कानपुर में काॅलसेंटर सेंटर संचालक-कर्मचारियों का अपहरण, 15 लाख लेकर छोड़ा, 4 गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गोविंदनगर की रतनलाल कालोनी में बोलेरो सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक काॅलसेंटर में घुसकर लूटपाट करते हुए अपहरण कर लिया। बदमाशों ने काॅलसेंटर के संचालक व कर्मचारियों को अपहरण करके 15 लाख फिरौती वसूली। इसके बाद उनको छोड़ा। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो दिन मशक्कत के बाद कार नंबर और सर्विलांस के जरिए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि किदवई नगर के रहने वाले अनुराग शुक्ला का रतनलाल नगर में टेली कम्युनिकेशन चलाते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार रात वह अपने आफिस में थे।
पुलिस ने चार को पकड़ा, 11 लाख बरामद
उनके कर्मचारी बर्रा के लव कुमार, शुक्लागंज के हर्ष और कन्नौज के शेखर भी थे। रात करीब 10.30 बजे बोलेरो गाड़ी से पांच लोग उनके आफिस पहुंचे। इससे पहले कि वे लोग कुछ समझ पाते सभी ने तमंचों के बल पर उनके नगदी लूटी। बाद में मारपी...
