Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तीन भैंस ट्रेन से टकरा गईं। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करते हुए ट्रेन को रोक लिया। बताते हैं कि झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 51808 झांसी से मानिकपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महोबा जिले के दिसरापुर रेलवे क्रासिंग पर अचानक तीन भैंस ट्रेन के आगे आ गईं। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रैक लगाते हुए गाड़ी को संभाला। ट्रेन रोककर चालक ने नजदीक के स्टेशन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।