Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: rain

बांदा में बारिशः पारा लुढ़का, किसानों के लिए ऐसी होगी संभावना..

बांदा में बारिशः पारा लुढ़का, किसानों के लिए ऐसी होगी संभावना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां गुरुवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार भोर से शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर तक झमाझम बारिश में बदल गया। जगह-जगह जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से पारा भी लुढ़क गया और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बुंदेलखंड में इस तरह नौतपा की विदाई हो गई। बताते चलें कि 25 मई से शुरू हुए नौतपा ने लोगों को गर्मी से खूब तपाया। भीषण गर्मी में लोग कभी पसीना पोछते थे तो कभी पानी पीकर गला तर करते थे। इसी बीच नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार से ही आसमान में काले बादल छा गए थे। रिमझिम फुहार लेकर आई सुबह इसके बाद आज सुबह रिमझिम बारिश के साथ शुरू हुई। दोपहर होते-होत बारिश ने सभी को भिगोकर रख दिया। लोगों को बारिश ने पूरी तरह ठंड से राहत दिलाने का काम किया। इसके साथ ही...
लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में मौसम विभाग के अनुमान से कुछ पहले ही बारिश हो गई। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, जौनपुर, गाजीपुर और बस्ती के साथ ही गोरखपुर में बारिश का संभावना जताई थी। इसी बीच आज मौसम विभाग के अनुमान से पहले ही यूपी के कई शहरों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। कुछ शहरों में तेज बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आम लोग घरों में ही रहे। साथ ही सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद सड़कें गीली हो गईं। सड़कें तराबोर नजर आईं। धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी-बारिश शुक्रवार को राजधानी लखनऊ और सीतापुर जिले में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलती रहीं। लोगों को बीते कुछ दिनों से बढ़ें तापमान से भी छुटकारा मिला। इसी तरह कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी रोड क्रसिंग से पुलिया तक जलभराव भी दिखाई दिया। ये भी पढ़ें...
यूपी में अभी फिर बारिश के साथ करवट बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

यूपी में अभी फिर बारिश के साथ करवट बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद कुछ दिनों से निकल रही तेज धूप ने राहत देने का काम किया है। मौसम विभाग से एक बार फिर कंपा देने वाली खबर आ रही है। इस माह के जाते-जाते एक बार फिर मौसम बारिश के साथ करवट बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो 29 को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की पूरी-पूरी संभावना है। हालांकि, इस बारिश का असर एक दिन पहले यानि मंगलवार से ही नजर आने लगेगा। मौसम विभाग की माने तो दिन में होने वाली तेज चटक धूप पर भी बदले मौसम का असर पड़ेगा। जनवरी में हो चुकी दो बार बरसात बताते चलें कि अबतक जनवरी महीने में दो बार बरसात हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते के बाद फिर 8 जनवरी और 16 जनवरी से दो दिन तक लगातार बारिश ने लोगों को बेचैन कर दिया था। अब इसी सबके बीच फिर से मौसम करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम बदलने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। ...
बांदा में बरसात से हर तरफ पानी-पानी, खुली जिम्मेदारों की पोल

बांदा में बरसात से हर तरफ पानी-पानी, खुली जिम्मेदारों की पोल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश पूरा दिन होती रही। देर शाम भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। झमाझम बारिश के कारण शहर के नाले और नालियां उफना गए और हर ओर जलभराव के हालात देखने को मिले। शहर का जीआईसी ग्राउंड पूरी तरह से तालाब बना नजर आया। कई इलाकों में जलभराव से हालात बदतर हो गए। मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। तालाब बना जीआईसी ग्राउंड लोगों ने किनारे चबूतरों पर खड़े होकर पानी निकलने का इंतजार किया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर नाला सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ति की पोल भी खुल गई है। शहर के इंदिरानगर, स्वराज कालोनी, छोटी बाजार, कालवनगंज, खुटला, बन्योटा के अलावा मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी भरा रहा। यही स्थिति शहर लोहिया पुल पर रही। मुख्य बाजार में भी हालात बदतर वहां तो कमर तक पानी भरा देखा गया। तमाम स्कूली वाहन भी फंसे नजर आए। शहर के जीआईसी ग्राउंड के पास स...
कानपुर में बारिश के जलभराव में डूबकर वृद्ध ज्योतिषाचार्य की मौत

