Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

यूपी: 3 सगी बहनों के शव कुएं में मिले, खेलते-खेलते हुई थीं लापता

यूपी: 3 सगी बहनों के शव कुएं में मिले, खेलते-खेलते हुई थीं लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन सगी बहनों के शव कुएं से बरामद हुए हैं। बताते हैं कि तीनों घर के बाहर से खेलते हुए अचानक गायब हुईं थीं। गांव के लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस उधर, सूचना पर महोबा एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आरी गांव के रम्मू अहिरवार की तीन बेटियां 7 वर्षीय रूचि, 5 वर्षीय पुष्पा व 3 वर्षीय दीक्षा बीती शाम घर के बाहर खेल रही थीं। घटना को संदिग्ध मान रहे ग्रामीण बाद में तीनों बहनें लापता हो गईं। काफी देर तक परिवार के लोगों ने तलाश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ बच्चियों की तलाश शुरू की। बाद में ललौनी रोड पर एक खेत में बने कुएं में तीनों के श...
बांदा: रामलीला मैदान में शिव-सति विवाह कथा सुनकर झूमे श्रोतागण

बांदा: रामलीला मैदान में शिव-सति विवाह कथा सुनकर झूमे श्रोतागण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के रामलीला मैदान में आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा में श्रद्धालुगण लगातार आनंदित हो रहे हैं। स्वामी रामहृदय दास ने श्रोताओं से बताया कि श्रीराम चरित मानस कथा के समान मन शुद्धि का कोई दूसरा उपाय नहीं। उन्होंने कहा कि शांत और एकांत मनोयोग से श्रीराम कथा सुनने से मनुष्य को आत्मिक रूप से शांति मिलती है। कथा सुनने को लग रहा श्रद्धालुओं का तांता रविवार शाम भगवान शिव व माता पार्वती विवाह का सुंदर वृतांत सुनते हुए श्रोतागण भक्तिभाव में डूबे नजर आए। सभी ने बड़े मनोभाव से कथा सुनी। संगीतमय भजन सुनकर सभी श्रद्धालु तालियां बजाकर झूमने दिखाई दिए। मुख्य यजमान श्रीमती मीना मिश्रा, विजय बहादुर सिंह परिहार, अशोक त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, प्रेम किशोर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाए...
बांदा: कांग्रेस में शामिल हुए युवा-जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

बांदा: कांग्रेस में शामिल हुए युवा-जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जसपुरा क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि आज युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इनमें कई वर्तमान में भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। गदगद जिलाध्यक्ष ने सभी का पट्टिका डालकर किया स्वागत उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा बांदा ही नहीं, बल्कि देश में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पिपरोदर, ब्लाक जसपुरा के कृपाशंकर सोनी अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इनमें विकास सविता, रियाजुद्दीन, इमामुद्दीन, सफफ्कत खां शामिल रहे। पट्टिका डालकर नए साथियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई है। इस मौके पर शिवबली सिंह, उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवे...
Banda: हमीरपुर से बांदा ससुराल आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Banda: हमीरपुर से बांदा ससुराल आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर से पत्नी से मिलने ससुराल बांदा आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक का शव भूरागढ़ इलाके में रेलवे पटरी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के विवार थाना क्षेत्र के भुगैचा गांव के शिवप्रसाद उर्फ बबली (24) पुत्र बाबूराम अपनी ससुराल बांदा शहर के कनवारा गांव आए थे। भूरागढ़ के पास मिला युवक का शव शनिवार शाम वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि भूरागढ़ के पास अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ये भी पढ़ें: बांदा जसपुरा में ईनामी अपराधी एनकाउंटर में गिरफ्तार-पैर में लगी गोली जेब से मिले आधारकार्ड से पहचान कर परिवार को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई राजू का कहना है कि शिव प्रसाद ट्रक चालक थे। पत्नी आरती से मिलने ससुराल गए थे। परिवार में पत्नी के अलावा ...
बांदा: DM को स्कूल में लटका मिला ताला, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड-24 का रुका वेतन

बांदा: DM को स्कूल में लटका मिला ताला, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड-24 का रुका वेतन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की लापरवाही भी एक बड़ी समस्या है। बांदा में डीएम के औचक निरीक्षण में इसकी पोल खुली तो विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, डीएम श्रीमती जे.रीभा को औचक निरीक्षण में सरकारी स्कूल में 9 बजे के बाद भी ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद डीएम ने सख्त एक्शन लिया। प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर 21 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। यह मामला विकास खंड बड़ोखर खुर्द स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग-2 (तिंदवारा) का है। शिक्षकों की लापरवाही देखकर डीएम भी रह गईं हैरान बताते हैं कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे जिलाधिकारी जे. रीभा औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं। वहां सुबह 9:05 बजे तक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा। बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। शिक्षकों की इस घोर लापरवाही को देखकर जिलाधिकारी श्रीमती रीभा भी हैरान रह गईं। डीएम भी बच्चों के...
बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी पिकप-12 लोग घायल

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी पिकप-12 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से तेज रफ्तार पिकप गाड़ी पलट गई। गाड़ी पर सवार 12 मजदूर घायल हो गए। अच्छी बात यह रही कि सभी की बाल-बाल जान बच गई। यूपीडा की एंबुलेस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज किया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा-बाल-बाल बची जान जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के खन्ना गांव के मजदूर शुक्रवार सुबह पिकप गाड़ी से बुदेलखंड एक्सप्रेसवे से महोखर गांव गए थे। अछरौड़ के पास तेज रफ्तार पीकप का टायर फट गया। इससे गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में भीषण हादसा ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा-3 लोगों की मौत  घायलों में होरी लाल (25), बलराम (30), कुलदीप (16), मूलचंद्र (40), कमलेश (42), अयोध्या (60) संदीप (27), शिवशंकर (30), रामबान (26), प्रतीक (25), संतराम यादव (25), सुनील (30) शामिल हैं। सभी लोग हमीरपुर और म...
हमीरपुर में भीषण हादसा ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा-3 लोगों की मौत 

हमीरपुर में भीषण हादसा ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा-3 लोगों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर में राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला इलाके में भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम भी लगाया। हालांकि, बाद में समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया। राठ थाना क्षेत्र में हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला क्षेत्र में मजदूरी करके तीन युवक बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ये भी पढ़ें: यूपी: ललितपुर जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल, जेलर निलंबित-डिप्टी जेलर सस्पेंड तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम करा...
Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध

Banda: वर्ल्डकप की जीत से उत्साहित बुंदेली बेटियों की अपील..’आओ खेलें क्रिकेट’-शिक्षिकाएं भी प्रतिबद्ध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रच डाला है। बेटियों की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। बुंदेलखंड की बेटियां भी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित हैं। बुंदेली बेटियों ने अपील की है कि स्कूल-काॅलेज के खेल शिक्षक क्रिकेट के लिए लड़कियों को प्रोत्साहित करें। बांदा की शिक्षिकाएं व अभिभावक भी प्रतिबद्ध दिखे। 'समरनीति न्यूज' ने इसी अपील और प्रतिबद्धता को अपने मंच पर लाकर आप तक पहुंचाने का प्रयास किया है। पढ़िए! कौन क्या बोला.. महिला खिलाड़ियों की अपील.. बांदा स्टेडियम में ट्रेनीज महिला क्रिकेट खिलाड़ी महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने से बेहद उत्साहित हैं। ट्रेनीज खुशबू, संजना, आराध्या, दिव्यांशी का कहना है कि वह भारतीय महिला टीम को बधाई देना चाहती हैं। साथ ही जिले के खेल अध्यापकों से यह अपील भी की है कि गर्ल्स को भी क्रिकेट में आगे बढ़...
बांदा शहर में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रखी पेयजल योजना की नींव, 24 घंटे पानी की..

बांदा शहर में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रखी पेयजल योजना की नींव, 24 घंटे पानी की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्वराज कालोनी में महत्वपूर्ण करोड़ों की पेयजल योजना के लिए भूमि पूजन किया। बताते हैं कि इससे स्वराज कालोनी के करीब 1500 परिवारों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। सदर विधायक के प्रयासों से अमृत 2.0 के अंतर्गत 1585.07 लाख की इस परियोजना को शासन से मंजूरी मिली है। विधायक के प्रयासों से शासन से मंजूरी योजना के अंतर्गत शासन द्वारा 258.23 लाख की धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। इसमें एक 2000 किली क्षमता का ओवर हेड टैंक, 18.5 किमी पाइप लाइन विस्तार का कार्य, 200 मी राइजिंग मेन का कार्य, 400 किली क्षमता का एक सीडब्लूआर का निर्माण आदि कार्य होंगे। ये भी पढ़ें: बांदा मेडिकल कालेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पीटाई-4 डाॅक्टर्स समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा बताते हैं कि इस योजना से 1500 उपभोगता लाभांवित होंगे। घरों में तीसरी मंजिल तक 50 ट...
बांदा में दरोगा और महिला सिपाही हादसे में घायल, एक प्रयागराज रेफर-ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर

बांदा में दरोगा और महिला सिपाही हादसे में घायल, एक प्रयागराज रेफर-ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार को एक सड़क हादसे में पुलिस उप निरीक्षक और महिला सिपाही घायल हो गए। दोनों बाइक से जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। वहीं दोनों घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों, RTO कार्यालय के पास ट्रक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, कमासिन थाने में तैनात उप निरीक्षक केसरी सिंह (55), महिला सिपाही अनामिका सिंह (36) आज दोपहर बाइक से ड्यूटी पर बांदा कोर्ट आ रहे थे। रास्ते में आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों ही घायल हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर दुर्ग में पत्थर गिरने से 6 श्रद्धालु घायल  हादसे को देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला ...