Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल 

बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कालिंजर दुर्ग किले में बुधवार शाम चट्टानों से एक पत्थर गिर गया। इससे छह श्रद्धालु घायल हो गए हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहां से 5 घायलों को मामूली चोटों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। एक को गंभीर चोट होने के कारण मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। एक घायल मेडिकल कालेज में भर्ती, बाकी को मामूली चोटें जानकारी के अनुसार, 5 दिवसीय कार्तिक मेले में घूमने आए श्रद्धालु किले के ऊपर बालखंडेश्वर गए थे। वहां लगभग शाम 5 बजे चट्टानों से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा। पत्थर की चपेट में आकर श्रद्धालु मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के थाना अजयगढ़ के गुठला गांव के रहने वाले भरत लाल पाल (33), मनीष पाल (18), निवासी हनुमानपुरा थाना पहाड़ीखेरा जिला पन्ना (मप्र.) कृष्णा अहिरवार (40), अभिनव (1 वर्ष) समेत छह लोग घायल हो गए। भरतलाल पाल को बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया ...
बांदा में गंगा उत्सव पर महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बांदा में गंगा उत्सव पर महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति व गंगा समग्र कानपुर प्रांत की ओर से दीपोत्सव-गंगा आरती का आयोजन हुआ। भूरागढ़ क्षेत्र में केन जल आरती घाट पर यह कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय मुख्य अतिथि रहे। धूमधाम से हुआ आयोजन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि यह आयोजन गंगा उत्सव के उपलक्ष्य में हुआ है। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गंगा मैया की आरती हुई। प्रतियोगिताओं में विजयी कलाकारों और बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: अंडर-17 में बांदा स्टेडियम के ट्रेनीज आयुष सविता का चयन-गोरखपुर में मैच https://samarneetinews.com/healthminister-please-pay-attention-millions-of-peopl...
बांदा: चचेरे भाई की दिनदहाड़े फावड़े से जान लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

बांदा: चचेरे भाई की दिनदहाड़े फावड़े से जान लेने के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मामूली बात पर चचेरे भाई की फावड़ा मारकर हत्या करने का आरोपी पकड़ा गया। तिंदवारी क्षेत्र में हुई घटना के आरोपी की पुलिस सरर्गमी से तलाश कर रही थी। बताते चलें कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव में बीती 2 अक्टूबर को दरवाजे पर भैंस बांधने को लेकर पारिवारिक लोगों में विवाद हो गया। तिंदवारी क्षेत्र में 2 अक्टूबर को हुई थी घटना इसी बीच अभियुक्त अनीत शुक्ला पुत्र बड़कू ने अपने चचेरे भाई विनीत शुक्ला पुत्र कमल शुक्ला की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट लिखी थी। ये भी पढ़ें: बांदा मेडिकल कालेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पीटाई-4 डाॅक्टर्स समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा https://samarneetinews.com/case-filed-against-4-named-students-of-banda-medical-college-5...
बांदा: युवाओं ने BJP नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया

बांदा: युवाओं ने BJP नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की टीम ने अपने संस्थापक एवं बीजेपी नेता प्रवीण सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया। हिमांशु सिंह ने बताया कि टीम के सभी साथियों ने आज का दिन जनसेवा दिवस के रूप में मनाया है। टीम ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए संकटमोचन मंदिर के पास गरीबों को मिठाई बांटी। अस्पताल और वृद्धाश्रम में किया फल वितरण बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया। कार्यालय में हवन भी किया। संस्थापक प्रवीण सिंह के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस मौके पर हिमांशू सिंह (महोखर), संतशरण अवस्थी, शशांक सिंह, कुमार प्रथम, देवर्षि खरे, अतुल साहू, दीपू सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: पटना में PM Modi के रोड शो की तैयारियों में जुटे रहे BJP नेता प्रवीण सिंह  https://...
बांदा: रोहिणी को गोली मारने का शक किसी करीबी पर! पुलिस टीमें खुलासे में लगीं

बांदा: रोहिणी को गोली मारने का शक किसी करीबी पर! पुलिस टीमें खुलासे में लगीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मायके में एक विवाहिता को गोली लगने की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को महिला के किसी करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसी ने गोली मारी है। पुलिस टीमें गोली मारने वाले की तलाश कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर घायल महिला का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस घटना की बारीकि से जांच कर रही है। घटना घर के अंदर हुई है। महिला को छर्रे लगे हैं। पिता के इर्द-गिर्द पुलिस के शक की सुईं हालांकि, गोली कैसे चली और किसने चलाई? इसे लेकर पुलिस ने अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बताते हैं कि घटना घर के भीतर हुई है। परिजनों से पूछताछ में अहम तथ्य सामने आए हैं। पैलानी क्षेत्र के अमलौर गांव की घटना बताते चलें कि पैलानी थाना क्षेत्र अमलोर गांव में बीती रात 28 वर्षीय रोहिणी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि घटना क...
बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी आज जिलाधिकारी जे.रीभा से मिले। बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का बांदा जिला कृषि आधारित है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में DM से मिले कांग्रेसी उन्होंने कहा कि यहां किसानों ने संकटों के बीच किसी तरह मेहनत से फसल तैयारी की। कुछ दिन पहले लगातार हुई बेमौसम बरसात और तेज हवाओं ने फसलें चौपट कर दी हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। अब उनके सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। कहा कि बारिश से प्रमुख फसलें जैसे धान, अरहर, मूंगफली सहित हरी सब्जियां नष्ट हो गई हैं। बेमौसम बरसात से किसानों की फसल चौपट इससे किसानों को बड़ी आर्थिक हानि हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि नुकसान का उचित सर्वे कराकर...
बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात..

बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में बीती रात राजू सिंह के मकान में परिवार की एक महिला संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गई। घायल महिला रोहिणी उर्फ चुन्नी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला को छर्रे लगे हैं। जांच की जा रही है। महिला के साथ मायके में घटना घायल महिला इस समय अपने मायके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि गोली महिला के पैर में घुटने से नीचे लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। पारिवारिक विवाद की चर्चा है। आईपीएस मेविस टाॅक का कहना है कि महिला को छर्रे लगे हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप ये भी पढ़ें: बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की ...
बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की फावड़ा मारकर ली जान

बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की फावड़ा मारकर ली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में आज रविवार को चचेरे भाइयों ने युवक की मामूली विवाद के बाद फावड़े से नृशंस हत्या कर दी। घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, खौड़ा गांव के रहने वाले कमल शुक्ला ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 2 बजे उनका बेटा विनीत उर्फ बउवा (23) दरवाजे पर जानवर बांध रहा था। मामूली बात पर भिड़े-घटना करके फरार तभी उसके दादा के बेटों ने मना किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। बताते हैं कि चचेरे भाइयों ने फावड़े से विनीत उर्फ बऊवा के सिर पर कई प्रहार किए। इससे वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें: बांदा बिजलीखेड़ा में युवक लगाई फांसी-महिला ने खाया जहर, परिवारों में कोहराम  https://samarneetinews.com/in-up-cheating-lover-gangrape...
बांदा: आयुक्त और डीआईजी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

बांदा: आयुक्त और डीआईजी ने किया यातायात माह का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज आयुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस. ने 'यातायात सुरक्षा जागरूकता माह नवंबर-2025' का शुभारंभ किया। दोनों उच्चाधिकारियों ने खूंटी तिराहा रामलीला मैदान में फीता काटा और वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई। जानकारी के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरुप सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे प्रदेश की तरह बांदा में भी यातायात माह मनाया जाएगा। खूंटी चौराहा रामलीला मैदान से शुभारंभ आज 1 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें सड़क पर चलने के नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट, दो पहिया वाहन न चलाने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही बिना सीट बेल्ट और ओवर स्पीड में कार चलाने से नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। ये भी पढ़ें: सरदार पटेल की 150वीं जयंती: बांदा में जनप्रतिनिधियों-अधिका...
बांदा में SDM ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा! लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग

बांदा में SDM ने लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा! लेखपाल संघ ने की कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला फिर विवादों में हैं। दरअसल, बांदा की नरैनी तहसील में प्रशासनिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप हैं कि भवन निर्माण में मनमाफिक आख्या न लगाने पर एसडीएम अमित शुक्ल ने चकबंदी लेखपाल को बंधक बनाकर पीटा और धमकियां दीं। बताते हैं कि डेढ़ घंटे तक एसडीएम ने लेखपाल को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान लेखपाल को थप्पड़ भी मारे। 'आख्या नहीं लगाओगे तो इतने जूते मारुंगा कि गंजे हो जाओगे' लेखपाल का कहना है कि एसडीएम ने कहा कि 'आख्या नहीं लगाओगे तो इतने जूते मारुंगा कि गंजे हो जाओगे।' शुक्रवार को लेखपाल संघ ने आयुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले को लेकर शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीड़ित लेखपाल विकास सिंह का कहना है कि 29 अक्टूबर को एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला ने तहसील स्थित अपने कार्यालय बुलाया। ...