेड़छाड़ की बात कबूली है। पुलिस ने दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया। फिर वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मौलाना ने पहले भी कई नाबालिग लड़कियों के साथ गंदी बातें कीं। अ...
UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार

UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। रात में बायफ्रैंड के साथ कमरे में रुकी युवती की सुबह कालूकुआं पुल से नीचे कूद पड़ी। बताते हैं कि सुबह तड़के करीब 5 बजे कमरे से घर जाने को निकली। इसके बाद कालूकुआं पुल से नीचे छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां युवती का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रात में लड़की अपने बायफ्रैंड के कमरे पर पहुंची थीं। वहां से सुबह जब 5 बजे करीब वापस घर लौट रही थी। ये भी पढ़ें : UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम रास्ते में कालूकुआं पुल से नीचे कूद गई। साढ़े 5 बजे करीब कोतवाली में किसी ने इसकी जानकारी दी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा...
UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..

UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आखिरकार छह महीने तक लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी मारुति बाबा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर बाबा के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पीड़िता कई महीनों से आगरा पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता ने दुष्कर्म के दौरान बाबा की दाड़ी के नोंचे गए बालों को सबूत बनाकर कोर्ट में पेश किया और कार्रवाई की गुहार लगाई। तब आरोपी बाबा के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट केआदेश पर मुकदमा लिखा। दाढ़ी के बालों से पुष्टि के बाद FIR.. जानकारी के अनुसार 68 साल के मारुति बाबा के पास वृंदावन स्थित प्राचीन भारत वैदिक समिति का आश्रम के पते वाला आधार कार्ड मिला है। पुलिस का कहना है कि बाबा के खंदौली और ट्रांस यमुना क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों में शिष्य थे। वह अक्सर शिष्यों के घर पर आठ-आठ दिन रुका करता था। गांव के कई लोगों न...
Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एएसपी, उनकी पत्नी और चार दोस्तों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोपों की पुलिस काफी समय से जांच कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को युवती ने एक्स पर मामला पोस्ट किया तो अधिकारी एक्टिव हो गए। देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। Facebook पर हुई थी दोनों में जान-पहचान जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा का आरोप है कि फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई थी। फिर मुलाकात हुई। तब वह नाबालिग थी। उसका कहना है कि राहुल ने भरोसा दिलाया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में उसकी मदद करेगा। पु...
Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : डायग्नोस्टिक सेंटर में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाली युवती के साथ संचालक ने दुष्कर्म कर डाला। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर संचालक ने उससे दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटोज खींच लीं। फिर अश्लील वीडियो-फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे कई लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने शुरू की जांच जानकारी के अनुसार घटना कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की है। वहां एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने लैब टेक्नीशियन युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती मूलरूप से कानपुर देहात की रहने वाली है। उसका कहना है कि आरोपी प्रदीप यादव उर्फ चिंटू उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। ये भी पढ़ें : यूपी में क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत...
बांदा में 85 साल के वृद्ध ने 11 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, FIR..

बांदा में 85 साल के वृद्ध ने 11 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 85 साल वृद्ध ने दरिंदगीपूर्ण काम किया। घर से दूध लेने गई 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बच्ची का कराया मेडिकल जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के एक गाव में 11 साल की बालिका रोज की तरह दूध लेने गई थी। वहां घर के भीतर एक 85 साल के वृद्ध ने उसे बंधक बनाकर चारपाई में बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ें : पापी पापा : बांदा में बेटियों से दबवाता पांव और करता है अश्लीलता, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट  बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। बच्ची ने सारी बात अपने बडे दादा को बताई। घटना 30 सितंबर की है। आज पीड़ित की ...
UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई साथ, यह है पूरा मामला..

UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई साथ, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट की नगर पालिका अध्यक्ष के पति को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस, उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गई है। इस दौरान महाराष्ट्र पुलिस पीड़ित लड़की को भी साथ में लेकर आई थी। पीड़ित युवती ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने लगाए गंभीर आरोप, इज्जत के साथ रुपए भी हड़पे जानकारी के अनुसार उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय के पति संदीप पांडेय पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के थाणे में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र के थाणे जिले की पुलिस गुरुवार रात उन्नाव के गंगाघाट पहुंची। दुष्कर्म आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ें...