Sunday, September 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: कांग्रेस में शामिल हुए युवा-जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Banda: Youth join Congress

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जसपुरा क्षेत्र के युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि आज युवा साथियों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इनमें कई वर्तमान में भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।

गदगद जिलाध्यक्ष ने सभी का पट्टिका डालकर किया स्वागत

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा बांदा ही नहीं, बल्कि देश में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पिपरोदर, ब्लाक जसपुरा के कृपाशंकर सोनी अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

इनमें विकास सविता, रियाजुद्दीन, इमामुद्दीन, सफफ्कत खां शामिल रहे। पट्टिका डालकर नए साथियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई है। इस मौके पर शिवबली सिंह, उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि 

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी घोषित, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास दिखा

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संग शहीद के गांव पहुंचे कांग्रेसियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि