Thursday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्रापर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अभी कुछ दिन पहले राजधानी के पाश इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर प्रापर्टी डीलर सुनील पर हमले की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा और लोगों में जबरदस्त दहशत फैल गई। मोहनलालगंज इलाके में वारदात  दरअसल, सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक प्रापर्टी डीलर के उपर बाइक सवार बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी की यह घटना दिनदहाड़े हुई। गोली लगने से प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि मोहनलालगंज के परवर पश्चिम के रहने वाले अशोक कुमार सेवानिवृत सैन्यकर्मी हैं। वर्तमान में वह प्रापटी डीलिंग का काम करते हैं। आज सोमवार सुबह वह अपनी स्कार्पियों गाड़ी से शहर में एक निजी स्...
बीजेपी का कट्टर-उग्र चेहरा रहे कल्याण सिंह की आज से सक्रिय राजनीति में फिर वापसी

बीजेपी का कट्टर-उग्र चेहरा रहे कल्याण सिंह की आज से सक्रिय राजनीति में फिर वापसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी के कट्टर और उग्र चेहरा रहे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अभी हाल ही में राज्यपाल की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद राम नाईक ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, लेकिन 87 साल के कल्याण सिंह का दोबारा सक्रिय राजनीति में आना, राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा करने वाला है। कल्याण सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके बयान आज भी लोगों के जहन में हैं। लखनऊ पार्टी कार्यालय में लेंगे शपथ    जैसे वह कहा करते थे कि 'राम मंदिर के लिए एक क्या, बल्कि सैकड़ों सत्ता को ठोकर मार सकता हूं, एक दिन क्या सात जन्मों की सजा भुगत सकता हूं।' बाबरी विध्वंस में सत्ता की बली देने वाले  लोधी बिरादरी के कल्याण की दोबारा सक्रिय राजनीति में वापसी के दूरगामी संकेतों को समझा जा सकता है। वहीं भाजपाई भी कल्याण ...
राजधानी में आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

राजधानी में आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः रविवार को राजधानी में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि गोली उनके घर में लगी है, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पता चलेगा कि उनकी हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। बताया जाता है कि कोतवाली चिनहट के विकल्पखंड में रहने वाले आईएएस अधिकारी उमेश प्रताप सिहं (42) सूडा में डायरेक्टर हैं। हत्या -आत्महत्या में उलझा मामला   वहां उनकी पत्नी अनिता को आज दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उनके सीने में लगी, जो पार निकल गई। इसके बाद अधिकारी पति और बेटा फौरन उनको लेकर पहले सहारा अस्पताल और बाद में ट्रामा सेंटर पहुंचे, लेकिन तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया था। उधर, घटना ...
विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने  दौड़कर बचाया, यह है वजह..

विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर बचाया, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार दोपहर राजधानी में विधान भवन के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया, लेकिन फिर भी उसका पैर बुरी तरह से झुलस गया। इस घटनाक्रम से विधानभवन के बाहर से लेकर भीतर तक हड़कंप सा मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। झुलसी हुई हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगाने वाले युवक का कहना है कि वह ठेकेदार है और निर्माण निगम उसका लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहा है। 15 साल से वह परेशान है और अधिकारी मनमानी पर उतारु हैं और उसे पेमेंट नहीं दे रहे हैं। सीतापुर के खैराबाद का रहने वाला ठेकेदार है पीड़ित   युवक ने बताया है कि वह सीतापुर जिले के खैराबाद का रहने वाला है। उसका नाम वीरेंद्र कुमार है जो निर्माण निगम में ठेकेदारी करता है। बताया कि बीते 15 साल से वह निर्माण निगम से अपना पे...
बांदा में लखनऊ के ओला कार चालक की सोते समय गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

बांदा में लखनऊ के ओला कार चालक की सोते समय गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में लखनऊ के एक ओला चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बिसंडा के अलिहा गांव में उस वक्त की गई, जब चालक रात में घर के बाहर सो रहा था। चालक लखनऊ का रहने वाला था और कल ही एक सवारी को छोड़ने बांदा आया था। ऐसे में उसकी किसी से यहां कोई जान-पहचान भी नहीं थी, इसलिए घटना को लेकर रहस्य बना हुआ है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। उधर, थाना प्रभारी एमएच शुक्ला ने कहा कि मृतक ओला कैब का चालक है और हत्यारे अज्ञात हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लखनऊ से अधिवक्ता को लेकर आया था बांदा, सोते समय वारदात   बताया जाता है कि लखनऊ के कृष्णानगर का रहने वाला राजीव गुप्ता (32) पुत्र प्रभुदयाल ओला कंपनी से जुड़ी गाड़ी चलाता था। वह रविवार को अलीहा गांव के रह...
लखनऊ पहुंचकर आज कार्यभार संभालेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जगह-जगह स्वागत की तैयारी

