Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : सीएम योगी ने डा. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Lucknow : CM Yogi paid tribute to Dr. Bhimrao Ambedkar

समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूरे देश में आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सीएम योगी अंबेडकर महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्विविद्यालय से उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। इसके बावजूद उनको सामाजिक कुरीतियों का सामना करना पड़ा। ऐसी कुरीतियों ने देश को हमेशा कमजोर किया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Corona : अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, CM Yogi ने टीम-9 के साथ की समीक्षा 

ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर रोया