Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Bijnor police

Breaking : यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी आल्टो कार, चार की मौत

Breaking : यूपी के बिजनौर में बड़ा हादसा, गंगा में पलटी आल्टो कार, चार की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले में आज मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के हरेवली बैराज पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा में जा गिरी। बताते हैं कि कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की जान बच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हरेवली बैराज आज रात हुआ हादसा जानकारी के अनुसार अफजलगढ़ शेरकोट की सीमा पर रामगंगा पर बने हरेवली बैराज पुल से एक कार गंगा नदी में जा गिरी। घटना रात 20:30 बजे के आसपास हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। बताते कार में सिकंदर, खुर्शीद, राशिद, फैसल और महरुफ निवासी ग्राम नगला नत्था उर्फ छीपरी सवार थे। ये भी पढ़ें : मेरठ में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..  इनमें से सिकंदर नाम के व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस का ...
Update-बिजनौर : मुख्य डाकघर में चली गोली, सिपाही से कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने खोया आपा, पुलिस पहुंची

Update-बिजनौर : मुख्य डाकघर में चली गोली, सिपाही से कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने खोया आपा, पुलिस पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में आज शनिवार दोपहर मुख्य डाकघर में हंगामा हो गया। वहां परिवार के साथ आधार कार्ड बनवाने पहुंचे सिपाही और डाकघर के सिक्योरिटी गार्ड में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि सिक्योरिटी गार्ड ने आपा खो दिया और अपनी बंदूक से सिपाही पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों को थाने ले गई पुलिस, पूछताछ जारी उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सिपाही और गार्ड दोनों को थाने लेकर पहुंची है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव कंभोर का युवक पुलिस में सिपाही है। वह इस समय पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात है। बताते हैं कि आज अपने बच्चे और पत्नी के साथ आधार कार्ड लेने शहर के मुख्य डाकघर पहुंचा था। वहां किसी बात पर सिक्योरिटी गार्ड से उ...
बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल

बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए हैं। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। कई बच्चे हुए घायल जानकारी के अनुसार गांव सदाफल स्थित एनएस इंटरनेशनल स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। चालक कृपाल सिंह गाड़ी चला रहा था। बताते हैं कि उसकी लापरवाही से बस बड़ी नहर में पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें.. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। व...
बिजनौर में हादसा, धनौरा के रहने वाले मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत

बिजनौर में हादसा, धनौरा के रहने वाले मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र में एक आटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार अमरोहा के मंडी धनौरा के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटे और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि आटो से धनौरा का परिवार ऋषिकेश एम्स में मरीज को दिखाने के लिए जा रहा था। ऋषिकेश में मरीज को दिखाने जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले रोहित सैनी सोमवार रात करीब 10 बजे ऋषिकेश एम्स के लिए निकले थे। इस दौरान बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिकंदरपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी नींद की झपकी आने से उनका आटो अज्ञात वाहन से टकरा गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : अमरोहा के रहने वाले इंस्पेक्टर ने उन्नाव में की सुसाइड, थाने के सरकारी आवास में लटका मिला शव  अकबराबाद प...
दो महिलाओं की बच्चों समेत डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले चारों शव

दो महिलाओं की बच्चों समेत डूबकर मौत, गोताखोरों ने निकाले चारों शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बरसाती नदी में तेज बहाव में एक टेंपो नदी में डूब गया। इससे दो महिलाओं व दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने चारों शव बाहर निकाल लिए हैं। वहीं परिवार और गांव में मातम पसर गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही बरसाती नदी को जाने वाले इस खतरनाक अस्थाई मार्ग को दोनों ओर से बंद करने के निर्देश दिए हैं। बिजनौर के नगीना के पास हुई घटना से कोहराम जानकारी के अनुसार बिजनौर के नगीना में गुरुवार रात बरसाती नदी में पानी का तेज बहाव आया। इससे वहां से गुजर रहा एक टेंपो नदी में बहकर डूब गया। टेंपो सवार दो महिलाओं व दो बच्चियां उसमें डूब गईं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी को भारी पड़ी हेकड़ी, गवाह को धमकाने के मामले में मुकदमा बच्चों के पिता ने किसी तरह खुद की जान तो बचा ली, लेकिन बच्चों और पत्न...