Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार

Banda Police News

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। रात में बायफ्रैंड के साथ कमरे में रुकी युवती की सुबह कालूकुआं पुल से नीचे कूद पड़ी। बताते हैं कि सुबह तड़के करीब 5 बजे कमरे से घर जाने को निकली। इसके बाद कालूकुआं पुल से नीचे छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां युवती का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रात में लड़की अपने बायफ्रैंड के कमरे पर पहुंची थीं। वहां से सुबह जब 5 बजे करीब वापस घर लौट रही थी।

ये भी पढ़ें : UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम

रास्ते में कालूकुआं पुल से नीचे कूद गई। साढ़े 5 बजे करीब कोतवाली में किसी ने इसकी जानकारी दी। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। मुख्य आरोपी और जिसका कमरा है, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

UP : मासूम की पलक झपकते ही चली गई जान, परिवार में कोहराम