Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस

Banda : रात में खेत में शराब पार्टी तो सुबह मिला शव, हत्या का आरोप-जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास खेत में रात में कुछ लोगों ने शराब पार्टी की। सुबह वहीं किसान का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत का कारण किसी जंगली जानवर का हमला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। हालांकि, असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के कृष्णा प्रजापति (68) शाम को घर से पांच किलोमीटर दूर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास खेत पर मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO ने कराई FIR.. बताते ...
Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO  ने कराई FIR..

Banda : ओवरलोडिंग में ट्रक चालकों की जानलेवा चालाकी, नंबर प्लेट में गड़बड़ी का खुलासा, RTO ने कराई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ट्रक चालकों की खतरनाक चालाकी सामने आई है। चालक नंबर प्लेट को आधा मिटा ओवरलोड ट्रक चला रहे हैं। आरटीओ ने ऐसे ही एक ट्रक के खिलाफ FIR लिखाई है। चालक नंबर प्लेट को आधा पोत देते हैं, ताकि उनके ट्रक का नंबर स्पष्ट न दिखाई दे। इससे अगर आरटीओ या पुलिस उनकी गाड़ी को सीसीटीवी या दूसरे रास्ते पकड़ना भी चाहे तो पहचान न कर सके। चालकों की यह चालाकी जानलेवा इसलिए है क्यों कि पहचान छिपने के बाद वे अंधाधुंध रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं। बांदा के बबेरू थाने में एफआईआर ऐसी ही एक गाड़ी के खिलाफ बांदा के आरटीओ अनिल कुमार ने बबेरू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरटीओ ने बताया कि उन्होंने वाहन चेकिंग के दौरान इस ट्रक को पकड़ा। ये भी पढ़ें : Banda : युवती का अश्लील वीडियो वायरल, जबरन उठाकर कमरे में ले गया था युवक, FIR.. बताया कि नंबर प्लेट से चालक और मालिक ने जानबूझकर आधे नंबर मि...
UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी

UP Weather : अमरोहा-बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के 7-10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम लगातार कहर ढा रहा है। मौसम विभाग ने इसी बीच अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी के 7 से 10 जिलों में तेज आंधी-बिजली बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ में भी बारिश जारी है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी यूपी में बदली छाई रहेगी। इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट आंचलिक मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने पश्‍च‍िमी यूपी के गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताते चलें कि सहारनपुर और आसपास के जिलों में रात से ही रुक-रुककर बारिश जारी...
शर्मनाक : मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने की यह कार्रवाई.. 

शर्मनाक : मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने की यह कार्रवाई.. 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में गुजैनी क्षेत्र में मवेशियों के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अधेड़ का घिनौना चेहरा सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत कैद हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बर्रा-8 c-ब्लॉक में रहनेवाले मयंक पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था 'उम्मीद एक किरण' के सदस्य हैं। उनका कहना है कि करीब 10 दिन पहले उनके मित्र ने मोहल्ले में रहने वाले अधेड़ बृजेश मिश्रा को देर रात एक जानवर के साथ दुष्कर्म करते देखा। जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था के सदस्य ने पकड़वाया हालांकि साक्ष्य न होने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। एक दिन एक दूसरे मवेशी के साथ दुष्कर्म करते दिखाई दिया तो उसने वीडियो बना लिया। बुधवार रात पास के पार्क में एक मवेशी बैठा था। ये भी पढ़ें : इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म,...
पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी रफ्तार, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। पीएम ने गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ तक चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास भी इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास भी किया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुभारंभ किया। दरअसल, पीएम मोदी आज गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत की एक बोगी में भी पहुंचे। वहां पहले से बैठ...
बांदा में विधायक ने लाभार्थियों को घरों की चाबियां और ऋण बांटा

बांदा में विधायक ने लाभार्थियों को घरों की चाबियां और ऋण बांटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बनारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रदेश में 4.51 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी गईं। बांदा में भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाभियां और संबंधित कागज सौंपे गए। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार गरीबों के लिए योजनाएं चला रही हैं। आज गरीबों को आवास और बीमारी के लिए 5 लाख तक मुफ्त इलाज बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : BJP ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी किए घोषित, भूपेंद्र यादव को MP और प्रह्लाद को राजस्थान की कमान  ...
BJP ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी किए घोषित, भूपेंद्र यादव को MP और प्रह्लाद को राजस्थान की कमान

