Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लंबे समय से निर्माणाधीन बांदा के बबेरू के औगासी पुल के जल्द ही दिन बहुरेंगे। ऐसी संभावना है। यूपी के पीडब्ल्यूडी के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय आज शनिवार को वहां पहुंचे। उन्होंने पुल का निरीक्षण किया, नारियल भी फोड़ा। कहा कि छह माह के अंदर इसपर गाड़ियां रफ्तार भरने लगेंगी। ये बातें पीडब्लूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहीं। वह शनिवार को अधूरे पड़े औगासी पुल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने काम के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। साथ ही जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। छह महीने में शुरू होने की बात कही पीडब्लूडी राज्यमंत्री उपाध्याय और क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने औगासी पुल के निरीक्षण के दौरान नारियल भी फोड़ा। हालांकि, पुल चालू होने में अभी लगभग 6 महीने और लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण की सभी अड़चनें समाप्त हो ग...
बांदा के सिमौनीधाम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में किसान स्पोर्ट्स क्लब बड़ोखर ने बाजी मारी

बांदा के सिमौनीधाम में वॉलीबाल प्रतियोगिता में किसान स्पोर्ट्स क्लब बड़ोखर ने बाजी मारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के सिमौनीधाम मेले में हुए वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में किसान स्पोर्ट्स क्लब के नवोदित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। किसान स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने आदर्श बजरंग इटंर कालेज की टीम को रौचक मुकाबले में 22-25, 25-11, 25-17 तथा 25-14 के अंतर से हराया। इस मुकाबले में बड़ोखरखुर्द की ओर से विकल्प सिंह, अभिषेक सिंह, हर्ष शर्मा, कुशल सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने किया जोरदार प्रदर्शन उपविजेता टीम की तरफ से कपिलदेव सिंह, नोमान, तमीम, आरिफ, हामिद का प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर तिंदवारी जाकिर हुसैन ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले के रेफरी राहुल शुक्ला तथा महेश गर्ग रहे। स्कोर शीट पर सुरेंद्र द्विवेदी, सुधा राजपूत तथा तकनीकी सहयोग प्रदीप कुमार ने...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि मौजूदा दौर में डिजिटल मीडिया को नकारा नहीं जा सकता है। यह सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बन गया है। बांदा स्थित कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बांदा में बुधवार को डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल मीडिया में समरनीति न्यूज ने स्थान मजबूती के साथ बना लिया है। यह खबरों के सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 'समरनीति न्यूज' आम लोगों के बीच जिस तरह से विश्वनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए पहचान बनाता हुआ आगे बढ़ रहा है, उसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। अन्य गणमान्य लोग भी रहे मौजूद इस मौके पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेद...
बांदा में आज 4 घंटे रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

बांदा में आज 4 घंटे रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह बुधवार को लगभग 4 घंटे तक जिले में रहेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक वह साढ़े 11 बजे मौनी बाबा धाम सिमौनी पहुंचेंगे। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। साढ़े 12 बजे वह मौनी बाबाधाम से रवाना होंगे। वहां से डेढ़ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे शहर के राइफल क्लब मैदान, बाबूलाल चैराहा पर किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। साढ़े 3 बजे यहां से रवाना होने का कार्यक्रम है। ये भी पढ़ें : Update : CM YOGi का बांदा दौरा 17 से 23 के बीच संभावित, होमवर्क में जुटे अफसर...
बांदा में व्यापारियों ने उठाई मांगें, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बांदा में व्यापारियों ने उठाई मांगें, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कंफेडेरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के तत्वावधान में व्यापारी नेताओं ने कलेक्ट्रेट में अपनी मांगें उठाईं। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने से विदेशी कंपनियों का भारत में बाजार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही देश में लोकल फार वोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को चोट पहुंच रही है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, उपाध्यक्ष राजकुमार राज, वीरेंद्र गोयल, अमित गुप्ता, अजय निषाद, अभिषेक खंचू, नईम नेता, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार राजू, निशांत खैरा, पन्नालाल धुरिया, आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ी वारदात, बदमाशों ने लूट के विरोध पर दुकानदार को गोलियां मारी...
बांदा में बड़ा हादसा टला, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी की कार से टक्कर, 6 घायल

