Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: driver

राजधानी लखनऊ में स्कूल बस और रोडवेज में टक्कर, तीन बच्चों समेत चार घायल

राजधानी लखनऊ में स्कूल बस और रोडवेज में टक्कर, तीन बच्चों समेत चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सोमवार की सुबह महाराजा अग्रसेन स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गोमती नगर इलाके में रोडवेज और वैन की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। वैन चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। गोमती नगर थाना पुलिस ने बस-वैन को कब्जे में लिया  स्कूल वैन में 15 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को वैन चालक उनके घरों से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी गोमती नगर इलाके में रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना को देखकर लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में वैन से बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि वैन में सवार बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। इस दौरान तीन बच्चों और वैन चालक को चोटें आई हैं। बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। गोमती नगर थाना पुलिस ने वैन और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। ये भी पढ़ें...
बांदा में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर में एक के चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर

बांदा में दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर में एक के चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शनिवार सुबह हुए एक हादसे में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। देहात कोतवाली के बरहनी के पास हादसा   बताया जाता है कि आयोध्या जिले के इनायतनगर मजरा ललपुरा निवासी इंद्रजीत यादव उर्फ मुलायम सिंह (40) पुत्र रामकरन यादव ट्रक चालक था। वह अपने क्लीनर गांव के ही संदीप पुत्र लालजी यादव के साथ ट्रक से गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे देहात कोतवाली के बरगहनी गांव के पास दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ेंः यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के ब...
हाइटेंशन लाइन से आग में धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक की जलकर मौत और क्लीनर गंभीर

हाइटेंशन लाइन से आग में धू-धूकर जल उठा ट्रक, चालक की जलकर मौत और क्लीनर गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, औरैया/कानपुरः एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम में औरैया जिले में एक कपड़े से लदा ट्रक में आग लग गई। पूरा ट्रक आग में जलकर राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में ट्रक का ड्राइवर भी जिंदा जल गया। वहीं क्लीनर गंभीर रूप से झुलस गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पानी खत्म हो गया फिर भी आग नहीं बुझी। हाईटेंशन लाइन से लगी आग  बताया जाता है कि जिले की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अतशु रोड पर हाइटेंशन बिजली तारों से छूकर वहां से गुजर रहे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में कपड़ा लदा हुआ था। यह ट्रक गुड़गांव से मणिपुर के इंफाल जा रहा था। बताते हैं कि ट्रक में कपड़े के बड़े-बड़े बंडल लदे थे जो ट्रक में उपर तक निकले हुए थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में विद्युत सुरक्षा निदेशालय का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार ...
बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक पलट गया। जबकि दूसरे का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से निकल गया। यमुना पुल के किनारे हादसा, एक ट्रक के चालक की हालत गंभीर, दूसरा फरार   दूसरे चालक को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर हाइवे पर बेंदाघाट पुलिस चौकी के यमुना नदी पुल के पास आमने-सामने तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक टकरा गए। इससे ट्रक वहीं पलटा खा गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। रात का समय होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पलटा खाए ट्रक के बारे में लोगों ने पास में पड़...
महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तीन भैंस ट्रेन से टकरा गईं। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करते हुए ट्रेन को रोक लिया। बताते हैं कि झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 51808 झांसी से मानिकपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महोबा जिले के दिसरापुर रेलवे क्रासिंग पर अचानक तीन भैंस ट्रेन के आगे आ गईं। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रैक लगाते हुए गाड़ी को संभाला। ट्रेन रोककर चालक ने नजदीक के स्टेशन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।...