कानपुर में बारिश के जलभराव में डूबकर वृद्ध ज्योतिषाचार्य की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जूही थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ज्योतिषाचार्य की बारिश से हुए जलभराव में डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। जेब से मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई। साइकिल से जाते वक्त तड़के सुबह हुआ हादसा मृतक की पहचान यशोदानगर के K-601 निवासी राजकुमार तिवारी (70) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वृद्ध राजकुमार ज्योतिषाचार्य का कार्य करते थे और आज तड़के सुबह साइकिल से श्राद्ध का पूजन कराने जा रहे थे। इसी दौरान जूही खलवा पुल पर फुटपाथ से गुजरते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जलभराव में डूब गए। उनकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने उनके बेटे मुन्ना और पत्नी उषा को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे...
मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग की चेतावनीः यूपी के इन शहरों में 28 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों और शहरों में 23 जुलाई से 28 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी। इन जिलों में बांदा, इटावा, कन्नौज, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा, घाटमपुर आदि शामिल हैं। कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने दी चेतावनी   कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते इस मानसूनी बारिश का माहौल बन रहा है। यह बारिश बुंदेलखंड के अधिकांश इलाकों में होगी। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 2.9 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई है और इसी के चलते बरसात की संभावना है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में बरसी आग, बांदा में पारा 49.5 के पार, 17 साल का टूटा रिकार्ड...
बांदा में बरसात से भीगा शहर, बाइक पर मस्ती करते नजर आए युवा तो  छिपते-छिपाते भी रहे कुछ लोग..

बांदा में बरसात से भीगा शहर, बाइक पर मस्ती करते नजर आए युवा तो छिपते-छिपाते भी रहे कुछ लोग..

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज बांदाः पिछले कई महीनों से जबरदस्त गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिली है। मंगलवार से मानसून के दस्तक देने के बाद बारिश का सिलसिला बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तकरीबन 12 बजे दिन में बारिश हुई तो लोग सड़कों पर दोपहिया वाहन लेकर निकल पड़ें और बारिश का आनंद लेते रहे। लोगों को बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर मौसम भी खुशनुमा बना दिया है। बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा बारिश का सिलसिला   तकरीबन एक पखवारे देरी से आए मानसून की बुधवार की दोपहर दूसरी बारिश हुई। आसमान पर छाए बादलों ने तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू कर दी। बारिश से बचने के लिए लोग यहां-वहां छिपते नजर आए। वहीं कुछ युवा दोपहिया वाहन लेकर सड़कों पर बारिश के बीच फर्राटा भरते नजर आए। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक तो आई है, साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया है बादलों के बीच से झांक रहे सूरज ने बढ़ाई थोड़ी उमस ल...
अभी टली नहीं है बारिश, फिर बन सकती है मुसीबत

अभी टली नहीं है बारिश, फिर बन सकती है मुसीबत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूबे में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से अब लोग परेशान होने लगे हैं। बीते दो दिनों में बरसात से मिली कुछ राहत के बाद अब फिर बारिश की आशंका है। मौसम विभाग का तो कम से कम यही कहना है। गुरूवार को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें से कई तो पहसे ही बाढ़ की चपेट में हैं। बताते चलें कि प्रदेश के कई हिस्सो में पिछले 2-3 महीनों से लगातार बारिश से लोग परेशान है। अब फिर मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगल 24 घंटों में हो सकती है बारिश  बारिश की संभावना के दायरे में मौसम विभाग की ओर से राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पड़ोसी जिले कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, देवरिया शामिल हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के बागपत, अलीगढ़, मुरादाबाद, हापुड़ और सहारनपुर के अलावा फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मथुरा, एटा, आगरा भी शामिल है...
स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयार की 14 टीमें

स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयार की 14 टीमें

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। शहर में पनकी, गुजैनी, सुंदरनगर जैसे क्षेत्रों में बाढ़ की स्थितियों को देखते हुए राहतकार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी 14 टीमों को मुस्‍तैद कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डॉक्टर्स की टीमों के साथ 5 एंबुलेंस को जलभरावग्रस्त क्षेत्रों में लगा दिया गया हैं। सीएमओ ने दी जानकारी इस बारे में सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि अभी तक 11 जगहों पर मेडिकल टीमों को लगाया गया था। वहीं अब डीएम ने सुंदर नगर, गंगागंज और बर्रा सेक्टर-1 में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया है। इन क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को साफ पानी के लिए क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है। बनाया गया नोडल अफसर डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. अरविंद कुमार को प्रभावित क्षेत्रों का नोडल अफसर बनाया गया है। इसके अलावा रामादेवी स्थित सीएमओ ऑफिस में एक हेल्पलाइन नंबर ...
कानपुरः बारिश से सुंदरनगर में ना बिजली और ना खाना, पलायन को मजबूर लोग

कानपुरः बारिश से सुंदरनगर में ना बिजली और ना खाना, पलायन को मजबूर लोग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में लगातार बारिश से हालत बदतर होते जा रहे हैं। बारिश से बिजली खराबी और दूसरी समस्याओं ने लोगों का परेशान कर दिया है। जनजीवन बुरी तरह से ठप हो गया है। शहर के पनकी में सुंदर नगर के लोग पिछले 48 घंटों से बिना बिजली और पेयजल के परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां के लोग अब दूसरी जगहों के लिए पलायन करने लगे हैं। लोगों के पास न तो खाने की व्यवस्था है और न ही बिजली होने के कारण पेयजल की। ऐसे में लोग बुरी तरह से परेशान हो गए हैं। ये भी पढ़ेंः कानपुरः हरवंश मोहाल व काहूकोठी में मकान ढहने से पति की मौत व पत्नी घायल, कई फंसे   ...