बांदा में बड़ा हादसा टला, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी की कार से टक्कर, 6 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज सोमवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब शादी के बाद बधाई पूजन को जा रहे दूल्हा-दुल्हन की इनोवा गाड़ी और जीप की टक्कर हो गई। मार्शल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जबकि इनोवा भी सड़क किनारे खाईं में गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। अच्छी बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। शादी के बाद पूजन को जाते वक्त हादसा बताया जाता है कि मटौंध रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली पुष्पा देवी के बेटे भरत की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। आज सुबह बधाई पूजन के लिए दूल्हा भरत (25) और उसकी पत्नी आराधना (22) को लेकर परिवार के लोग खुरहंड बधाई पूजा को जा रहे थे। दूल्हा-दुल्हन और परिजनों से भरी मार्शल जीप अभी गिरवां थाने के महुआ गांव के पास ही पहुंची थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने मार्शल में टक्क...
बांदा में बड़ी वारदात, बदमाशों ने लूट के विरोध पर दुकानदार को गोलियां मारी

बांदा में बड़ी वारदात, बदमाशों ने लूट के विरोध पर दुकानदार को गोलियां मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अपराधियों के हौंसले बढ़े हुए हैं। एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं। सोमवार तड़के सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में लूट की एक वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। बदमाश एक दुकान का शटर तोड़कर घुसे और नगदी-सामान बटोर लिया। दुकानदार के भाई की आंख खुलने पर जब उसने ललकारा तो बदमाशों ने उसे एक के बाद एक दो गोलियां मारीं। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।  बदमाशों ने ललकारने पर की फायरिंग  बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले बउवा की अपने ही घर में परचून की दुकान है। वह किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। उनके भाई धर्मेंद्र (35) घर में परिवार के साथ सो रहे थे। आज तड़के सुबह बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे और नगदी व सामान बटोर लिया। आहट पर जागे धर्मेंद्र ने बाहर आकर बदमाशों को ललका...
बांदा सिटी मजिस्ट्रेट ने किया क्रिकेट ट्रायल का शुभारंभ

बांदा सिटी मजिस्ट्रेट ने किया क्रिकेट ट्रायल का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने क्रिकेट ट्रायल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया और हौंसलाआफजाई भी की। चयन तिथि निर्धारित इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वासिफ जमा खान समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। जिला सचिव ने बताया कि बांदा, चित्रकूट व यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के पंजीकृत खिलाड़ी पुरुष महिला वर्ग की चयन तिथि निर्धारित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के अधिकृत सूची में जिन खिलाड़ियों का नाम है, वही खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ये भी पढ़ें : कानपुर में यूनिवर्सिटी की खो-खो टीम कैप्टन ने हाॅस्टल में सुसाइड की...
जयमाल पर ठंड से कंपकपाई दुल्हन बेहोश, फिर ठीक 3 घंटे बाद..

जयमाल पर ठंड से कंपकपाई दुल्हन बेहोश, फिर ठीक 3 घंटे बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक घर में चल रहीं शादी की खुशियों में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया, जब जयमाल के स्टेज पर दुल्हन ठंड से कंपकपाकर बेहोश हो गई। सहमे से परिवार के लोग दुल्हन को लेकर अस्पताल भागे। वहां चिकित्सकों ने उनका मेडिकल चेकअप किया। पता चला कि दुल्हन को ठंड लगी है। वहां उसका इलाज किया गया। मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव की रहने वाली सुनीता (19) पुत्री मुरारीलाल वर्मा की गुरुवार को शादी थी। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग परेशान बताते हैं कि बारात गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव से उनके घर पहुंची थी। वैवाहिक रस्मों का सिलसिला जारी था। इसी बीच आधी रात को जयमाल के वक्त दूल्हा-दुल्हन जयमाल पहनाने को आगे बढ़े। अचानक दुल्हन कंपकपाने लगीं। इसके बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष के लोग और दुल्हन पक्ष के लोग भी ब...
बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत

बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुधवार रात बाइक सवार एक युवक की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है तो परिवार के लोग उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके के हालात भी मामले में संदेह पैदा कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बनसखा गांव निवासी सुरेश (28) और प्रमोद (22) बाइक से पुनाहुर गांव जा रहे थे। परिवार के लोगों को हत्या का अंदेशा बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसमा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे सुरेश और प्रमोद घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे प्रमोद को मामूली चोटें आईं हैं। परिवार के लोगों ...