Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Prayagraj

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को अधिकारियों ने प्रयागराज जाने से जबरन रोका, विधान परिषद में हंगामा

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को अधिकारियों ने प्रयागराज जाने से जबरन रोका, विधान परिषद में हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आज अधिकारियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर जबरन रोक लिया। वह प्रयागराज जाने के लिए फ्लाइट लेने गए थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने उनको वहां जाने से रोक दिया। यह जानकारी खुद अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की है। मंगलवार देर शाम तक लखनऊ, प्रयागराज और बुंदेलखंड के बांदा समेत कई शहरों में सपाइयों ने जमकर बवाल किया। कई जगहों पर जाम लगाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। अखिलेेश यादव को सुरक्षा घेरे में लेकर खड़े एसपीजी कमांडो व बात करते अधिकारी। ट्विटर से अखिलेश यादव ने साझा की जानकारी   बताया जा रहा है कि आज प्रयागराज जाने के लिए वहां पहुंचे थे। वहां 12 बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ यूनियन के उद्घाटन कार्यक्रम में जाने के लिए उनको फ्लाइट पकड़नी थी। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बन रहे अखिलेश यादव के होटल...
प्रयागराज में सीतापुर के जिला जज की कार की बस से टक्कर, जिला जज और गनर गंभीर, चालक की मौत

प्रयागराज में सीतापुर के जिला जज की कार की बस से टक्कर, जिला जज और गनर गंभीर, चालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में सीतापुर के जिला जज की कार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जिला जज और उनके गनर की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास हुआ। प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर हादसा   बताया जाता है कि प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर सीतापुर के जिलाजज की कार राजधानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में टिकरी गांव में सामने से आ रही बस से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चला रहे उनके चालक सीतापुर निवासी निजामु की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः भारत रत्न के लिए नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका से ज्यादा उपयुक्त थे शिव कुमार स्वामी–कांग्रेस वहीं जिजा जज गौरीशंकर गुप्ता (56) पुत्र निवासी गुलिशता कॉलोनी, लखनऊ तथा उनका गनर ग...
पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

पहले शाही स्नान से पूर्व कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लगी, 4-5 लोग झुलसे-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः कुंभ के पहले शाही स्नान से पहले दिगंबर अखाड़ा के पंडाल में आग लग गई। आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। बताते हैं कि आग ने बहुत तेजी से पूरे अखाड़े के टेंट को अपनी चपेट में ले लिया। हांलाकि कुछ ही देर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इस तरह आग को फैलने से रोक दिया गया। गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा   बताया जाता है कि सोमवार को प्रयागराज में कुंभ मेले के दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई। आग खाना बनाते समय लगी। इस दौरान खाना बना रहे चार-पांच लोग भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा बताया जा रहा है कि पंडाल के अंदर रखे महात्माओं का काफी सामान और रुपए-पैसे जलकर राख हो गए हैं। इतन...
प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः जिले में रेप का एक बेहद चौंकाने वाला व रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक बेटी ने अपने पिता पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी तेजी जांच में जुट गई है। कर्नलगंज थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कर्नलगंज थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट  बताया जाता है कि क्रिया योग आश्रम के संस्थापक पर उनकी ही बेटी ने बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है। क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम ने रेप के आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा है कि एक सोची समझी साजिश है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप योगी का कहना है कि उनकी बेटी एक हफ्ते पहले आश्रम के लोगों के साथ दिल्ली वगैरह गई थी। वहां से लौटकर आने के बाद इस तरह के बेबुन...
दुस्साहसिक वारदातः प्रयागराज के झूंसी में दो किशोर युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या, शवों को फूंक डाला

दुस्साहसिक वारदातः प्रयागराज के झूंसी में दो किशोर युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या, शवों को फूंक डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः जिले के झूंसी क्षेत्र में हुई दोहरे हत्याकांड की एक दुस्साहिक वारदात ने हड़कंप मचा दिया। इलाके के मल्लाही टोला में हुए इस हत्याकांड में बदमाशों ने गोलियां और बम बरसाकर दो किशोर युवकों की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद दोनों के शवों को पेट्रोल डालकर फूंक डाला। हत्याकांड की सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी पूर्व सभासद की दुकान में आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को किसी तरह काबू में किया। विवाद के बाद दुकानदार ने साथियों संग मिलकर की वारदात  बताया जाता है कि कलवारी टोला के रहने वाले रवि निषाद (17) व वासू निषाद (16) सोमवार शाम लगभग 7 बजे मल्लाही टोला गए थे। वहां एक पूर्व सभासद विष्णु निषाद की किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे। इसी दौरान दुकानदार विष्णु से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी...
यूनिवर्सिटी हास्टल में लंबे समय से फरारी काट रहे 25 हजार के इनामी छात्र नेता की गोली मारकर हत्या

यूनिवर्सिटी हास्टल में लंबे समय से फरारी काट रहे 25 हजार के इनामी छात्र नेता की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : बीती देर रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में एक इनामी छात्र नेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या कर दी गई। गोली मारकर हुई इस हत्या के बाद यूनिवर्सिटी में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में हत्या का आरोप सीएमपी डिग्री कॉलेज के मौजूदा छात्रसंघ अध्यक्ष पर लग रहा है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली से दिपावली मनाने खुशी-खुशी जा रहा था घर, रास्ते में हैवानों ने बेरहमी से मार डाला बताया जाता है कि अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय का चर्चित छात्र नेता है और उसके उपर इस वक्त 25000 का इनाम घोषित था। पीसीबी हॉस्टल में बुधवार की देर रात सुमित को अज्ञात लोगों ने गोली मारी दी। कई मुकदमों में था वांछित, 25 हजार का घोषित था इनाम  गम्भीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।...
प्रयागराजः कैमरे में कैद हुई शूटर की हत्या, पूजा पंडाल में बरसीं गोलियां और बम

प्रयागराजः कैमरे में कैद हुई शूटर की हत्या, पूजा पंडाल में बरसीं गोलियां और बम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : बीती रात हुई एक दुस्साहिक वारदात के दौरान कैंट इलाके में बदमाशों ने छोटा राजन के शूटर नीरज बाल्मीकि को गोलियों से भूनकर और बम बरसाकर मार डाला। हत्या की यह वारदात पूरी तरह से  सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वारदात में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने किस तरह सोफे पर बैठे नीरज बाल्मिकी को बात करते हुए खड़ा किया। फिर उसके उपर गोलियां और बम बरसाने लगे। ये भी पढ़ेंः करो़ड़ों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, खनन में घाटे पर भाई ने रच डाली ऐसी साजिश कि..  यह वारदात एक पूजा पंडाल में रात लगभग साढ़े 8 बजे हुई। परिचितों ने नाजुक हालत में नीरज वाल्मीकि को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात में शूटर नीरज का भतीजा सौरभ भी घायल हुआ। बुधवार रात पूजा पंडाल में वारदात से मची अफरातफरी   वारदात के बाद पूजा पंडाल में अफरातफरी मच...