Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा

बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में बेटे की मृत्यु हो गई। घायल मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर, मां संगीता अपने बेटे के दुनिया से जाने का गम सह नहीं पा रही हैं। फतेहपुर से तिंदवारी जा रहे थे मां-बेटे जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के गांव गाजीपुर गढ़ी निवासी संगीता (50) अपने बेटे अमित सेंगर (25) के साथ बाइक से अपने मायके जा रही थीं। उनका मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव में है। बांदा-टांडा नेशनल हाइवे पर छापर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत दोनों मां-...
बांदा में सपा का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

बांदा में सपा का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: समाजवादी पार्टी ने आज बांदा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महाराणा प्रताप चौराहे से अशोक लाट तिराहे तक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ये भी पढ़ें: बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह  https://samarneetinews.com/banda-married-woman-preeti-suicide/...
बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता ने पति से विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की रहने वाली विवाहिता प्रीति तिवारी (27) का शव उनके घर में लटकता मिला। पति-पत्नी में झगड़े की बात आई सामने बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। बाद में घर पहुंचे पति अजय तिवारी ने देखा तो आनन-फानन में पत्नी को पड़ोसियों के साथ लेकर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें: UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पहले भी आपसी विवाद का मामला पुल...
बांदा साइकिल रैली, विधायक-सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बांदा साइकिल रैली, विधायक-सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पं. जेएन कालेज मैदान में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इस रैली का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद कृष्णा देवी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली का उद्देश्य साइक्लिंग के जरिए फिट एवं स्वस्थ भारत का संदेश देना रहा।   इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि साइकिल केवल दो पहियों का वाहन नहीं है। यह फिटनेस, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में एडीएम मायाशंकर, मदन मोहन, मनोज जैन जी, संजय गुप्ता, सजल रैंडर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।  ये भी पढ़ें: बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा https://samarneetinews.com/banda-double-child-murder-case-fir/  ...
बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। महालक्ष्मी पूजन करके लौट रही 9 साल की बच्ची की रपटा नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। मां-दादी के देखते ही देखते घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी अखिलेश का कहना है कि उनकी भतीजी वंदना (9) शनिवार सुबह अपनी मां संतोषी के साथ पूजा को गई थी। साथ में बुआ आरती और दादी शांति भी थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा  बताया जाता है कि लौटते समय गांव के पास रपटा नाले की पुलिया पर बालिका और बालक नैतिक का पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बालक को बाहर निकाल लिया। लेकिन बालिका को बाहर नहीं निकाल सके। ये भी प...
बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव के दो मासूम भाइयों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की धुरी घूम गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अखिलेश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।   आरोपियों में एक जिलाबदर जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता भइयाराम राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू पहले भी डबल मर्डर में आरोपी रहा है। बाकी नामजद आरोपियों में जिला बदर अपराधी शेरा उर्फ ओमकार भी...
बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नवविवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक व यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात मुकदमा लिखा है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी दिसंबर 2025 को चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी यूसुफ खान उर्फ गोलू से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में यथासंभव दान-दहेज दिया गया था। चित्रकूट से हुई थी शादी, महिला के गंभीर आरोप आरोप है कि इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि पहली विदाई के बाद जब ससुराल पहुंची। वहां पति यूसुफ, सास शाहीन खातून, ससुर उल्फत खान बच्ची, देवर मोनू आदि ने ताने मारे। मायके में रह रही है पीड़ित महिला, जांच शुरू कार खरीदने और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए 10 लाख अतिरिक्त दहेज मांगा। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने जबरन नशीली दवा...
बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

बांदा में बड़ी घटना, दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। नरैनी थाना क्षेत्र में दो मासूम सगे भाइयों के शव घर के पास पानी से भरे गड्ढे में मिले हैं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ नरैनी का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे दोनों जानकारी के अनुसार, आज नरैनी थाने पर डायल यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नन्दवारा में दो सगे भाई दोपहर से लापता हैं। बताया जाता है कि गांव के भइयाराम राजपूत के बेटे 6 वर्षीय मनोज और 4 वर्षीय युवराज घर के पास ही खेल रहे थे। इसके बाद दोनों का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। ये ...
बांदा में जेएन कालेज के छात्रों का प्रदर्शन-प्राचार्य को ज्ञापन

बांदा में जेएन कालेज के छात्रों का प्रदर्शन-प्राचार्य को ज्ञापन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के छात्रों ने आज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में छात्रावास की कोई व्यवस्था नहीं है। खेल मैदान भी दुर्गति का शिकार है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी इस वजह से दूर-दराज से आने वाले छात्रों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही महाविद्यालय के खेल मैदान में साफ-सफाई का अभाव है। छात्रों ने कहा है कि अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ये भी पढ़ें: बांदा में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले-आपदाग्रस्त घोषित करें सरकार https://samarneetinews.com/banda-rakesh-tikait-targets-government/ https://samarneetinews.com/banda-gic-treacher-piyush-mishra-honored-jhansi/ https://samarneetinews.co...
बांदा में वकीलों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन-DM को ज्ञापन

बांदा में वकीलों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन-DM को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज वकीलों ने मांगों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मांगों में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम और जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू करने की बात कही गई। साथ ही नए अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन भत्ता और 70 की आयु वाले अधिवक्ताओं को मानक भत्ता की मांग भी की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग https://samarneetinews.com/banda-mlc-election-vaishya-demand-reservation/...