Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा के संत तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती

बांदा के संत तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, संत तुलसीदास, राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के चित्रों पर प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने सुनाए गांधी भजन कार्यकारी प्रबंधक डा. मनीष कुमार गुप्ता ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जगनायक यादव (डायरेक्टर) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। https://samarneetinews.com/banda-team-leaves-for-34th-junior-throw-ball-championship/ छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भजन व संस्मरण सुनाएं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाॅफ और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘राष्ट्र सेवा...
Banda : 34वीं जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

Banda : 34वीं जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित होने वाली 34वीं नेशनल जूनियर थ्रोबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूपी जूनियर टीम रवाना हो गई है। इस टीम में बांदा के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके लिए खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है। यह चैंपियनशिप 3 से 7 अक्टूबर तक तेलंगाना में आयोजित होगी। टीम में उत्कर्ष द्विवेदी, हर्ष कुमार, निखलांश, आर्यन शुक्ला, सृजल सोनी, सिद्धांत गुप्ता, अमन यादव, शैलेंद्र, सूर्यांश, आकिफ, अरसान, अयान सचान आदि शामिल हैं। ये भी पढ़ें : फतेहपुर के बाद बांदा, छात्राओं के बढ़ते सुसाइड केस और स्कूलों की प्रेशर पाॅलिटिक्स! ये भी पढ़ें : Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका  ...
Banda : मनीषा की जुदाई में श्याम ने फांसी लगाई

Banda : मनीषा की जुदाई में श्याम ने फांसी लगाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पति-पत्नी के बीच होने वाली पारिवारिक कलह कभी-कभी अनहोनी की वजह बन जाती है। ऐसा ही एक मामला बांदा के नरैनी क्षेत्र में सामने आया है। वहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े भाई ने कही यह बात जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुमानगंज के रहने वाले श्याम बाबू (24) ने सुबह घर में फांसी लगा ली। बड़े भाई रामबाबू ने शव लटकते देखा तो चीख पड़ा। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी। ये भी पढ़ें : बांदा : त्यौहारों पर CCTV से शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी, अतिरिक्त बल होगा तैनात.. एक 4 महीने की बेटी भी है। पत्नी मनीषा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पत्नी तभी से अपने मायके में रह रही हैं। कुछ दिन पहले दादी की मौत हो गई थी। पत्नी तब आई तो लेकिन रुकी नहीं...
Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

Banda : ई-रिक्शा में मिला शव, पत्नी-मां और ‘वो’ में उलझा मामला-हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से लापता एक युवक का शव आज मंगलवार सुबह ई-रिक्शा में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटनाक्रम त्रिकोणीय लव स्टोरी जैसा है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कनवारा के पास आज सुबह मिला शव शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह लोगों ने एक ई-रिक्शा में युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी बिटटन देवी और मां रामा देवी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। मां-पत्नी ने बताया दूसरी महिला से.. वहां दोनों ने मृतक की पहचान अजय (25) निवासी अंबेडकर नगर बबेरू के रूप में की। मृतक की पत्नी और मां का कहना है कि अजय ई-रिक्शा चलाते थे।...
बांदा में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर एक्शन..

बांदा में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों पर एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज सोमवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला के निर्देशन में नगर पालिका टीम ने शहर के प्रमुख बाजार में मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया। कई सामान को जब्त भी किया। सड़कों पर बढ़ाकर रखा गया दुकानों का सामान हटवाते हुए चेतावनी दी। दरअसल, दुकानदारों ने दुकानों का सामान सड़क तक सजाकर रखा हुआ है। ऐसे में लोगों का जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बलखंडीनाका से माहेश्वरी देवी मंदिर तक अभियान अधिकारियों ने कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने बताया कि बलखंडीनाका से माहेश्वरी देवी चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया है। साथ ही आसपास की सड़कों पर भी अवैध रूपसे दुकानों का अतिक्रमण साफ कराया गया है। इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि अभी आगे भी अतिक्रमण हटाओ ...
बांदा : त्यौहारों पर CCTV से शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी, अतिरिक्त बल होगा तैनात..

