Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सुसाइड

बांदा में रुक नहीं रहीं आत्महत्याएं, 24 घंटों में महिला समेत 4 ने खत्म की जीवनलीला..

बांदा में रुक नहीं रहीं आत्महत्याएं, 24 घंटों में महिला समेत 4 ने खत्म की जीवनलीला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते आए दिन सुसाइड के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक युवती समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला रात में बच्चों संग सोई, सुबह फांसी पर लटकती मिली समाप्त कर ली। परिवारों में कोहराम मचा है, तो पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव की कमला (30) पत्नी राजेंद्र अपने 3 बच्चों संग शहर के बिजलीखेड़ा में किराए पर रहती थीं। उनके पति पंजाब में रहकर काम करते हैं। कमला ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि घटना से पहले पति से उनकी फोन पर बात हुई थी। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच मृतका के बेटे योगेंद्र ने बताया कि पिता करीब दो महीने से घर नहीं आए थे। दोनों में फोन पर ही बातचीत होती थी। रात में बच्च...
मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर..

मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। एक एमबीबीएस की छात्रा ने अपने हाॅस्टल कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। किसी तरह से उसे कमरे से निकालकर इमरजेंसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से मचा मेडिकल कालेज में हड़कंप, कारण अबतक अज्ञात जानकारी के अनुसार छात्रा ऊषा भार्गव (23) पुत्री प्रभु राम भार्गव निवासी चुरु राजस्थान की रहने वाली थीं। वह 2020 बैच की एमबीबीएस छात्रा थीं। इस समय बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्रावास के कमरा नंबर-18 में रह रही थीं। बुधवार को दोपहर कमरे में उन्होंने फांसी लगा ली। हालांकि, चर्चा है कि जब उनको फंदे से उतारा गया, तबतक कुछ सांसें चल रही थीं। एएसपी,...
व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

व्यापारी ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी ने पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में सुसाइड का है। फिर भी जांच की जा रही है। कंधरदास तालाब में हुई घटना जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंधरदास तालाब के रहने वाले भरत पांडेय (32) का शव आज उनके घर पास बने मवेशी बाड़े में रस्सी से लटकता मिला। आज मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़ें : Banda : हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चा घायल इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई श्रीराम पांडे का ...
Breaking : बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking : बांदा में युवक की गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक शाहिद अली (35) का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक शाहिद नरैनी के मुकेरा गांव का रहने वाले थे। इस समय नरैनी कस्बे के शंकरनगर मोहल्ले में किराय पर रह रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : हवालात में छिपकली खा गया दुष्कर्म का आरोपी युवक, पुलिस के फूले हाथ-पांव जानकारी के अनुसार नरैनी के शंकर नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया सुसाइड का है। मृतक का उसकी पत्नी से विवाद था। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड लेकर भी मौके पर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि शा...
ब्रैकिंग बांदा : मुझे माफ कर देना मम्मी..लिखकर 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

ब्रैकिंग बांदा : मुझे माफ कर देना मम्मी..लिखकर 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कक्षा 9 की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने कथित रूप से एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि 'मुझे माफ कर देना मम्मी।' हालांकि, पुलिस ने अभी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार नरैनी के संतराम पुरवा में रहने वाली 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में रात में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर दी चोर की सूचना.. https://samarneetinews.com/but-they-do-not-feel-ashamed-on-double-standards-of-officials-of-banda-development-authority/...
गेहूं पर भाई-बहन के झगड़े का दुखद अंत, एक की गई जान..

गेहूं पर भाई-बहन के झगड़े का दुखद अंत, एक की गई जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : छत पर फैले गेहूं उठाने को लेकर भाई-बहन के झगड़े का खौफनाक अंत हुआ। बांदा में बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पहुंचकर की छानबीन जानकारी के अनुसार बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में राकेश निषाद की बेटी सोमवती (19) ने घर में फांसी लगा ली। वहां पहुंचे छोटे भाई सोनू ने शव को लटकते देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार में रोना-पीटना मच गया। पिता ने बताया कि घर में वे लोग नहीं थे। भाई-बहन के विवाद में घटना हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : Weather Alert : बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज-कल भारी बारिश और पूरब में लू का अलर्ट  ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग : बांदा में देवर भाभी की हादसे में मौत  ...
Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत

Breaking : पत्नी से नोक-झोंक, वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय ने जहर खाकर जान दे दी। वजह उसकी पत्नी से नोक-झोंक हो गई थी। आए दिन पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने आखिरकार अपनी जान दे दी। हालांकि, जहर खाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में बनी थी पारिवारिक कलह जानकारी के अनुसार जसपुरा के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (40) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय थे। वह शहर के तुलसीनगर मुहल्ले में रहते थे। बीती शाम ड्यूटी करके घर लौटे। वहां पत्नी से विवाद हो गया। पारिवारिक कलह से परेशान आकर उन्होंने जान दे दी। पत्नी पूजा ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गए हैं। यह जानकारी मृतक के साढ़ू कृष्णदत्त की ओर से दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल...
जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बांदा जिले के तिंदवारी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेंदा चौकी के बेंदा मजरा मुड़िया देव की रहने वाले अभिलाषा पुत्री शिवकरन निषाद 10वीं की छात्रा है। 15 साल की छात्रा अभिलाषा 15 साल की अभिलाषा को उसकी मां कुसमा देवी ने बिना बताए 50 रुपए लेने पर डांट दिया था। झुब्ध होकर देर छात्रा ने रात दुप्पटे से फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्र...
बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद तंग आकर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन घटना का कारण पत्नी से कलह-कलेश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज रविवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के रहने वाले अवधेश (40) पुत्र दीवान सिंह ने दोपहर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसने ट्यूबवेल पर पहले तमंचे से हवाई फायर किया। इसके बाद दूसरी गोली अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर चलाई। गोली लगते ही खून से लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे रामआश्रय मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये भी पढ़ें : ज्य...
एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक-युवती के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले हैं। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादीशुदा थे। दोनवों के बीच प्रेमसंबंध चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक के दो बच्चे, महिला के एक बेटी जानकारी के अनुसार हरदासपुर की रहने वाली अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटते मिले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। विनोद के दो बच्चे हैं। वहीं अनीता की एक बेटी है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा ये भी पढ़ें : बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आ...