
यूपी उपचुनाव: 9 सीटों पर 49.32% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोटिंग, गाजियाबाद फिसड्डी
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 9 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में कुल 49.32% मतदान हुआ। इस दौरान कुंदरकी में सबसे ज्यादा 57.72% वोट पड़े। वहीं गाजियाबाद फिसड्डी साबित हुआ। गाजियाबाद में सबसे कम 33.3% ही मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह छुटमुट घटनाएं भी हुईं।
कुछ जगहों पर मतदाताओं ने पुलिस पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया। आईडी कार्ड चेक करने का भी पुलिस पर आरोप लगा। सपा की शिकायत पर 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। कुछ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया।
ये हैं विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
कुंदरकी : 57.72%
मीरापुर : 57.12%
कटेहरी : 56.9 %
करहल : 54.1%
मझवां : 50.41%
सीसामऊ : 49.13%
फूलपुर : 43.44%
गाजियाबाद : 33.3%
खैर : 46.36%
ये भी पढ़ें : यूपी : चुनाव आयोग ने 7 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, मतदाताओं को जांचने का मामला
...