Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

Corona Vaccination : बांदा शाही जामा मस्जिद के मुतव्वली सादी जमां की बड़ी अपील

Corona Vaccination : बांदा शाही जामा मस्जिद के मुतव्वली सादी जमां की बड़ी अपील

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बड़े समाजसेवी एवं स्थानीय जामा मस्जिद के मुतवल्ली डा. सउद उज जमां (सादी जमां) ने कोरोना संकट के बीच लोगों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा है कि बीते एक साल से कोरोना वायरस से पूरी दुनिया संकट में है। जनता में कोरोना का भय व्याप्त है, लेकिन हाल ही में इस महामारी से निजात पाने के लिए वैक्सीन बनाने में हमारे देश को सफलता मिली है। कहा कि वैक्सीन काफी असरदार और कारगर है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से महफूज है और इससे किसी तरह के नुकसान की कोई गुंजाइश नहीं है। कहा- वैक्सीन लगवाकर परिवार-समाज को बचाएं डा. सादी जमां ने कहा कि वह सभी हजरात से अपील करते हैं कि जो भी लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के दायरे में आते हों, वे टीकारण जरूर कराएं। इसके लिए टीकाकरण केंद्र राजकीय मेडिकल कालेज (बांदा) और जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवा लें। इस वैक्सीन की दूसरी खुराक ठीक 28 दिन बाद ...
Update : बांदा में सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की धूम

Update : बांदा में सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के 4 साल पूरे होने पर शहर के जीआईसी मैदान में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग तथा अन्य विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपलब्धियों को लेकर बांदा विकास की पुस्तक का विमोचन उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘वर्षों में जो हो न पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ बांदा की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। ये भी पढ़ें : Update-UP Big Breaking : जिला पंचायत के लिए नया आरक्षण जारी, पढ़िए पूरी सूची.. प्रभारी मंत्री ने विभागों की कई योजनाओं का अवलोकन किया। सदर विधायक ने इस मौके पर कहा कि मु...
बांदा में कृषि मंत्री बोले, शौचालय निर्माण में यूपी अव्वल

बांदा में कृषि मंत्री बोले, शौचालय निर्माण में यूपी अव्वल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार ने अपने पिछले 4 साल के कार्यकाल में 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निर्माण कार्य कराके देश में पहला स्थान हासिल किया है। स्वच्छ भारत की दिशा में यूपी सरकार इस तरह अव्वल रही है। वहीं सामूहिक विवाह योजना में 1 लाख 52 हजार निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर यूपी आगे है।  सरकार की उपलब्धियां गिनाईं  ये बातें कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री एवं बांदा जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। कहा कि सरकार की पहल से बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास हो रहा है। सरकार की तमाम उपलब्धियां प्रभारी मंत्री ने गिनाईं। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल आदि मौजूद रहे।   ये भी पढ़ें : Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसू...
Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..

Update-बड़ी खबर : बांदा में अवैध खनन पर तगड़ा एक्शन, पट्टे निरस्त-वसूली और FIR भी, पढ़िए ! पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जिले में डटी जांच टीमों की रिपोर्ट पर खनिज विभाग की सचिव डा. रोशन जैकब (IAS) ने बेहद सख्त कार्रवाई की है। बताते चलें कि जिले में अवैध खनन की जांच को पिछले तीन दिन से तीन टीमें डेरा डाले हुए हैं। आज गुरुवार को उस वक्त खनिज सचिव रोशन जैकब के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कई खदानों पर अवैध खनन मिलने पर पट्टे निरस्त करने और संचालकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं और कारोबारियों में दोनों में खलबली मची हुई है। जिले में कुछ जगहों पर चलने वाला अवैध खनन बंद कर दिया गया है। कई पट्टा धारकों की कंपनियां होंगी ब्लैक लिस्टेड इतना ही नहीं खदान संचालकों से अवैध खनन के बदले राजस्व की भी वसूली की जाएगी। कई कंपनियों को ब्लैक लिस्टेट कर दिया है। साथ ही ओवरलोडिंग करने वाली कंपनी के ...
Breaking News : मुंबई में गायक अमित कुमार के घर चोरी कर भागा युवक बांदा में गिरफ्तार, मुंबई पुलिस आई..

Breaking News : मुंबई में गायक अमित कुमार के घर चोरी कर भागा युवक बांदा में गिरफ्तार, मुंबई पुलिस आई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के घर से चोरी करके भागे युवक को बांदा जीआरपी ने ट्रेन से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को जीआरपी ने रेलवे मजिस्ट्रेट प्रेम बहादुर सिंह के सामने पेश किया। वहां से मुंबई पुलिस ने उसकी रिमांड ली है। बताते हैं कि आरोपी युवक बीते 8 साल से गायक अमित कुमार के घर पर रहकर काम कर रहा था। चोरी की रिपोर्ट गायक अमित की बेटी वृंदा की ओर से मुंबई के थाना शांताकुंज में दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक बांदा का रहने वाला है। वह घर आ रहा था। उसे स्टेशन पर ही जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। अब उसे मुंबई पुलिस रिमांड पर लेने पहुंची है। हालांकि, रिमांड नहीं मिली है। तुलसी एक्स. से बांदा आ रहा था आरोपी इसके बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ली। वह ट्रेन में झांसी के आसपास मिली। फिर मुंबई पुलिस ने बांदा जीआरपी से संपर्क किया। इसके ब...
बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यमुना नदी में नहाते समय एक 17 साल की लड़की गहरे पानी में चली गई। इसके बाद उसकी डूबकर मौत हो गई। साथ में मौजूद दो बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगो को बुलाया। इसके बाद मल्लाहों ने किसी तरह जाल डालकर लड़की को निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार में बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। 11वीं की छात्रा थी मृतका पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मरका के रहने वाले कमल कुमार की बेटी कामिनी (17) आज बुधवार को यमुना नदी में नहाने गई थी। उसके साथ परिवार के दो बच्चे भी थे। बताते हैं कि नहाते समय कामिनी गहरे पानी में चली गई। इसके बाद वह नदी में डूब गई। दोनों बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मल्लाहों ने जाल डालकर लड़की को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत...
Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..

Banda News : बांदा में इन 6 ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज रात से होंगे सीज, बाकी 2 के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के कई जिलों में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। आधी रात से ब्लाक प्रमुखों के अधिकारी सीज हो जाएंगे। इसी क्रम में अगर बांदा जिले की बात करें तो कुल 8 ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखों में से 6 के अधिकारी आज रात से सीज हो रहे हैं। वहीं दो ब्लाक प्रमुख ऐसे हैं जिनके कार्यकाल 18 मई तक रहेंगे। बबेरू-जसपुरा के प्रमुख 18 मई तक करेंगे कार्य दरअसल, बांदा के नरैनी, बड़ोखबर, कमासिन, बिसंडा, महुआ और तिंदवारी समेत छह ब्लाकों के प्रमुखों का कार्यकाल आज रात पूरा हो रहा है। इसलिए इनके ब्लाक प्रमुखों के अधिकार आज आधी रात से सीज हो जाएंगे। वहीं दो ब्लाक, बबेरू और जसपुरा के प्रमुखों का कार्यकाल 18 मई को पूरा होगा। ये अपने पदों पर बने रहेंगे। बाकी जिन 6 ब्लाकों के प्रमुखों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहां आज रात से प्रशासन के तौर प...
बांदा : नाले में टूटा पड़ा था बिजली तार, बालक की करंट से मौत

बांदा : नाले में टूटा पड़ा था बिजली तार, बालक की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक नाले में बिजली का तार टूटा होने के कारण पानी में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बालक की करंट से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव के रहने वाले इंद्रपाल कुमार का बेटा आशीष (11) मंगलवार देर शाम खेतों पर गया था। परिजनों में मचा कोहराम वहां खेतों के पास से गुजरे नाले से वह पानी लेने लगा। तभी उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि नाले में बिजली का तार टूटा पड़ा था। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी। किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-3 में पढ़ता था। ये भी पढ़े...
Update-बांदा : प्रयागराज जोन की पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जोरदार समापन

Update-बांदा : प्रयागराज जोन की पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जोरदार समापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज जोन की 23वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बांदा चैंपियन बनकर उभरा है। बांदा की पुलिस टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन करे वाले पुलिस टीम के खिलाड़ियों को अधिकारियों ने सम्मानित किया। उनको बेहतर भविष्य की शुभकामना आज रविवार को हुए समापन के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यानारायणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजयी टीम और खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसी के साथ तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस मौके पर बांदा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौजूद रहे। एसपी श्री मीणा ने डीआईजी श्री नारायाणा बांदा महोदय को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस प्रतियोगिता में बांदा जिला जहां पहले नंबर पर रहा, वहीं प्रयागराज जिले की टीम दूसरे नंबर पर रहीं। पुरुष वर्ग में ये रहे चैंपियन मैराथन...
बांदा के भूरागढ़ के पास केन नदी में दो बच्चे डूबे, सुरक्षित..

बांदा के भूरागढ़ के पास केन नदी में दो बच्चे डूबे, सुरक्षित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दोपहर करीब 12 बजे केन नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूबने लगे। इनमें से एक को समय रहते उसके पिता ने बचा लिया। वहीं दो बच्चे पानी में डूब गए। दोनों को आसपास मौजूद लोगों ने निकाला। बाद में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में हुआ इलाज बताया जाता है कि शहर के आवास विकास कालोनी के रहने वाले महेश कुमार स्टेट बैंक मुख्य शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। शनिवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने बच्चों तमन्ना (11) और राजू (12) तथा बच्चे के दोस्त विकास (12) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कंचनपुरवा को लेकर केन नदी घूमने गए थे। वहां भूरागढ़ पानी टंकी के पास बच्चे नहाने लगे। बताते हैं इस दौरान बच्चे गहरे गड्डे में जाकर डूबने लगे। एक को उनके पिता ने बचा लिया। दोनो को पानी से निकाला गया। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहा...