Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा : 90 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 3 करोड़ से पाॅवर सबस्टेशन

बांदा : 90 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 3 करोड़ से पाॅवर सबस्टेशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शनिवार को सदर विधानसभा के ग्राम खुरहंड व बिलगांव में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही बिलगांव में विद्युत सब स्टेशन के लिए भूमिपूजन भी किया गया। महुआ ब्लाक के अंतर्गत बिलगांव अजीतपारा में राज्य योजना के अंतर्गत बांदा-बिसंडा मार्ग एवं बिसंडा-ओरन पहाड़ी मार्ग (50 किमी) के चौड़ीकरण का काम 90 करोड़ से कराने को हरी झंडी दिखाई। वहीं बिलगांव में विद्युत सबस्टेशन स्थापित किए जाने के लिए 3 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। यात्री प्रतीक्षालय और प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण इसके निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पीडब्लूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने भूमि पूजन किया। बताते चलें कि शासन द्वारा इसे राजकीय राजमार्ग घोषित किया जा चुका है। वहीं जनता इण्टर कालेज खुरहंड में प्रयोगशाला एवं शिक्षण कक्ष का लोक...
बांदा व्यापार मंडल ने उठाई अंडर ब्रिज ध्वस्त सड़क की मरम्मत की मांग 

बांदा व्यापार मंडल ने उठाई अंडर ब्रिज ध्वस्त सड़क की मरम्मत की मांग 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अंडरब्रिज की जर्जर सड़क को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इसकी मरम्मत की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार घटिया स्तर की सड़क बनाए जाने से कुछ दिनों बाद ही उसमें गड्ढे हो जाते हैं। लोगों का आवागमन मुश्किल ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी हो रहा है। इसके लिए कंफडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने ज्ञापन देकर अपनी समस्या के समाधान की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि क्योटरा रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज बनाया गया है। ब्रिज बनने के बाद से लेकर आज तक सड़क घटिया स्तर की बनाई जा रही है। घटिया निर्माण के चलते बार-बार टूट रही  इससे बार-बार सड़क उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो रही है। लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कहा कि रेलवे अधिकारियों को ...
बांदा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

बांदा आयुक्त ने किया निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आयुक्त ने मर्का में यमुना तट पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को निर्देश दिए कि पुल को पूरा करने के लिए शासन से धनराशि मांगी जाए। धनराशि प्राप्त होते ही इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस सेतु तथा सेतु के संपर्क मार्ग के लिए पूर्व में 56 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई थी। इस धनराशि का किन मदों में प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बजट और काम को लेकर जानकारी ली आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के दोंनो तरफ संपर्क मार्ग बनाने का काम जल्द पूरा किया जाए। बताते चलें कि मर्का में यमुना नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ। इसमें 33 पिलर बनने हैं। 10 पिलर अभी अधूरे हैं। आयुक्त के निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडे, अधि...
बांदा में शिक्षकों ने उठाई वेतन की मांग, कहा-आर्थिक संकट भारी

बांदा में शिक्षकों ने उठाई वेतन की मांग, कहा-आर्थिक संकट भारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बांदा जिला मुख्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि नवनियुक्त शिक्षकों के लिए इसी माह वेतन आदेश निर्गत किया जाए। कहा कि वेतन न मिलने के कारण नवनियुक्त शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों की अगुवाई में बड़ी संख्या में शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। BSA को सौंपा ज्ञापन कहा कि 69 हजार भर्ती के प्रथम चरण में 31,277 के तहत नवनियुक्त शिक्षकों को दो अभिलेखीय सत्यापन कराने व सत्यापन के बाद वेतन निर्गत किए जाने के बारे में 27 नवंबर 2020 को अनुरोध किया गया था। कहा कि अधिकांश शिक्षकों के दो अभिलेखीय सत्यापन पूरे हो चुके हैं। संघ पदाधिकारियों ने जल्द वेतन निर्गत करने की मांग की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, म...
बालू ओवरलोडिंग : बांदा में RTO-खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रही सरकारी सख्ती, क्या कहते हैं अधिकारी पढ़ें पूरी खबर..

बालू ओवरलोडिंग : बांदा में RTO-खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रही सरकारी सख्ती, क्या कहते हैं अधिकारी पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला प्रशासन लगातार बालू खनन के वाहनों की ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद जिले ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के आसपास की खदानों से लेकर सीमावर्ती खदानों पर हाल बेहाल है। दरअसल, खदानों से ही ट्रक ओवरलोड निकाले जा रहे हैं। वहीं आरटीओ और खनिज विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का सिलसिला जारी है। हाल ही में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की सख्ती के बाद कुछ हद तक, कुछ दिनों के लिए इसपर लगाम लगी थी। बाद में फिर वही हालात हो गए। आरटीओ और खनिज विभाग की मिलीभगत के चलते ओवरलोडिंग की निरंकुशता इस कदर बढ़ चुकी है कि शहर के आसपास से ओवरलोड ट्रक देर रात बेरोक-टोक निकाले जा रहे हैं। RTO और खनिज की मिलीभगत सिस्टम पर भारी दरअसल, सूत्र बताते हैं कि खनिज विभाग और आरटीओ विभाग की मिलीभगत के चलते ओवरलोडिंग बंद नहीं हो पा रही है। इसकी बड़ी वजह इन दोनों विभागो...
बांदा में सर्राफा व्यवसायी की हत्या-लूट ने पकड़ा तूल, फिर सड़क जाम-आश्वासन पर माने ग्रामीण

बांदा में सर्राफा व्यवसायी की हत्या-लूट ने पकड़ा तूल, फिर सड़क जाम-आश्वासन पर माने ग्रामीण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट का मामला बुधवार को भी गरम रहा। दरअसल, मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फतेहगंज के जबरापुर निवासी शिवचरण सोनी के बेटे 30 साल के सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश व्यवसायी से सोने-चांदी रखा बैग भी लूट ले गए थे। वारदात से इलाके समें सनसनी फैल गई थी। वहीं परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शव को उठने देने से मना कर दिया था। रात में भी लगाया था ग्रामीणों-परिजनों ने जाम इसके बाद परिवार के लोगों ने रात में ग्रामीणों के साथ शव मौके पर रखकर रात करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। आज बुधवार को भी यही हालात हुए। एएसपी महेंद्र चौहान ने बताया है कि लोगों को समझाकर और आश्वासन देकर शांत किया गया है। जल्द ही घ...
बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास

बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के राजकीय मेडिकल कालेज में दिव्यांगों के लिए आयोजित दिव्य पथ जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जगदगुरु रामभद्राचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी सांसें चलेंगी, वह दिव्यांगों की बेहतरी के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अब सहयोग की जरूरत है, संवेदना की नहीं। उनका सपना है कि उनके विश्वविद्यालय से देश का प्रधानमंत्री बने, जिससे दिव्यांगों को संसार में मान व स्थान मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका पूरा-पूरा प्रयास है कि दिव्यांगों को सम्मान और मान दिलाया जाए। बांदा मेडिकल कालेज में दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम जगदगुरु ने कहा कि दिव्यांग विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाए जाने का प्रयास चल रहा है। इससे पूरे देश के दिव्यांगों को नया जीवन मिल सकेगा। दरअसल, राजकीय मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में दिव्यांगों का दिव्य पथ जागरूकता से सशक्तिकरण क...
Big News : बांदा में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट, ग्रामीण नहीं उठने दे रहे शव

Big News : बांदा में सर्राफा व्यवसाई की हत्या कर लूट, ग्रामीण नहीं उठने दे रहे शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम हुई एक लूट और हत्या की वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि बदमाश सर्राफा का जेवरातों से भरा बैग लूटकर भागे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मौके पर एक जेवर वाला बैग मिला है। गोली व्यवसाई के सिर पर सटाकर मारी गई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर कई थानों का फोर्स भी मौजूद है। फतेहगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम वारदात दरअसल, यह वारदात फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव के रहने वाले छोटा उर्फ जितेंद्र सोनी (3...
बांदा में कुछ देर पहले बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

बांदा में कुछ देर पहले बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : जिले के नरैनी क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दवाई लेकर घर लौट रहा बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के सड़ा गांव के मजरा देवहाई के रहने वाले बुकुवा के पुत्र बाबूराम (28) आज दवाई लेने के लिए कालिंजर के बरुवा गांव गए थे। ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस कर रही तलाश वहां से लौटते वक्त बरुवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कालिंजर थानाध्यक्ष ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। ये भ...
बांदा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

बांदा में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज मंदिर के तत्वाधान में बांदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य सजल कुमार रेंडर और उनकी माता सुशीला रेंडर के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यूबी सिंह, डा. एसपी गुप्ता नेत्र सर्जन, डा. एसडी त्रिपाठी फिजीशियन, डा. संपूर्णानंद मिश्र भी मौजूद रहे। शहर के जय प्रकाश साहू ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर इस शिविर में रक्तदान किया। पीआरओ प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि श्री रेंडर द्वारा 18 बार रक्तदान किया गया है। इस मौके पर लोगों ने संकल्प लिया कि आगे भी रक्तदान करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे। ये भी पढ़ें : बांदा जिलाधिकारी बोले, वर्तमान छात्रों को प्रोत्साहित करें पुरातन छात्र-छात्राएं...