Friday, March 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की..

ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लड़की को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता एक ट्रांसपोर्टर की बेटी है और नाबालिग है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैलून चलाता है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। पीड़िता के पिता ने थाने में लिखाई रिपोर्ट जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि उनकी 13 साल की बेटी 9वीं की छात्रा है। बेटी कुछ माह से गुमशुम रहती थी। साथ ही घर से रुपए भी गायब हो रहे थे। इसलिए माता-पिता ने बेटी से इस बारे में जानकारी की। रोते हुए बेटी ने उन्हें जो कुछ बताया, उससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, नगदी.. पीड़ित लड़की ने परि...
Breaking : STF से मुठभेड़ में मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

Breaking : STF से मुठभेड़ में मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय रहे खतरनाक गैंगस्टर अनिल दुजाना मारा गया। यूपी एसटीएफ ने उसे मेरठ में एक एनकाउंटर में मार गिराया। गौतमबुद्ध नगर के दुजाना गांव के रहने वाले अनिल दुजाना को कुछ देर पहले यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया है। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इसकी जानकारी दी है। बताते चलें कि पश्चिमी यूपी में अनिल दुजाना का काफी टेरर था। हालांकि, उसके अपराध का जाल पूरे प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ था। ये भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..  ये भी पढ़ें : मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी...
यूपी निकाय चुनाव : सपा महापौर प्रत्याशी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने..

यूपी निकाय चुनाव : सपा महापौर प्रत्याशी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शाहजहांपुर में यूपी निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को तगड़ा झटका लगा है। सपा की मेयर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। सपा ने अर्चना को महापौर प्रत्याशी बनाया था। अर्चना को आज लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। चुनाव से ठीक पहले दल बदला इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी वहां मौजूद रहे। 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं अर्चना 4 बार की विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा की बहू हैं। समाजवादी पार्टी ने 12 अप्रैल को महापौर प्रत्याशी के लिए अर्चना के नाम का ऐलान किया था। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान अर्चना ने पाला बदल लिया। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू  ...
Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, बदायूं में डाक्टर सस्पेंड, यह वजह..

Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, बदायूं में डाक्टर सस्पेंड, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक मामले में सख्त एक्शन लिया है। बदायूं में एक महिला से बदसुलूकी करने वाले डॉ. हाकिम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरोपी चिकित्सक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। डा. हाकिम सिंह बदायूं जिला अस्पताल में तैनात थे। दलालों से सख्ती से निपटने के आदेश इसके साथ ही डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मरीजों को बहकाने वाले दलालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए हैं। दरअसल, कानपुर नगर में मरीजों के इलाज में दलाली के मामले सामने आने के बाद डिप्टी सीएम श्री पाठक ने यह निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि कानपुर नगर के यूएचएम चिकित्सालय में बीती 8 अप्रैल को मरीज को एक दलाल ने बहकाकर आपरेशन के नाम पर पैसे वसूल लिए थे। ये भी पढ़ें : यूपी में 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, लखनऊ-कानपुर-मेरठ समेत इन 14 जिलों में बारिश.. ...
Lucknow : सीएम योगी ने डा. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Lucknow : सीएम योगी ने डा. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरे देश में आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम योगी अंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्विविद्यालय से उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। इसके बावजूद उनको सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ा। ऐसी कुरीतियों ने देश को हमेशा कमजोर किया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Corona : अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, CM Yogi ने टीम-9 के साथ की समीक्षा  ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे...
मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बसपा भी एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बसपा माफिया अतीक अहमद के परिवार में किसी को टिकट नहीं देंगी। मायावती ने निकाय चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। ईवीएस से चुनाव न कराने की अपील भी साथ ही सरकार व संबंधित अधिकारियों से अपील है कि यह चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट से कराया जाएं। कहा कि बसपा इन चुनावों को पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट.. बताते चलें कि बीते दिनों यह मैसेज तेजी से वायरल हुआ था कि बसपा माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइंस्ता को टिकट देने जा रही है। आज मायावती ने साफ किया है कि अतीक अहमद के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। कुछ दिनों से थी इस बात की काफी चर्चा मायावती ने कहा कि प्रय...
Lucknow : भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, कहीं ये बातें..

Lucknow : भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के आज 42वें स्‍थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में ध्वज फहराया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और स्‍वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्‍या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश ही नहीं दुनिया के लिए भी कौतूहल का विषय है। यह यात्रा बहुत कुछ कहती है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : BJP ने बदले निकायों के प्रभारी, दोनों डिप्टी-सीएम को 25-25 जिले ये भी पढ़ें : खास खबर : मु...
UP : परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का पत्नी पूर्व मंत्री स्वाती सिंह से तलाक

UP : परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का पत्नी पूर्व मंत्री स्वाती सिंह से तलाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लगभग 22 साल पहले प्रेम की बुनियाद पर शुरू हुए रिश्ते का दुखद अंत हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का तलाक हो गया है। अदालत ने इसपर मुहर भी लगा दी है। फैमिली कोर्ट लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने 28 मार्च को दोनों के विवाह को खत्म मानते हुए फैसला दिया है। 2001 में हुई थी दोनों की शादी दोनों की शादी 18 मई 2001 को हुई थी। बताते हैं कि स्वाति सिंह ने बीते वर्ष 30 सितंबर को पारिवारिक न्यायालय में एक वाद दाखिल किया था। उन्होंने साक्ष्य प्रस्तुत किया था कि वह बीते 4 साल से पति से दूर रह रहीं हैं। दोनों के बीच वैवाहिक रिश्ता नहीं बचा है। बताते चलें कि दोनों के बीच वैवाहिक जीवन का उतार-चढ़ाव कई बार सामने आता रहा है। ये भी पढ़ें : Kanpur Fir : कानपुर में 72 घंटे बाद बुझी आग, अरबों का नुकसान    ...
यूपी निकाय चुनाव : एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में बुलाई जिलाध्यक्षों की खास बैठक

यूपी निकाय चुनाव : एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में बुलाई जिलाध्यक्षों की खास बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती भी एक्टिव हो गई हैं। मायावती ने कल रविवार सुबह 11 बजे एक मंडल कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्षों की एक जरूरी बैठक लखनऊ पार्टी कार्यालय में बुलाई है। इस बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी के सभी जिलाध्यक्षों और मंडल प्रभारियों के साथ चुनावों की तैयारियों पर चर्चा और चिंतन करेंगी। इस बैठक को निकाय चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। बताते चलें कि 2017 निकाय चुनाव चुनाव में बसपा को मेरठ और अलीगढ़ मेयर सीट पर जीत मिली थी, जबकि सपा को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। ये भी पढ़ें : यूपी में 5 IAS के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं बांदा की डीएम ये भी पढ़ें : कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अग्निकांड स्थल का दौरा, कहा- हम व्यापारियों के साथ  ...
Lucknow : आज से प्रदेश में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली भी..

Lucknow : आज से प्रदेश में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Weather News उत्तर प्रदेश में आज से एक बार फिर मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग ने तेज बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है। चेतावनी जारी करते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 30 मार्च की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदलेगा। 31 मार्च को पूरा प्रदेश बारिश से तरबतर होने की परी संभावना है। इसके बाद 2 अप्रैल से मौसम फिर से खुलेगा। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी दरअसल, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अफगानिस्तान से भारत की ओर पश्चिमी विक्षोभ तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नमीयुक्त पुरवा हवा और अरबसागर से उठनी वाली पछुआ हवा साथ मिलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की वजह बन जाएंगी। हालांकि, 1 अप्रैल से स्थिति ब...