Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

कानपुरः कहां जाए जनता, यहां तो पुलिस संरक्षण में चल रहे चौराहों पर अवैध टेंपो स्टैंड

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए है, लेकिन अधिकारी यातायात की मुख्‍य समस्याओं की तरफ ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। शहर के दर्जनों चौराहों पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे टेंपो व ऑटो स्टैंड की वजह से यातायात अक्सर बुरी तरह प्रभावित होता है। ट्रैफिक डिपार्टमेंट व आरटीओ शहर के यातायात को बाधित करने वाली मेन समस्या को खत्म करने की बजाए चुप्पी साधे बैठे हैं। शहर के चौराहों पर धमाचौकड़ी मचाने वाले टेंपो व ऑटो चालक चौराहों पर ही सवारी बैठाने लगते है। फिर चाहे उनके पीछे वाहनों की कतार लग जाए। इससे उनको कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। मोटी कमाई के चक्कर में चौराहों पर बने अवैध स्टैंड पर हाथ नहीं डालती पुलिस  वहीं चौराहों पर तैनात ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड उन पर कार्रवाई करने के बजाए नजर अंदाज कर देते हैं। इसका मुख्य कारण चौराहों में...
..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...
कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक स्थानीय अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची का शव देखकर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद डाक्टर ने नवजात बच्चे की मौत की जानकारी दी थी। बाद में उनको बच्ची का शव दिया। मामला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल का है। नवजात की मौत के बाद बच्ची का शव देखकर भड़क उठे परिजन   उनका कहना है जब बच्चा कहा तो बच्ची का शव क्यों दे रहे हैं। परिजन बच्चा बदलने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहता है कि असली बच्चे को बदल दिया गया है। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, इतवार की वजह से अस्पताल में कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा था लेकिन जूनियर रेजीडेंट ने अपने सीनियर को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  ...
आईआईटी कानपुरः पेरेंट्स की चिंताओं पर दिलासा का मरहम, फिक्र न करने की नसीहत

आईआईटी कानपुरः पेरेंट्स की चिंताओं पर दिलासा का मरहम, फिक्र न करने की नसीहत

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः अब आप अपने बच्चों की चिंता छोड़ दीजिए। बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर आईआईटी पूरा ध्यान देगा। शनिवार को आईआईटी में पेरेंट्स की काउंसिलिंग के दौरान एक्सपर्ट्स ने कुछ इस अंदाज में पेरेंट्स से इंट्रैक्शन किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स पर किसी भी तरह का प्रेशर पेरेंट्स न बनाएं। बच्चों से टाइम टू टाइम उनका हालचाल लेते रहें। कैंपस में पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स की इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं उपलब्ध हैं. विस्‍तार से दी गईं जानकारियां   स्टूडेंट्स को ओरिएंटेशन प्रोग्राम में संस्थान के सभी डिपार्टमेंट व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई। वहीं पेरेंट्स ने हॉस्टल में दो टेबल व दो अलमारी में तीन स्टूडेंट्स के एडजस्टमेंट को लेकर सवाल किए जिस पर कहा गया uw कि उनके सुझाव पर विचार किया जाएगा। डायरेक्टर ने बताई पूरी बात  आईआईटी डायरेक्टर प्र...
सड़क पर दबंगों ने किया नंगा नाच और चलाईं खुलेआम गोलियां, घायल हुआ राहगीर

सड़क पर दबंगों ने किया नंगा नाच और चलाईं खुलेआम गोलियां, घायल हुआ राहगीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस प्रशासन से लेकर शासन तक लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कुछ भी दावा करे लेकिन हकीकत में खाकी का खौफ शहर में खत्म हो चुका है। शहर के हालात भी इस बात की गवाही दे रहे हैं। शनिवार को चकेरी के ओमपुरवा में प्रॉपर्टी विवाद में असलहों की जमकर नुमाइश हुई और दिन-दहाड़े कई राउंड गोलियां चलने से इलाका दहल उठा। लोग दहशत में आ गए। इस दौरान एक राहगीर के पेट में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। बताया जाता है कि ओमपुरवा निवासी ज्ञानेश सिंह उर्फ ज्ञानू ठाकुर डीएवी कालेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके घर के पास एक विवादित प्लॉट है, जिसकी कीमत लाखों में है। ज्ञानू ठाकुर का दावा है कि यह प्लॉट उनका व अरुण कटियार नाम वाले उनके साथी का है जबकि सीओडी कॉलोनी निवासी रोहित निषाद और चरनजीत सिंह भी इसे अपना बता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। बताया जाता है ...
कानपुरः मेडिकल कालेज में परिवर्तन की पहल पर पौधरोपण को आगे बढ़े डाक्टर

कानपुरः मेडिकल कालेज में परिवर्तन की पहल पर पौधरोपण को आगे बढ़े डाक्टर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज कानपुर परिवर्तन फोरम ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने डाक्टरों को साथ लेकर फलदार और छावदार वृक्ष लगाए। मेडिकल कालेज में हुए इस पौधरोपण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना की। लोगों को कहना था कि पौधरोपण करके बड़ा नेक काम किया जा रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को इसके बहुत से फायदे मिलेंगे। वहीं कानपुर की हवा भी स्वच्छ होगी और शहर का प्रदूषण भी कम होगा। इस दौरान कुल 50 पौधे लगाए गए। इनमें नीम, अर्जुन, सागौन, शीशम, आंवला और जामुन जैसे पौधे शामिल थे। वृक्षारोपण की शुरुआत मेडीकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्री नवनीत कुमार ने डॉक्टर्स के बच्चों से करवाई। उसके बाद सभी डॉक्टरों व परिवर्तन के सदस्यों ने एक-एक पौधे लगाए। परिवर्तन के अनिल गुप्ता, आर के तिवारी, अन...
कानपुरः गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 घायल, 3 गंभीर

कानपुरः गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 घायल, 3 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः शनिवार को कानपुर देहात जिले में दिल्ली से कानपुर आ रही एक बस भोगनीपुर में गड्ढे में पलट गई। इससे बस में बैठे करीब 6 यात्री घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि 3 अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मऊखास गांव के पास हुआ। हादसे का बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ की मदद से पुलिस ने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर एक व्यक्ति के बस के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ...
Good News : संडे से शुरू हो जाएगी कानपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

Good News : संडे से शुरू हो जाएगी कानपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लंबे समय के इंतजार के बाद संडे को सिटी की पहली मल्टीलेवल पार्किंग चालू हो जाएगी। कैनाल पटरी स्थित पार्किंग में 129 कार व लगभग 100 बाइक पार्क हो सकेंगी। इससे एक्सप्रेस रोड, मालरोड के अलावा कुछ हद तक बिरहाना रोड एरिया की पार्किंग की समस्या हल होने की उम्मीद है। हालांकि इस पार्किंग के ऊपर स्थित ऑफिस एरिया अभी तक केडीए नहीं बेच सका है। इतना दिया गया है स्‍पेस   नरौना चौराहा के पास कैनाल पटरी में करीब 2304 वर्ग मीटर स्पेस में तैयार पार्किंग के लोअर बेसमेंट में 47, अपर बेसमेंट में 35 और ग्र्राउंड फ्लोर में 47 गाडिय़ां पार्क की जा सकती हैं। इसके अलावा फस्र्ट व सेकेंड फ्लोर में 52 ऑफिस का स्पेस भी है। प्रिंट पर्ची का नहीं होगा इस्‍तेमाल  मल्टीलेवल पार्किंग में पहले से प्रिंट पर्ची का इस्तेमाल नहीं होगा। बल्कि गाड़ी आने पर उसके नंबर व टाइम के साथ हैंडहेल...
महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर एक डीसीएम पलट गई। डीसीएम में गांजा लदा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस का कहना है कि यह गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही थी। गाड़ी पलटने से इसका खुलासा हो गया। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गाड़ी किसके नाम थी,  इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। ...
केस्को की कंज्यूमर सर्विस के दावे हुए हवा-हवाई

केस्को की कंज्यूमर सर्विस के दावे हुए हवा-हवाई

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आप भी अगर बिजली के डामाडोल रवैये से परेशान हो चुके हैं तो आपको सबसे पहली सलाह ये होगी कि केस्‍को की हेल्‍पलाइन सेवा पर बिल्‍कुल भी विश्‍वास मत रखिएगा। जी हां, केस्को का हेल्प लाइन नंबर 1912 है। फिलहाल इसपर भरोसे बिल्‍कुल न रखिएगा। वरना आपको 12-12 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। यकीन न हो तो एनएलसी बाबूपुरवा कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड पीएफ कर्मी गुप्तेश्वर कुमार से पूछ लीजिए या फिर उनका ट्विटर एकाउंट देख लीजिए। नहीं मिला कोई जवाब   शुक्रवार सुबह 5.30 बजे घर की लाइट गुल हो जाने पर गुप्तेश्वर ने हेल्प लाइन नम्बर 1912 पर फोन किया तो जवाब मिला सर्वर खराब है। अपनी कम्प्लेन सबस्टेशन जाकर नोट कराइए। ऑपरेशन के कारण चल पाने में लाचार गुप्तेश्वर ने लगभग एक घंटे बाद फिर 1912 फोन करने पर यही जवाब मिला। मजबूरन उन्होंने केस्...