बांदा : त्यौहारों पर CCTV से शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी, अतिरिक्त बल होगा तैनात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव, विजयदशमी और दीपावली को लेकर पुलिस लाइन सभागार शांति समिति की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने की। समिति के सदस्यों से मिले आवश्यक सुझावों पर चर्चा हुई। अधिकारियों और पदाधिकारियों की बैठक साथ ही समस्याओं को समय से दूर करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया। तय हुआ कि त्यौहारों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात होगा। महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों लगाकर निगरानी की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर यातायात प्रबंधन, और एंटी-सोशल तत्वों पर विशेष ध्यान देने की योजना पर काम होगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी न...
बांदा के वीर सपूत, शौर्य चक्र विजेता विकास कुमार की प्रतिमा का अनावरण

बांदा के वीर सपूत, शौर्य चक्र विजेता विकास कुमार की प्रतिमा का अनावरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के वीर सपूत शौर्य चक्र विजेता कोबरा कमांडो शहीद विकास कुमार की प्रतिमा का आज यहां अनावरण हुआ। प्रतिमा का अनावरण अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा किया गया। प्रतिमा का अनावरण शहीद के पैतृक गांव बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में किया गया है। 10 फरवरी 2020 को हुए थे शहीद इस अवसर पर कोबरा बटालियन के निरीक्षक उमेश कुमार सोनी समेत अन्य जवान भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि शहीद विकास कुमार 23 सितंबर 2009 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद 2014 में वह कोबरा वाहिनी जगदलपुर, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बीजापुर में हुई थी नक्सलियों से मुठभेड़ तैनात हुए। 10 फरवरी 2020 को ग्राम ईरा पल्ली जिला बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया। कई नक्सलियों को ढे...
बांदा छात्रा सुसाइड केस : शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक पर मुकदमा, ये गंभीर आरोप..

बांदा छात्रा सुसाइड केस : शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक पर मुकदमा, ये गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के सुसाइड केस में पुलिस ने जरैली कोठी स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा छात्रा की मां की तहरीर पर हुआ है। छात्रा की मां ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी। उधर, चर्चा है कि कुछ लोग इस मामले को दबवाने में जुटे रहे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की गंभीरता के कारण ऐसे लोग सफल नहीं हुए। मां बोलीं, स्कूल से लौटकर फूट-फूटकर रोई थी छात्रा जानकारी के अनुसार, जरैली कोठी निवासी सुमन सिंह की बेटी सुमत (17) पास के शिक्षा निकेतन स्कूल में 12 की छात्रा थी। दो दिन पहले उसने घर में फांसी लगा ली थी। छात्रा की मां का आरोप है कि वह स्कूल टीचर जय प्रकाश उर्फ 'जेपी सर' और प्रधानाचार्य प्रशांत चौहान द्वारा मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना से ब...
बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बांदा DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन की प्राथमिकता वाले समाधान दिवस पर आज जिले के उच्चाधिकारियों ने पूरी सक्रियता दिखाई। बांदा जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज शहर कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। 102 में 43 का मौके पर निस्तारण सभी थानों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे। साथ ही कुछ का निस्तारण भी किया।इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बबेरु और बिसंडा थाने में रहकर समस्याओं का निस्तारण कराया। https://samarneetinews.com/banda-driver-died-under-his-own-moving-tractor/ बताते हैं कि थाना समाधान दिवस पर बांदा जिले में कुल 102 शिकायतें मिलीं। 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में इन ...
बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर

बांदा में काली देवी मंदिर के पास बुजुर्ग पर अन्ना पशु का हमला, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में अन्ना पशुओं का सड़कों पर घूमना बड़ी समस्या बना हुआ है। आज एक अन्ना मवेशी ने मंदिर जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खूटी चौराहे के रहने वाले थे बुजुर्ग बाबूलाल जानकारी के अनुसार शहर के खूटी चौराहा के पास रहने वाले बाबूलाल (65) पुत्र रामाधीन आज सुबह घर से मंदिर के लिए निकले थे। बताते हैं कि इसी दौरान काली देवी मंदिर के पास मवेशी ने उनपर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, जीजा की मौके पर मौत, 3 युवतियां घायल, एक रेफर   आसपास के दुकानदारों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पतला पहुंच गए। बताते हैं कि जिला अस्पतला में उनक...