Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में पेपर खराब तो इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

बांदा में पेपर खराब तो इंटर के छात्र ने फांसी लगाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक दुखद घटनाक्रम सामने आ रहा है। इंटर के एक छात्र ने इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि उसका इंटरमीडिएट का पेपर खराब हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। बबेरू में परीक्षा दे रहा था छात्र मर्का थाना क्षेत्र के रहने वाले गोंडा गांव के रहने वाले राम मिलन पटेल के पुत्र अनुज (18) इंटरमीडिएट के छात्र थे। वह मौजूदा समय में बबेरू कस्बे में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे थे। वह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (बबेरू) के छात्र थे। छात्र अनुज का परीक्षा सेंटर ब्योजा इंटर कालेज गया था। ये भी पढ़ेंः चलती बस में छेड़खानी से तंग छात्रा का मुख्यमंत्री योगी को ट्वीट, आधा घंटे में बस से दो...
बांदा में कार पलटने से बैंक मैनेजर, पत्नी समेत तीन घायल

बांदा में कार पलटने से बैंक मैनेजर, पत्नी समेत तीन घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में आज रविवार को एक इलाहाबाद बैंक के डिप्टी मैनेजर व उनकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा कार पलटने से हुआ। घायलों को जसपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। तीनों को बांदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि अब खतरे जैसी कोई बात नहीं है। हमीरपुर से कार से बांदा आ रहे थे दंपती बताया जाता है कि हमीरपुर के रहने वाले सुनील यादव (50) पुत्र एनपी यादव कुछेछा (हमीरपुर) स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। आज रविवार को वह अपनी पत्नी पुष्पा (45) के साथ कार से बांदा में बैंक के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। कार को उनका चालक कल्लू (33) चला रहा था। रास्...
बांदा में कुछ देर पहले हादसे में कारोबारी की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में कुछ देर पहले हादसे में कारोबारी की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार को जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में शहर के हार्डवेयर कारोबारी की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कारोबारी अपनी बाइक से रोज की तरह दुकान खोलने तिंदवारी के बेंदाघाट जा रहे थे। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर कुचल जाने से उनकी मौत हो गई। महोखर के पास बाइक से जाते वक्त ट्रक ने रौंदा सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। वही ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। कारोबारी के परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला चालक बताया जाता है कि शहर के खूंटी चौराहा मोहल्ला निवासी विनोद कुमार...
बांदा के पाॅश इलाकों में गंदे पेयजल की आपूर्ति, गृहणियां डीएम से मिलने पहुंचीं

बांदा के पाॅश इलाकों में गंदे पेयजल की आपूर्ति, गृहणियां डीएम से मिलने पहुंचीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में एक ओर सरकार जहां घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए की योजना शुरू करने जा रही है, वहीं जलसंस्थान और जल निगम विभाग के अधिकारी करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी लोगों को गंदा पानी पिला रहे हैं। दरअसल, शहर में गंदे पेयजल की आपूर्ति ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है। विभाग पेयजल के नाम पर करोड़ो रुपए का बजट खर्च करता है, लेकिन आम लोगों को गंदा पानी ही पीने को मिलता है। इंदिरानगर और आवास विकास इलाके में गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति आम बात हो गई है। गंदे पानी की सप्लाई के खिलाफ लोगों में नाराजगी जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित व मौखिक तौर पर अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को मुहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। आवास विकास...
बांदा में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रेप, पीड़िता ने तहरीर दी

बांदा में युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रेप, पीड़िता ने तहरीर दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक युवती को अश्लील वीडियो बनाकर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि युवक लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा है। पानी सिर से उपर होने पर उसने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामले में सीओ सिटी आलोक मिश्रा का कहना है कि पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता बोली, धमकी देकर करता रहा मनमानी बताया जाता है कि शहर के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती का कहना है कि बीते 4 साल से एक युवक उसके साथ रेप कर रहा है। युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार युवक उसका इस्तेमाल करत...
बांदा में घर से निकले युवक की सनसनीखेज हत्या, हड़कंप मचा

बांदा में घर से निकले युवक की सनसनीखेज हत्या, हड़कंप मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। शाम को गांव में किसी से मिलने बात कहकर घर से निकला और सुबह उसका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक घर से शाम को निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह पत्नी शौचालय गई तो वहां उसका शव पड़ा देखकर बिलख पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने डाग स्कवायड भी मौके पर बुलाया। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। पुलिस चार को पूछताछ के लिए उठाया बताया जाता है कि जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी सुनील उर्फ ल...
बांदा DIG दीपक कुमार ने कहा, बदलते दौर में साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों को तैयार रहें

बांदा DIG दीपक कुमार ने कहा, बदलते दौर में साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों को तैयार रहें

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस लाइन परिसर में चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार ने साइबर क्राइम के संबंध में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि साइबर क्राइम इस दौरान में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में पुलिस को इससे निपटने के लिए बारीकियों को भी समझाना चाहिए। डीआईजी ने मातहतों को कार्रवाई करने के और साक्ष्य जुटाने के टिप्स भी दिए। पुलिस लाइन में साइबर क्राइम पर कार्यशाला आयोजित पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में अपराधों ग्राफ बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि पाक्सो एक्ट के मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए। साक्ष्यों के अभाव में अक्सर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जांच की बारीकियों क...
बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

बांदा में व्यवसाई की पत्नी समेत हादसे में मौत, 25 को थी बेटी की शादी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रहने वाले एक व्यवसाई और उनकी पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी बाइक से एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनको टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। बताते हैं कि पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे उनके बच्चों ने दोनों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। दुखद पहलू यह है कि इस दंपति की बड़ी बेटी की आने वाली 25 अप्रैल को शादी तय है। ऐसे में परिवार में शादी की तैयारियों का वक्त चल रहा था। परिवार के सिर से उठा माता-पिता का साया इस अनहोनी ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सभी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा बचे हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। बताया जाता है कि शहर के सर्वोदयनगर के रहने वाले राधेश्याम गुप्ता (45) बीती रात अपनी पत्नी राजकुमार (42) और बच्चों के साथ जिले के अतर्रा कस...
बांदा में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाई, परिवार को वजह..

बांदा में 15 साल की लड़की ने फांसी लगाई, परिवार को वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक 15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह चौंकाने वाला घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में लड़की को रस्सी काटकर फांसी पर लटक रही लड़की को नीचे उतारा। हालांकि, तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने शुरू की घटना की छानबीन बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव के रहने वाले भुजबल कुमार की बेटी सोनम (15) ने आज गुरुवार दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिवार के लोग भी घर में ही थे। बताते हैं कि काफी देर तक लड़की कमरे से नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी। फिर भी कोई जवाब नहीं...
बांदा में जन्मदिन पार्टी में आग में झुलसे 8 लोग, 3 रेफर

बांदा में जन्मदिन पार्टी में आग में झुलसे 8 लोग, 3 रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार शाम को बांदा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवार में 1 साल की बेटी के पहले जन्मदिन की खुशियों के साथ पार्टी मनाई जा रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने से परिवार में दंपति समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से तीन लोगों को गंभीर हालात में कानपुर रेफर कर दिया गया है। रेफर होने वालों में महिला भी शामिल हैं। हादसे के बाद वहां मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और परिवार की मदद की। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर शशि पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार शाम को हुआ दर्दनाक हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के रहने वाले सुशील कुमार की एक साल की बेटी साल्वी का आज बुधवार को पहला जन्मदिन था। शाम को परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ आसपास के लोग भ...