BJP ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारी किए घोषित, भूपेंद्र यादव को MP और प्रह्लाद को राजस्थान की कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : देशभर में इस साल 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी चार प्रदेशों के लिए अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही अश्वनी वैष्णव सहप्रभारी रहेंगे। ओमप्रकाश माथुर बने छत्तीसगढ़ प्रभारी वहीं भाजपा ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को सहप्रभारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी की कमान सौंपी गई है। वहीं तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी यहां खास बात यह है कि बीजेपी ने राजस्थान में आगामी विधान...
आखिर कौन है हबीब? जिसके एक इशारे बेरोकटोक गुजर रहें एमपी के सैकड़ों ओवरलोड बालू लदे ट्रक

आखिर कौन है हबीब? जिसके एक इशारे बेरोकटोक गुजर रहें एमपी के सैकड़ों ओवरलोड बालू लदे ट्रक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  मध्यप्रदेश की खदानों से बालू के ओवरलोड ट्रकों का बांदा के रास्ते यूपी में घुसना कोई मजाक बात नहीं है। खनिज-आरटीओ विभाग और पुलिस के होते हुए अगर ये ट्रक बेरोक-टोक गुजर रहे हैं तो समझ लीजिए किसी बड़े नेता या प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है। फिलहाल बांदा में एंट्री यानी ओवरलोड ट्रकों-डंपरों के बेरोक-टोक निकलने के धंधे में एक नाम जमकर गूंज रहा है। वह है हबीब खां। यह हबीब कौन है, कहां का है, किसका संरक्षण प्राप्त है। ऐसे तमाम सवाल लोगों की जुबान पर हैं। खनिज से लेकर आरटीओ विभाग तक चल रहा दबदबा दरअसल, एमपी से आने वाली बालू लदी ओवरलोड गाड़ियों की एंट्री बेरोक-टोक जारी है। जिला प्रशासन भले ही सख्ती कर रहा हो, 10-20 गाड़ियों की पकड़ा-पकड़ी के अलावा ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं कस पा रहा है। इसकी वजह है कि हबीब सिंडीकेट, जो पूरे सरकारी सिस्टम पर भारी पड़ रहा ह...
‘बिना पत्नी का PM नहीं होना चाहिए’, लालू के निशाने पर कौन मोदी या राहुल..?

‘बिना पत्नी का PM नहीं होना चाहिए’, लालू के निशाने पर कौन मोदी या राहुल..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बड़ी बात कही। लालू यादव ने कहा कि बिना पत्नी वाला प्रधानमंत्री नहीं होना चाहिए। पीएम आवास में बिना पत्नी के रहने वाला पीएम नहीं होना चाहिए। अब लालू यादव का इशारा पीएम नरेंद्र मोदी की ओर था या राहुल गांधी की ओर। इसे लेकर कयासबाजी लगाई जा रहीं हैं। दरअसल, आज हेल्थ चेकअप के लिए लालू यादव पटना से दिल्ली पहुंचे थे। बोले, महागठबंधन को मिलेंगी 300 सीटें उनसे सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। लालू ने कहा कि पीएम जो भी हो बिना पत्नी वाला नहीं होना चाहिए। कहा कि पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। लालू से पूछा गया कि महागठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कम से कम 300 सीटें। बताते हैं कि लालू यादव इस समय अपने रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं। ये भी पढ़ें : सीधी पेशाब कांड : BJP नेता ...
Banda : युवती का अश्लील वीडियो वायरल, जबरन उठाकर कमरे में ले गया था युवक, FIR..

Banda : युवती का अश्लील वीडियो वायरल, जबरन उठाकर कमरे में ले गया था युवक, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की। लड़की का आरोप है कि विरोध पर आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उधर, सीओ सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 साल की लड़की किसी काम से जा रही थी। लड़की का आरोप है कि गांव के युवक ने उसे दबोच लिया। ये भी पढ़ें : मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां.. फिर उठाकर पास के कमरे में ले गया। वहां उससे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। बाद में उसका अश्लील वीडियो भी...