Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: HindiNews

बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई

बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चप्पल कांड में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने वाली महिला ने ही मुकदमा लिखाया है। महिला ने छेड़छाड़ और दूसरे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने उसे गालियां दीं। महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप आरोप हैं कि पालिकाध्यक्ष ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्दों से अपमानिक किया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद बताते चलें कि इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष ने महिला और एक युवक राजा त्रिपाठी उर्फ प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद से ही चर्चा थी कि जल्द ही दूसरा पक्ष भी मुकदमा करा सकता है। ये...
रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल

रिश्ते तार-तार: बांदा में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म-अब गया जेल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रिश्तों के तार-तार होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वहशी चाचा ने अपनी भतीजी को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। बताते हैं कि लोकलाज के डर से भतीजी शांत रही। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे कुछ दवाएं दे दीं। हालत बिगड़ी और परिवार के लोग उसे लेकर बांदा अस्पताल पहुंचे। इसके बाद दरिंदे चाचा का काला कारनामा सामने आया। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा मामला पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पूरा घटनाक्रम देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया जानकारी के अनुसार, 18वर्षीय पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है। दुष्कर्म की यह घटना ...
बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नेताओं ने किया स्वागत 

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, नेताओं ने किया स्वागत 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को बांदा का प्रभारी बनाया गया है। आज गुरुवार को वह प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार बांदा पहुंचे। बांदा में पार्टी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक ली सभी नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। सर्किट हाउस बांदा में प्रभारी मंत्री ने भाजपा कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक ली। इन बैठकों में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही प्रस्तावों और सुझावों पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें.. https://samarneetinews.com/changes-in-ministers-in-charge-in-up-bj...
बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन

बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने का मामला तूल पकड़ रहा है। साहू समाज के लोगों ने आज घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम-एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा है कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो साहू समाज व्यापारी वर्ग धरना देगा। यह है पूरा मामला बीती 2 जून को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को एक महिला ने चप्पल मार दी थी। यह घटना उस समय हुई थी जब साहू एक महिला की अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। वह कार में बैठे थे और महिला ने बातचीत के दौरान अचानक चप्पल निकालकर चला दी। घटना में पहले से वीडियो बनाने की तैयारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले.. पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इसे साजिश के तह...
हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में आज गुरुवार को एक दुखद घटना हो गई। तीन सगे भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बिवांर थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास स्थित तालाब में नहा रहे तीन बच्चे डूब गए। इनमें दो सगे भाई-बहन थे। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे तीसरा बच्चा भी इसी परिवार का था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से परिजन बेहाल हो गए। गांव की पार्वती देवी पत्नी रमेश कुमार की पत्नी गांव के बाहर तालाब...
Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

Good News: चित्रकूट स्टेडियम में 11.90 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: बुंदेलखंड के खिलाड़ियों के लिए एक गुड न्यूज है। चित्रकूट के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11.90 करोड़ की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनेगा। धावकों को मिलेगी बड़ी सुविधा इससे पूरे बुंदेलखंड के धावकों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में बड़ा लाभ होगा। बताया जाता है कि 400 मीटर का 8 लेन वाला यह ट्रैक एथलेटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के मानकों को पूरा करेगा। ये भी पढ़ें: बांदा स्टेडियम के बुरे हाल, खिलाड़ियों को पानी नहीं-मैदान में उड़ती धूल बताया जाता है कि 11.90 करोड़ का बजट इसके लिए स्वीकृत हुआ है। इस ट्रैक का निर्माण होने के बाद बुंदेलखंड के धावकों को प्रैक्टिस में काफी सुविधा मिलेगी। ये भी पढ़ें: विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक https://samarneetinews.com/banda-no-water-for-players-at-...
बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेता मोहन साहू चप्पल कांड में नया मोड़ आ गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने चप्पल कांड में महिला समेत दो के खिलाफ FIR कराई है। इस FIR में सपा नेता साहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, बीते 24 घंटे से मामला बांदा जिले में इस मामले से राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों-सोशल मीडिया पर छाया मामला उधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू ने एफआईआर में कहा है कि वह खुटला के भोले विश्वकर्मा की पत्नी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। तभी मुक्तिधाम के पास प्रदीप त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी ने महिला गीता पत्नी कालीचरन से हमला करने को कहा। ये भी पढ़ें: बांदा: बिसंडा में पीड़ितों से मिले कांग्रेसी-खनन ट्रक से 7 लोगों की मौत का मामला सपा नेता साहू...
बांदा की बेटी डाॅ. सदफ खान को किरन बेदी ने किया सम्मानित

बांदा की बेटी डाॅ. सदफ खान को किरन बेदी ने किया सम्मानित

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की बेटी डाॅ. सदफ खान को मुंबई स्थित जेडब्ल्यूमेरियट होटल में भारत कांकेल्व-2026 का एक्सीलेंस ऑफ रियल स्टेट एवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार देश की पहली आईपीएस महिला अधिकारी किरन बेदी ने दिया। दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता की सराहना वह बांदा के अकील अहमद खान और महिला कालेज प्रोफेसर डाॅ. सबीहा रहमानी की बेटी हैं। यह उपलब्धि डाॅ. सदफ और उनकी संस्था के लिए गर्व का क्षण बन गई। बताते हैं कि डाॅ. सदफ को यह सम्मान उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया है। इस सम्मान से पूरी संस्था और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। ये भी पढ़ें: Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता https://samarneetinews.com/bandas-daughter-shalini-made-her-first-attempt-in-qualifying-cs-examination/ https://samarneetinews.com/u...
दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लग गई। आग में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह आग बिल्डिंग में स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल और नीचे चल रहे लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में लगी। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में फेल गई। लगभग कई लोग अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस की प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि की गई है। कहा गया है कि आज सुबह लगभग 8:40 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग की सूचना मिली। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। ये भी पढ़ें: छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के लोगों ने 40 लोगों की जान बचाई। ...
यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..

यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बीजेपी ने प्रभारी जिला मंत्रियों में बदलाव किया है। बीजेपी ने आज बुधवार को यूपी में नए जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में कई मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों को बदला गया है। कुछ को नया दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पास 25-25 जिलों का प्रभार रहेगा। इसे यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। सुरेश खन्ना को लखनऊ-वाराणसी की जिम्मेदारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को राजधानी लखनऊ के साथ ही वाराणसी का जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। स्वतंत्र देव सिंह बने प्रयागराज-गोरखपुर के प्रभारी वहीं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को प्रयागराज और मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर का प्रभारी मंत्री बनाया...