Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bundelkhand

Banda: बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Banda: बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल सदस्य पद के लिए बुंदेलखंड से प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाठक का मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बताते हैं कि बुंदेलखंड क्षेत्र से सदस्य के लिए अधिवक्ता श्री पाठक प्रबल दावेदार हैं। अधिवक्ताओं ने कहा, श्री पाठक बेहद संघर्षशील इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री पाठक बुंदेलखंड के संघर्षशील, निडर अधिवक्ता हैं। वे अधिवक्ताओं की आवाज भी उठाते रहे हैं। कहा कि हमेशा से अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि https://samarneetinews.com/banda-congress-workers-remembered-indiragandhi-and-sardarpatel-also-distributed-fruits/ https://samarneetinews.com/jhan...
बांदा में छेड़छाड़ से तंग युवती ट्रेन के आगे कूदी-पीड़ित पिता के पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

बांदा में छेड़छाड़ से तंग युवती ट्रेन के आगे कूदी-पीड़ित पिता के पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना सामने आई है। अतर्रा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवती के पिता का आरोप है कि छेड़छाड़ से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पीड़ित पिता ने आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। आरोपी को थाने से छोड़ दिया था। उधर, मामले में सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसी बात नहीं है। पीड़ित परिवार से तहरीर ली जा रही है। अगर किसी ने छेड़छाड़ की है तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप जानकारी के अनुसार, अतर्रा क्षेत्र में रहने वाली 23 साल की युवती घर से दूध लेने जाने की बात कहकर निकली। इसके बाद उसने खभ्हौरा रेलवे क्रांसिग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
बांदा में ट्रक की टक्कर से स्कूटी में आग, महिला और बच्ची समेत तीन लोग घायल

बांदा में ट्रक की टक्कर से स्कूटी में आग, महिला और बच्ची समेत तीन लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में आज तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार महिला, 8 साल की बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। स्कूटी में आग लग गई और मौके पर ही जल गई। पुलिस ने महिला को बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। सीओ अतर्रा का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। घायल महिला मेडिकल कालेज में भर्ती जानकारी के अनुसार, अतर्रा में तेज गति से दौड़ रहे ट्रक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी में आग लग गई और उसपर सवार महिला, बच्ची समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताते हैं कि चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा खुलासा, मासूम की हत्या में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार..पिता ने लिखाई थी रिपोर्ट बताया जाता है कि घायलों में पहचान अहिल्या देवी पत्नी संजय रैकवार निवासी भगवत नगर, अतर्रा, सुरेंद्र ...
Breaking: बांदा में स्कूल बंद, DM ने लगातार बारिश-खराब मौसम के चलते दिए आदेश

Breaking: बांदा में स्कूल बंद, DM ने लगातार बारिश-खराब मौसम के चलते दिए आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते डीएम जे.रीभा के आदेश पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर बीएसए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। सभी स्कूलों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बताते चलें कि मौसम विभाग ने चित्रकूट समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम खराब है। ये भी पढ़ें: बांदा में बस पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 यात्री घायल, चालक की लापरवाही..  https://samarneetinews.com/banda-bus-overturns-into-ditch-15-passengers-injured-seriously/  ...
बांदा में बड़ा खुलासा, मासूम की हत्या में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार..पिता ने लिखाई थी रिपोर्ट

बांदा में बड़ा खुलासा, मासूम की हत्या में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार..पिता ने लिखाई थी रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में 6 साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बच्चे की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बच्चे की गैरइरादतन हत्या का आरोप है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोखर के ओम प्रकाश ने रिपोर्ट लिखाई थी। पिता ने लिखाई थी हत्या की रिपोर्ट-मां ने बताया था हादसा उनका आरोप था कि उनके 6 साल के बेटे की मां के प्रेमी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में काशीराम कालोनी के पास से बच्चे की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। शहर के निमनीपार मोहल्ले की रहने वाली है आरोपी महिला पुलिस का कहना है कि महिला निम्नीपार की बबली की शादी 15 साल पहले महोखर के ओम प्र...
बांदा में बस पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 यात्री घायल, चालक की लापरवाही..

