Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

बकरी को बचाने नदी में कूदा वृद्ध, खुद की जान के पड़े लाले, पढ़िए पूरी खबर..

बकरी को बचाने नदी में कूदा वृद्ध, खुद की जान के पड़े लाले, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नदी में गिरी बकरी को बचाने के चक्कर में एक वृद्ध को खुद की जान के लाले पड़ गए। दरअसल, बकरी को बचाने के लिए वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। बकरी का तो पता नहीं, लेकिन खुद वृद्ध पानी में घिर गया। गहराई में जाने के कारण डूबने लगा। अच्छी बात यह रही कि आसपास के चरवाहों ने उसे डूबने से बचाया और बाहर निकाला। भूरागढ़ के पास की घटना जानकारी के अनुसार मटौंध क्षेत्र के शहर से सटे भूरागढ़ के रहने वाले मोहनलाल यादव (62) आज दोपहर में केन नदी किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक बकरी नदी में लुड़कर बह गई। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस.. बकरी को बचाने के लिए बिना देर किए मोहनलाल ने नदी में छलांग लगा दी। बकरी तो निकल गई, लेकिन मोहनलाल गहरे पानी में जा पहुंचे। वह पानी में डूबने लगे।...
सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, सजा पर रोक

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, सजा पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : मोदी सरनेम मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए राहुल की सजा पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी को अधिकतम दो साल की सजा दी गई। निचली अदालत ने इसकी वजह नहीं बताई कि आखिर क्यों दो साल की सजा दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बातें इसके बाद हाईकोर्ट ने भी इसपर पूरी तरह से विचार नहीं किया। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी गुड टेस्ट में नहीं थी। पब्लिक लाइफ में ऐसे में सतर्क रहना चाहिए। लालू से मिलने पहुंचे राहुल आज राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेच सुनवाई कर रही थी। उधर, राहुल गांधी इस बड़ी राहत के बाद आज लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। माना...
Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..

Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल ओयो होटल पहुंचा। दोपहर को दोनों ठहरे। शाम को लड़की के चिल्लाने की आवाजें आईं। पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है। बताते हैं कि वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद प्रेमिका रूम से वाशरूम में चली गई। उधर, कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। प्रेमिका से पूछताछ जारी है। लड़की के चिल्लाने पर पहुंचा होटल स्टाफ जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 27 के अट्टा में ओयो होटल है। छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान एक युवती के साथ ओयो होटल पहुंचे। दोपहर में दोनों होटल के कमरे में ठहरे। बाद में शाम को युवती के चिल्लाने पर होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा। ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मि...
Banda : केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Banda : केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केन नदी के बढ़े जलस्तर को लेकर बांदा प्रशासन अलर्ट हो गया है। पैलानी, जसपुरा और बांदा में केन किनारे इलाकों पर पूरी नजर रखी जा रही है। पैलानी में नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने खपटिहाकला के नदी घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने किया दौरा बताया जा रहा है कि प्रशासन ने नाविकों को नाव चलाने के लिए फिलहाल मना किया है। साथ ही नदी किनारे बसे लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। बताते चलें कि लगातार बारिश और बाहरी जगहों पर हुई बरसात के पानी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नाव चालकों को नाव पर सीमित यात्रियों को बैठाने को कहा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस.. https://samarneetinews.com/ups-daughter-became-mrs-usa-universe-in-america-meenu-was-crowned-in-atlanta/...
बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस..

बांदा में महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 8 गिरफ्तार-पीड़िता कौन? पता लगा रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला से गैंगरेप किया गया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पीड़ित महिला का अबतक पता नहीं चला है। महिला के बारे में पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस उसके बारे में जानकारी करने में जुटी है। मामला बदौसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव के रहने वाले कल्लू के मोबाइल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो देखा गया। मामले में पुलिस तेजी से एक्टिव हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला पुलिस ने 10 दिन तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी पूछताछ की। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो को फॉरेंसिक ...
बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते काफी समय से शांत चल रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने गुरुवार को बांदा में ताल ठोककर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामियों से आम जनता ऊबी हुई है। अब इस सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनावों में भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का आह्वान यह कार्यकर्ता सम्मेलन जिला परिषद स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री कुशवाहा ने कह...
UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आज एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटा है। वारदात क्यों हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिरोजाबाद में हुई वारदात से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा 8 बजे अरांव थाने में तैनात दरोगा दिनेश मिश्रा (55) अरांव-मैनपुरी रोड पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : बांदा में विहिप-बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, जमकर नारेबाजी वह मूल रूप से जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर के रहने वाले थे। बताते हैं कि विवेचना करके वापस लौट रहे थे। इसी...
Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है।  हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी। कल से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। कल से शुरू होगा सर्वेक्षण का काम दरअसल, 21 जुलाई को वाराणसी के जिला जज ने ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे के लिए आदेश दिए थे। मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले के खिलाफ याचिका दी थी। ये भी पढ़ें : बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल फिर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। मुस्लिम पक्ष की इस याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा है कि न्यायहित में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे ब...
UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान..

UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाल ही में सुभासपा के मुखिया ओपी राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद यूपी के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर काफी चर्चा रही कि क्या माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा विधायक अब्बास अंसारी भी एनडीए का हिस्सा हो गया है? क्या माफिया मुख्तार को अब राहत मिल जाएगी? इसपर आज एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सबकुछ साफ कर दिया। उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया। सुभासपा से विधायक बना था अब्बास डिप्टी सीएम मौर्या ने कहा कि अब्बास अंसारी एनडीए का हिस्सा नहीं है। साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी बड़ा हमला बोला। ये भी पढ़ें : PCS ज्योति मौर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, यह है पूरा मामला.. डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार यूपी में कहीं स...
Banda : बेटे को सांप ने काटा, पिता डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा, देखने वालों की भीड़..

Banda : बेटे को सांप ने काटा, पिता डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचा, देखने वालों की भीड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव में आज एक बच्चे को सांप ने काट लिया। उसके पिता ने देखा तो सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। साथ ही बेटे को प्लास्टिक की रस्सी से कई बंधन बांधने के साथ ब्लेड से कट भी लगाया। इससे दूषित खून बाहर निकला। बाद में पिता सांप और बच्चे दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। कक्षा-6 में पढ़ने वाले बच्चे को काटा जानकारी के अनुसार छनेहरा लालपुर के रहने वाले रामलखन का कक्षा-6 में पढ़ने वाला बेटा देवेंद्र घर के बाहर बाकी बच्चों के साथ खेल रहा था। बारिश की वजह से स्कूल नहीं जा सका था। खेलते समय उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में सांप ने काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर पिता रामलखन और बाकि परिवार के लोग वहां पहुंचे। पिता ने सांप को चिमटे से पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। व...