लखनऊ पहुंचकर आज कार्यभार संभालेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जगह-जगह स्वागत की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज शुक्रवार को विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह शाम को भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और इस दौरान भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे उनको जिम्मेदारी सौंपेंने की औपचारिकता पूरी करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को राजधानी में अमौसी से लेकर मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत और अगवानी की तैयारी कर रखई है। पार्टी कार्यालय में रहेंगे सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम   बताते हैं कि करीब दो दर्जन स्थानों पर नए अध्यक्ष का स्वागत होगा। इन जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए गए हैं और स्वागत द्वार भी बनवाए गए हैं। बताया जाता है कि पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं अन्य मंत्री, विधायक और सांसद भी ...
लखनऊ में दिनदहाड़े शोहदों ने छात्रा पर किया ब्लेड से हमला, 50 कट मारकर किया लहूलुहान

लखनऊ में दिनदहाड़े शोहदों ने छात्रा पर किया ब्लेड से हमला, 50 कट मारकर किया लहूलुहान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में बाइक सवार शोहदों ने एक छात्रा पर ब्लेड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। छात्रा ब्लेड से बुरी तरह लहूलुहान हो गई। बताते हैं कि उसके करीब एक दर्जन जगहों पर ब्लेड से जख्म हुए। इस दौरान छात्रा मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। शोहदे मौके से भाग निकले हैं। मामला शहर के गाजीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि छात्रा पर बाइक सवार शोहदों ने करीब 50 जगह पर कट मारे। गाजीपुर थाना इलाके की घटना   गाजीपुर इलाके के शक्तिनगर में यह वारदात सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई। घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अपने घरर से कोचिंग जा रही थी। छात्रा फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। बताते हैं कि शक्तिनगर में बेखौफ 3 बाइक सवार शोहदों ने रोककर ब्लेड से हमला करना श...
राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में बढ़ते अपराध से अब राजधानी लखनऊ भी अछूता नहीं है। लखनऊ में ताबड़तोड़ वारदातों का सिलसिला जारी है। मंगलवार दोपहर चारबाग रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने एक रेलवे ठेकेदार पर ताबड़तोड़़ गोलियां चलाईं। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि निलमथा में रहने वाले वीरेंद्र ठाकुर अपनी पत्‍नी के साथ घर से किसी काम से निकले थे। घटना के बाद एडीजी रेलवे संजय सिंघल के अलावा आइजी विजय प्रकाश और पुलिस उप महानिरीक्षक दिनेश पाल सिंह भी चारबाग पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम   वह रेलवे में ठेकेदार हैं जांच में सामने आया है कि खुद हमलावरों ने ही ठेकेदार को फोन करके चारबाग स्टेशन बुलाया था। वहां पत्नी को थ...
लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर दूसरे मर्द के साथ 5 घंटे..

लखनऊ में अश्लील वीडियो के सहारे लव जिहादः धोखे से निकाह-धर्म परिवर्तन कराकर रेप, फिर दूसरे मर्द के साथ 5 घंटे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। एक बुटिक मालिक ने लड़की का पहले अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर उर्दू में बने निकाहनामे पर दस्तखत करा लिए। साथ ही उसका नाम भी बदलवा लिया। इसकी जानकारी युवती को बाद में दी गई। युवती का कहना है कि धोखे से निकाहनामे पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दस्तखत कराए। फिर बार-बार रेप किया। पीड़िता ने बीती 19 जून को राजधानी के नाका थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अबतक मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी उसे मैसेज भेजकर लगातार धमकियां दे रहा है। नाका थाने में 10 दिन से दर्ज है मामला, धमकियां दे रहा है फरार आरोपी   बताते हैं कि यह पूरा मामला नाका कोतवाली इलाके का है। वहां रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज...
लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी

लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गुरुवार तड़के सुबह लगभग 3 बजे राजधानी के थाना नगराम के पटवा खेड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। वहां बारातियों को लेकर जा रही एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में जा पलटी। इससे उसपर सवार सभी 29 लोग नहर में डूब गए। इस दौरान 22 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश जारी है। बताते हैं कि ये सातों बच्चे हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। दोपहर तक कुछ पता नहीं चला है। सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य व पीड़ितों की मदद के आदेश दिए हैं। घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं हादसे के शिकार लोगों के परिवारों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि हादसा का शिकार ...