Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: समरनीति न्यूज

10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पर्व की रही धूम

10 Photos : बांदा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय पर्व की रही धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज पूरे देश में 74वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी यह राष्ट्रीय पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन्स में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने परेड की सलामी ली। पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। आयुक्त आरपी सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा ने अपने-अपने कैंप कार्यालयों में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पुलिस लाइन में मौजूद रहे। पुलिस लाइन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने परेड के आयोजन की प्रशंसा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों में अशोक तिवारी, चिन्तामणि, रामबिहारी, विजय कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। अस्पताल एवं अतिथि ग्रह में और अधिक सुविधा के लिए 10 लाख की सहायता की घोषणा की। अखंड हिन्द फौज के छात्रों द्वारा ...
बांदा में सिपाही की मां पर गोली चलाई, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सिपाही की मां पर गोली चलाई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिपाही की पत्नी के ऊपर गोली चलाने की मामला सामने आया है। हालांकि, महिला ने अपने जेठ-जिठानी पर ही आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला जमीनी विवाद का है। गोली चलने की पुष्टी नहीं हुई है। घटना बांदा शहर के अतर्रा चुंगी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिपाही अभिषेक दीक्षित जालौन में तैनात हैं। शहर के अतर्रा चुंगी क्षेत्र का मामला उनका परिवार अतर्रा चुंगी चौकी क्षेत्र में रहता है। बीती रात कुछ लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उनकी मां शिवकांती दीक्षित ने दरवाजा खोला तो गोली चला दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि बाद में गोली चलाने वाले भाग निकले। मामले में सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि दो पक्षों में जमीनी विवाद का मामला है। जांच की जा रही है। गोली चलने की अभी पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस...
Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर गांव के रहने वाले राकेश मोहन (25) अपने दो साथियों के साथ विद्यासागर (25) और कमल सिंह (26) के साथ सोमवार देर शाम गिरवां से घर लौट रहे थे। आटो सवार पांच लोग घायल वह गांव के पास पहुंचे ही थे, कि तभी नरैनी की ओर जा रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राकेश मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे विद्यासागर और कमल घायल हो गए। ऑटो सवार नरेंद्र पाल (30) निवासी पतरहा, श्रीकांत (44) निवासी राजनगर, नरैनी, मधु (22) निवासी रिसौरा, सियालाल (50) निवासी मुरवां, प्रभावती निवासी रिसौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews....
Bollywood : कभी श्रीदेवी से राखी बंधवाते थे बोनी कपूर, बाद में कर ली थी शादी

Bollywood : कभी श्रीदेवी से राखी बंधवाते थे बोनी कपूर, बाद में कर ली थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : श्रीदेवी ( Sridevi) और बोनी कपूर की शादी को लेकर काफी चर्चाएं होती रही हैं। श्रीदेवी की निधन पर भी इसे लेकर तमाम खबरें सामने आई थीं। आज भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं हैं। उनकी एक्टिंग लोगों के दिलो-दिमाग में बसी है। दयालु स्वभाव की श्रीदेवी की मोहब्बत के किस्से भी खूब होते रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती को बेइंतहा प्यार करती थीं श्रीदेवी कहा जाता है कि बोनी कपूर से शादी से पहले वह मिथुन चक्रवर्ती से बेइंतहा प्यार करती थीं। बाद में हालातों ने ऐसी करवट बदली कि उन्हें मिथुन चक्रवर्ती का साथ छोड़कर बोनी का हाथ थामना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि श्रीदेवी जब मिथुन चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में रहीं तो वह बोनी कपूर को मुंहबोला भाई मानती थीं। बोनी कपूर को राखी बांधती थीं श्रीदेवी बोनी की ...
सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..

सीएम योगी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवर्तन चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि आजादी के आंदोलन में ऐसे कई मौके आए, जिनके माध्यम से नेता जी चाहते तो राजनीति में स्थापित हो जाते। लेकिन नेता जी ने इससे अलग हमेशा क्रांति का रास्ता ही चुना। देशभर में मनाई गई नेता की जयंती सीएम योगी ने कहा कि नेता हमेशा से इस बात के पक्षधर रहे कि देश के हर नागरिक के मन में देशभक्ति का भाव हो। हम सभी अपनी राष्ट्रीयता के मार्ग का अनुसरण करें। राष्ट्र प्रथम के भाव को सदैव निखारें। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पूरे देश में आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सभी ने उनको याद किया। अपने-अपने तरीके से उनको याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर च...
UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम

UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ठंड से थोड़ी सी राहत मिलते ही अब उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों को 4 दिन के लिए येलो अलर्ट किया गया है। सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। मंगलवार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का यह अनुमान विभाग की माने तो आने वाली 28 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 25 को पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के भी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बीते 24 घंटों में कानपुर में सर्वाधिक 8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। सुल्तानपुर में 3.6 मिमी और काशी में .2 मिमी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश हो रही है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से कानपुर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ सहारनपुर, मुजफ्फ...
UP : हाइवे पर डंपर का तांडव, बाप-बेटे और दामाद समेत 6 की मौत

UP : हाइवे पर डंपर का तांडव, बाप-बेटे और दामाद समेत 6 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज रविवार रात कानपुर से सटे उन्नाव में एक डंपर ने जमकर तांडव मचाया। सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। फिर खड़ी कार में टक्कर मारते हुए उसपर जा पलटा। हादसे में पिता-पुत्र और दामाद समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बंथरा औद्योगिक क्षेत्र के पास हुआ। मरने वाले सभी लोग उन्नाव जिले के रहने वाले थे। हाइवे पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। साथ ही वहां से गुजर रही रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की भी सूचना है। डंपर का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाइवे पर हादसा जानकारी के अनुसार यह हादसा उन्नाव के अचलगंज थाने की बदररका पुलिस चौकी क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर आजाद मार्ग चौराहा पर हुआ। अनियंत्रित डंपर ने एक कार व बाइक को टक्कर मारते हुए पैदल खड़े लोगों को रौंद डाला। इसके बाद सड़क किनारे खड...
यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो सहेलियों की शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना बबीना के खैलार गांव की एक लड़की ने प्रेमिका के लिए 12 लाख रुपए खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) कराया। आरोप है कि फिर उसी प्रेमिका (लड़की) ने दूसरे लड़के के चक्कर में आकर उसे धोखा दे डाला। अब बेचारी न इधर की रही और न उधर की। प्रेमिका का दिल अब लड़के पर आया तो बदल गई परेशान होकर अब लड़की से लड़का बनी सना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में पुलिस की एंट्री हुई। एक्शन में आई बबीना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। वहां से फिलहाल उसे जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई होगी। पूरा मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम थीं। साल 2016 में वह प्रेमनग...
Banda SP ने 26 जनवरी की तैयारियां देखीं

Banda SP ने 26 जनवरी की तैयारियां देखीं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन्स में 26 जनवरी की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही परेड की रिहर्सल में सलामी ली। गणतंत्र दिवस की तैयारियों में पुलिस जवानों ने जमकर पसीना बहाया। एसपी अभिनंदन ने खुद तैयारियों को देखा और परखा। इसके बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निर्देश दिए कि तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पुलिस जवानों ने भी परेड में जमकर पसीना बहाया। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा ये भी पढ़ें : UP : 3 IAS अफसरों के तबादले, इस जिले के डीएम बदले.....
Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बबेरू पुलिस ने भोला देवी नाम की लड़की की हत्या का बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह प्रेमप्रसंग में शादी के दवाब के रूप में सामने आई है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सनी हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर ली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। 14 दिसंबर को घर में हुई थी लड़की की हत्या जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 14 दिसंबर की रात 20 साल की भोला देवी नाम की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता मुन्ना ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने पकड़ा हत्याभियुक्त, हंसिया बरामद तभी से पुलिस खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने गुरुवार को हरदौली गांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा उर्फ बउव...