Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: हिंदीन्यूज

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में उम्र छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में उम्र छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्र छिपाकर शामिल होने पहुंचा अभ्यर्थी पकड़ा गया। बांदा के तिंदवारा स्थित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में यह मामला सामने आया। बताते हैं कि अभ्यर्थी ने भी बाद में अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि अभ्यर्थी को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कोतवाली में अभ्यर्थी के खिलाफ FIR जानकारी के अनुसार, तिंदवारा में इंटर कालेज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का केंद्र है। परीक्षा के अंतिम दिन आज बुधवार को दूसरी पाली की परीक्षा में आदर्श सिंह को गड़बड़ी पर पकड़ा गया। वह प्रयागराज जिले का रहने वाला है।  ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण केंद्र व्यवस्थापक को उसके दस्तावेजों और उम्र को लेकर कुछ शक हुआ। अभ्यर्थी से पूछता...
बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने मध्य प्रदेश सीमा पर 12 ड्रम अवैध रूप से ले जाया रहा डीजल पकड़ा है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका। उसमें कुल 12 ड्रम में 2640 लीटर डीजल लदा था। 2640 लीटर डीजल का कोई हिसाब नहीं पिकअप गाड़ी चालक और सहायक कोई संबंधित कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। ये भी पढ़ें: Banda: हाथ में कानपुर से चोरी बाइक-कमर में तमंचा, बांदा पुलिस ने पकड़ा संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई। डीजल लदी पिकअप पकड़ने वालों में नरैनी उप निरीक्षक कल्बे अब्बास, आरक्षी अजय यादव व आरक्षी आशु सिंह शामिल रहे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार https://samarneetinews.com/criminals-came-banda-to-sell-stolenbike-kanpur-arrested-with-pistol/ ...
यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

यूपी पुलिस भर्ती: बांदा में ADG जोन ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, डीआईजी राजेश एस. और एसपी पलाश बंसल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। DIG-SP और अन्य अधिकारी रहे मौजूद परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही कहा कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड  ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार https://samarneetinews.com/uppolice-recruitment-can...
यूपी में इस जिले में डिप्टी CMO रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

यूपी में इस जिले में डिप्टी CMO रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक डिप्टी CMO को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामला इटावा जिले का है। इटावा के डिप्टी CMO अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की अनुमति देने के लिए 55 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस कानपुर सेक्टर की ट्रैप टीम ने इटावा डिप्टी CMO को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डिप्टी सीएमओ के गिरफ्तार होने से हड़कंप मच गया। विजिलेंस की कार्रवाई से स्वास्थ विभाग में हड़कंप इटावा के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव को 55 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि 4 जून 2026 को उन्हें एक व्यक्ति से इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया...
यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार

यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश लखनऊ से गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NRHM घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी विधायक अवधि में आय से कहीं अधिक संपत्ति जुटाई। बताते चलें कि NRHM घोटाले के मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव बहराइच के पयागपुर से विधायक थे। लखनऊ में दर्ज मुकदमा-तीन अन्य मुकदमें भी बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मुकेश के खिलाफ थाना सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर में मुकदमा हुआ था। विजिलेंस का कहना है कि 6 मार्च 2012 से 11 मार्च 2017 तक विधायक रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली। ये भी पढ़ें: ’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी! जांच में प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं ...
यूपी मौसम अलर्ट: आज लू और आंधी-बारिश की चेतावनी, बांदा फिर सबसे गर्म

यूपी मौसम अलर्ट: आज लू और आंधी-बारिश की चेतावनी, बांदा फिर सबसे गर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू व भीषण गर्मी का अलर्ट हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू व भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। तराई क्षेत्र समेत 36 अन्य जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। बताते चलें कि यूपी में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां भीषण गर्मी कहर ढा रही है। वहीं तराई में आंधी-बारिश का मौसम बना है। बुंदेलखंड का बांदा जिला मंगलवार को 45 डिग्री के साथ फिर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज मेरठ में भी भीषण गर्मी वहीं तराई और दूसरे क्षेत्रों में आंधी, बदली और गरज-चमक का मौसम बन रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री रहा। बांदा के साथ ही प्रयागराज, झांसी और मेरठ में प्रचंड गर्मी पड़ी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल...
बांदा में बड़े मंगल पर संगीतमय सुंदरकांड-भंडारे का आयोजन

बांदा में बड़े मंगल पर संगीतमय सुंदरकांड-भंडारे का आयोजन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज बड़े मंगल के पावन अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक के पास हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड हुआ। साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के पास आयोजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं बैंक कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चना एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। ये भी पढ़ें: सहकारिता चित्रकूट-बांदा-झांसी में भी भर्ती घोटाले की तैयारी! अंदरखाने पक रही खिचड़ी बाद में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, संदीप त्रिपाठी, सौरभ यादव आदि लोग मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lucknow-like-lakhimpurkheeri-cooperative-recruitment-scam-is-brewing-in-bundelkhand...
दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..

दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में केन नदी और तालाब में डूबने से दो युवको की जान चली गई। दोनों ही घटनाएं नहाते समय हुईं। सूचना मिलने पर परिवारों में कोहराम मच गया। इनमें से एक घटना बांदा शहर से सटे भूरागढ़ के पास केन नदी में हुई। वहीं दूसरी कमासिन थाना क्षेत्र में हुई। बताते हैं कि गाजियाबाद के श्यामपुर के रहने वाले गौरव (25) पुत्र अशोक केन नदी आरती स्थल के पास नहाने गए थे। उनके साथ उनके दोस्त हिमांशू समेत दो अन्य लोग भी थे। केन नदी में आरती स्थल के पास डूबा युवक नहाते समय गौरव गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तलाशने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में नशेड़ी बेटे ने मां को मार डाला-पुलिस ने किया गिरफ्तार  गोताखोर अजय और सरवन ने करीब 1 घंटे बाद गौरव को बहार निकाला। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ...
यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर पहुंच गया। एसपी हापुड़ ने मामले में 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताते हैं कि परीक्षार्थी अंडरवियर में फोन छिपाकर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र तक ले गया। हालांकि, बाद में पकड़ा गया। एसपी हापुड़ ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र में लगे 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अभ्यर्थी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। हापुड़ में पिलखुवा का मामला जानकारी के अनुसार, हापुड़ में पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र में अमरोहा का अभ्यर्थी यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देने पहुंचा। बताते हैं कि अभ्यर्थी सचिन जांच टीम को चकमा देकर अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र में ले पहुंचा। ये भी पढ़ें: UP : महिला दरोगा से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, एएसपी बोले-...
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहीं युवतियों से ऑटो चालक ने रेप का प्रयास किया। दोनों युवतियों ने हैवान ऑटो चालक हसीब का जबरदस्त विरोध किया। शोर मचाने पर एक राहगीर मदद को दौड़ा तो आरोपी भाग गया। एनकाउंटर में पुलिस ने रेप का प्रयास करने वाले आरोपी हसीब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवतियों को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए लखीमपुर से रायबरेली जाना था। लखीमपुर खीरी से रायबरेली जा रही थीं परीक्षा देने जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की दो युवतियां सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए रायबरेली जा रही थीं। दोनों ट्रेन से चार बाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के अनुसार, आलमबाग बस अड्डे के लिए दोनों युवतियां ऑटो में बैठीं। हरदोई के कछौना का रहने वाला है आरोपी हसीब दोनों अभ्यर्थियों...