Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

स्टेट जीएसटी टीम का कालिंदी एक्स. में छापा, 30 लाख से ज्यादा का माल पकड़ा

स्टेट जीएसटी टीम का कालिंदी एक्स. में छापा, 30 लाख से ज्यादा का माल पकड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जीएसटी की स्टेट टीम ने आज ज्वाइंड कमिश्नर सुशील कुमारी सिंह के नेतृत्व में रविवार को सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर गोपनीय सूचना के आधार पर ट्रेन में छापेमारी की। इस दौरान 157 बिना बिल के नग पकड़े। इनमें होजरी, रेडिमेड कपड़ों और ड्राइफूड का सामान था जो अवैध रूप से दूसरे प्रदेश यानि दिल्ली से लाया गया था। दलालों के माध्यम से बिना बिल लाखों का माल आ रहा था दिल्ली से कानपुर  चौंकाने वाली बात यह है कि दलालों के माध्यम से पार्सल से लाए गए इस सामान को लेने कोई नहीं पहुंचा। जीएसटी की टीम ने इसके मालिक को तलाशने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि अब रेलवे से इसके लीज होल्डर की जानकारी करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की भनक लगने की वजह से माल छुड़ाने नहीं पहुंचा कोई लीड होल्डर   बताया जाता है कि आज सुबह लगभग 11 बजे स्टेट जीएसटी की ...
दो दिन बाद हसन को फिर मिली बिछड़ी मां की गोद, वेंडर की पत्नी निकली बच्चा चोर

दो दिन बाद हसन को फिर मिली बिछड़ी मां की गोद, वेंडर की पत्नी निकली बच्चा चोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि 1 साल के मासूम हसन को उसकी मां की गोद दोबारा नसीब हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बच्चा चोरी की घटना का दो दिन में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि बच्चा चोरी करने वाले महिला कोई और नहीं बल्कि  कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही वेंडर का काम करने वाले व्यक्ति की पत्नी निकली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बच्चा बरामद करने के बाद जेल भेज रही है। वेंडर की पत्नी निकली बच्चा चोर, पुलिस ने इलाहाबाद से किया गिरफ्तार, बच्चा भी बरामद  बताते चलें कि बीते शुक्रवार को कानपुर के सेंट्र्ल स्टेशन से बिल्हौर के रहीमपुर-करीमपुर गांव निवासी एक गरीब मुस्लिम परिवार के 1 साल के मासूम बच्चे हसन को एक महिला ने चोरी कर लिया था। ये भी पढ़ेंः बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने...
कानपुर में गाय ने कूड़े में पड़ा शक्तिशाली देशीबम खाया, मुंह में फटने से हालत गंभीर

कानपुर में गाय ने कूड़े में पड़ा शक्तिशाली देशीबम खाया, मुंह में फटने से हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राम नारायण बाजार में कूड़े के ढेर में खाने को तलाश रही गाय ने गलती से वहां दबा पड़ा एक देशी बम खा लिया। गाय के मुंह में पहुंचते ही बम फट गया। इससे उसके मुंह के चीथड़े उड़ गए। गाय वहीं गिरकर तड़फने लगी। धमके की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। फीलखाना क्षेत्र में आज सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, अलर्ट में पुलिस पर भी सवालिया निशान  लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बम की सूचना पर मौके पर पहुंची लेकिन गाय की कोई मदद नहीं कर सकी। हांलाकि पुलिस ने कूड़े के ढेर में और बम न हों, इसकी पूरी तस्दीक की। क्षेत्र में बम फटने की सूचना पर हड़कंप मच गया। किसी अपराधी पर है कूड़े में बम छिपाकर रखने का संदेह, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन  मौके पर एक-एक करके लगभग चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि इस बात की ...
कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग

कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के सिविल लाइन में स्थित वेस्टकाट स्कूल की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पीड़ित छात्रा ने खुद अपने साथ हुए गंदी हरकतों और रेप की घिनौनी वारदात का खुलासा किया है। स्कूल का कैशियर छात्रा को स्कूल के स्टोर रूम में ले जाकर रेप करता था। उसने छात्रा की कुछ फोटो खींच ली थीं और उनको दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करके डराता था और छात्रा से जो चाहता था वो कराता था। पुलिस ने कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के स्टोररूम में बुलाकर करता था बुरी काम, फिर ले जाने लगा पार्क  छात्रा ने बताया है कि मार्च में वह स्कूल में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार लेकर गई थी। वहां पहली बार कैशियर उससे मिला था। इसके बाद किसी न किसी बहाने वह छात्रा को नीचे बुलाता था और इसी दौरान एक बार उसे वह स्कूल के स्टोर रूम में भी...
बड़ी खबरः कानपुर में अभी-अभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे पांच लाख, हवा में चलाई गोली

बड़ी खबरः कानपुर में अभी-अभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे पांच लाख, हवा में चलाई गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बढ़ते अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ देर पहले कानपुर के किदवई नगर इलाके में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे नया गंज के व्यापारी को लूट लिया। लूट के बाद जनता के दिलो-दिमाग में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में गोली भी चलाई। बाद में पांच लाख की नगदी लूटकर वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की फोटो सीसीटीवी फुटैज में आ गए हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। किदवई नगर इलाके में स्कूटी सवार व्यापारी को रोककर तमंचा के बल पर लूट की    बताया जाता है कि किदवई नगर निवासी व्यापारी कमलेश गुप्ता की नयागंज बाजार, घंटाघर में किराने का व्यापार है। वह रोज की तरह अपने घर आ रहे थे। उनकी स्कूटी की डिग्गी में पांच लाख रूपए कैश रखा हुआ था। रास्ते में जब वह किदवई नगर चौराहे के पास पहुंचे। तभ...
झगड़े के बाद नशेबाज पति ने कैंची से काट दी पत्नी की जुबान…

झगड़े के बाद नशेबाज पति ने कैंची से काट दी पत्नी की जुबान…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एक नशेबाज पति ने कैंची से अपनी पत्नी की जुबान की काट डाली। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच आज किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ यह हरकत कर डाली। घटना कानपुर शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मियां हाते की है। वहां रहने वाली गुड़िया बानों का पति शकील नशेबाज है और बीते दिन दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति ने घर में रखी कैंची उठाकर पत्नी की जुबान काट दी। नशेबाजी पति ने पत्नी से झगड़े के बाद उठाया कदम, घटना के बाद फरार हुआ  घटना के बाद महिला खून से लतपथ हो गई। परिवार के अन्य लोगों ने उसे गंभीर हालत में उठाकर हैलट में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछतांछ की है। घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार है। महिला क...
बांदा की प्रज्ञा, रश्मि और सिमरन का क्रिकेट ट्रायल के पहले राउंड में सेलेक्शन

बांदा की प्रज्ञा, रश्मि और सिमरन का क्रिकेट ट्रायल के पहले राउंड में सेलेक्शन

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बांदा की तीन महिला खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल में पहला राउंड पार कर लिया है। इन खिलाड़ियों में रश्मि गौतम, प्रज्ञा दिवेदी और सिमरन सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का टेस्ट कानपुर के कमला क्लब में हुआ। ये तीनों खिलाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) की ओर से यहां हिस्सा लेने आईं थीं। यह जानकारी एसोसिएशन के वासिफ जमां ने दी। अब दूसरे राउंड में फिर होगी 300 खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, 60 बेस्ट का होगा सेलेक्शन   श्री जमां ने बताया है कि अभी कुल 300 बालिका खिला़ड़ियों को छांटा गया है। इसके बाद दूसरे राउंड में 60 बच्चों का सेलेक्शन होगा। इनके बीच क्रिकेट मैच कराए जाएंगे। इन मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में जोरदार ढंग से क्रिकेट में भिड़ीं टीमें, विजेताओं को पुरस्कार मैच संपन्न होने के बाद प्रतिभा के आधार...
कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

कानपुरः पलक झपकते ही रेलवे स्टेशन से 1 साल के मासूम को ले उड़ी चोरनी कैमरे में कैद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक बुरा अनुभव लोगों का भरोसा अच्छे इंसानों से भी उठा देता है। इसका उदाहरण आज कानपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब एक महिला ने एक भोले-भाले परिवार को बेवकूफ बनाकर उनका बच्चा चोरी कर लिया। देखते ही देखते यह महिला बच्चे को ले उड़ी और मां-बाप कुछ नहीं कर पाए। लेकिन यह चालाक चोरनी कैमरे की नजर से नहीं बच पाई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गई। फोटो में चोरनी साफतौर पर बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। पी़ड़ित मां-बाप की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोर महिला की तलाश शुरू कर दी है। कटिहार जाने को ट्रेन का इंतजार कर रहा था परिवार  बताया जा रहा है कि कानपुर के बिल्हौर का एक परिवार कटिहार जाने के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। पति का नाम आजम और पत्नी का नाम शायराबानो है। उनका 1 साल का मासूम बच्चा हसन भी उनके साथ था। दोनों प्ल...
परिवर्तन के सदस्यों ने आनंद स्वरूप पार्क में किया ध्वजारोहण

परिवर्तन के सदस्यों ने आनंद स्वरूप पार्क में किया ध्वजारोहण

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आनंद स्वरूप पार्क, सिविल लाइन्स में परिवर्तन संस्था के सदस्यों की ओर से झंडारोहण सुबह 9 बजे किया गया। इस मौके पर कैप्टन एससी त्रिपाठी, कर्नल एसएम पांडेय, कर्नल राकेश दीक्षित, अनूप कुमार द्विवेदी, डॉ निखिल गुप्ता, देवेंद्र पारिख, राजेश ग्रोवर, आसिफ अली मौजूद रहे। साथ ही पम्मी, गगन गुप्ता, नीना अवस्थी, हरिओम पांडेय, कुमकुम, पिंकी, नविता व ब्रम्हकुमारी बहनें भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः कानपुरः विद्यालय में ध्वजारोहण को लगे पाइप में करंट आने से शक्षिका व चार बच्चे झुलसे, दो रेफर   इस दौरान महिलाएं भी बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान भी गाया। कुछ ने देशभक्ति के गीत भी सुनाए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप दिवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से देश भक्ति की भावना जागृत होती...
गुंताश ने लांच किया धूमधाम के साथ परिवर्तन का तीसरा वीडियो

गुंताश ने लांच किया धूमधाम के साथ परिवर्तन का तीसरा वीडियो

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2018 को सिविल लाइन्स स्थित एक रेस्टोरेंट में कानपुर परिवर्तन फोरम की नई वीडियो " की लांचिंग बड़े ही धूमधाम ढंग से की गई। इसकी लांचिंग इंडियन आइडियल फेम और कानपुर शहर की शान, गुंताश द्वारा की गई। उपरोक्त वीडियो परिवर्तन के श्री राघव त्रिपाठी द्वारा बनाई गई है जिसमे स्वतंत्रता दिवस और स्वच्छता के संदेश का मिश्रण है। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा इसमें परिवर्तन व परिवर्तन यूथ क्लब के सदस्यों ने भाग लिया है। बताते चलें कि परिवर्तन द्वारा पूर्व में भी दो वीडियो "जन-गण-मन" व "वंदेमातरम" जारी किए गए थे। इनको यू-ट्यूब व फेसबुक पर लोगों ने भरपूर लाइक दिए हैं। इस तीसरे वीडियो को भी भारी सफलता मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ेंः निधन पर श्रद्धांजलिः अजित वाडेकर-अर्...