बांदा में बस पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 यात्री घायल, चालक की लापरवाही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्राइवेट बस के यात्रियों को चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। बुधवार दोपहर बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर बचाव के प्रयास शुरू किए। यह हादसा बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास हुआ। बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। 15 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए यात्री जानकारी के अनुसार, बबेरू से यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस आज दोपहर बांदा आ रही थी। इसी दौरान ददरिया गांव के पास तेज रफ्तार में यह बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सड़क किनारे पानी से भरी खंती में जा पलटी। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह शी...
चित्रकूट: पूर्व BJP विधायक पर अश्लील-भद्दे कमेंट्स-पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

चित्रकूट: पूर्व BJP विधायक पर अश्लील-भद्दे कमेंट्स-पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्व विधायक पर सोशल मीडिया पर अश्लील, भद्दे और अमर्यादित कमेंट्स का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है। यह प्रकरण यूपी के बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले का है। मानिकपुर से भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणियां की गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला के नाम से एकाउंट चलाकर पूर्व विधायक पर अश्लील-अमर्यादित टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने प्रवीण मिश्रा नाम के युवक को पकड़ा जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल महामंत्री बरगढ़ निवासी आकाश द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि मऊ मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ल के खिलाफ मोहिनी शुक्ल नाम की फेसबुक आईडी से अश्लील कमेंट्स किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक ने कही यह बात.. एसपी...
बांदा-हमीरपुर: मेमो ट्रेन की चपेट में आए रेलवे गैंगमैन की मौत

बांदा-हमीरपुर: मेमो ट्रेन की चपेट में आए रेलवे गैंगमैन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर के रीवन गांव के रहने वाले रामआसरे (59) रेलवे में गैंगमैन थे। इस समय वह बांदा के खुरहंड रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। बताते हैं कि शुक्रवार को वह रेलवे ट्रेक चेक करते हुए ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर से मानिकपुर की ओर जा रही मेमो ट्रेन की चपेट में आ गए। खुरहंड-बांदा के बीच हुआ हादसा इसके उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भतीजे दिनेश का कहना है कि रामआसरे अपनी ड्यटी कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक अपने पीछे पत्नी गोरी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में एक और एनकाउंटर, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार-एक गोली लगने से घायल https://samarneetinews.com/banda-innocent-aashi-dies-in-bike-collision-chaos-in-family/ https://samarneetinews.com/...
बांदा: BJP नेता प्रवीन सिंह बोले-‘दीवारी’ सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि कृष्ण की विजय स्मृति में होने वाला सांस्कृतिक अनुष्ठान भी..

बांदा: BJP नेता प्रवीन सिंह बोले-‘दीवारी’ सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि कृष्ण की विजय स्मृति में होने वाला सांस्कृतिक अनुष्ठान भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं बीजेपी नेता प्रवीऩ सिंह ने अपने कार्यालय में बुंदेली लोक संस्कृति की पहचान 'दीवारी नृत्य' का आयोजन कराया। उन्होंने नृत्य में शामिल वृद्ध, युवा और बाल कलाकारों की प्रशंसा की। सभी कलाकारों को दीवाली की मिठाई और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया। 'दीवारी नृत्य' को संरक्षित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी' प्रवीन सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के युवा आज भी शौर्य और उत्साह के साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि 'दीवारी' सिर्फ एक नृत्य नहीं है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की कंस के सैनिकों पर विजय की स्मृति में गहन सांस्कृतिक अनुष्ठान भी है। कहा कि भगवान कृष्ण की विजय के जश्न में ग्वाले (नर्तक) हाथों में लाठियां लिए और पारंपरिक वेशभूषा में दीपावली पर गांवों में घूमते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप, लाठियों के प्रहार...
झांसी: निषाद पार्टी की नेता नीलू की मौत से बढ़ा सियासी तापमान, जिलाध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप

झांसी: निषाद पार्टी की नेता नीलू की मौत से बढ़ा सियासी तापमान, जिलाध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी में निषाद पार्टी की नेता नीलू रायकवार की मौत से बुंदेलखंड में सियासी तापमान बढ़ गया है। वह पार्टी जिलाध्यक्ष एसके बाबा की पत्नी थीं। मृतका की मां ने अपने जिलाध्यक्ष दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि नीलू रायकवार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनका शव बुधवार को झांसी शहर में फ्रेंड्स कॉलोनी में किराये के मकान में फंदे पर लटकता मिला था। पति से विवाद के चलते अलग कमरा लेकर रहती थीं नीलू बताते हैं कि मृतका नीलू निषाद पार्टी में झांसी में महिला मोर्चा में जिला सचिव रह चुकी थीं। उनका अपने पति से लंबे समय से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। विवाद के कारण नीलू किराए पर कमरा लेकर अलग रहती थीं। उनके बच्चे पिता के साथ ही रहते थे। नीलू के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है झांसी पुलिस बताते हैं कि जब सुबह फ्लैट में कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक ने नीलू की...