Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: विधायक

विधायक के लिए दरोगाओं ने, न कुर्सियां छोड़ीं-न की दुआ-सलाम, नप गए

विधायक के लिए दरोगाओं ने, न कुर्सियां छोड़ीं-न की दुआ-सलाम, नप गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः सत्ता और खाकी के बीच अहम की लड़ाई कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में देखने को मिला है, जहां एक पब्लिक प्रोग्राम में दो दरोगा पहुंचे थे। दोनों वहां कुर्सी पर बैठे थे, तभी क्षेत्र की महिला विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होने वहां पहुंच गईं। विधायक को देखने के बाद भी दोनों दरोगा न तो सम्मान में कुर्सी से उठे और न ही विधायक को दुआ-सलाम करना मुनासिब समझा। आम जनता के सामने खुद के प्रति पुलिस के दरोगाओं का यह बर्ताव क्षेत्रीय भाजपा विधायक को नगवार गुजरा। मामले एसपी तक पहुंचा। एसपी ने जन प्रतिनिधि का सम्मान न करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। मामले चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में पहुंचीं थीं भाजपा विधायक कमलेश यह घटनाक्रम बिजनौर जिले के चांदपुर कस्बे का है। बताया जाता है कि एक कार्यक्रम ...
विधायक कुलदीप सेंगर ने उन्नाव में छोटे भाई मनोज को दी मुखाग्नि

विधायक कुलदीप सेंगर ने उन्नाव में छोटे भाई मनोज को दी मुखाग्नि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सोमवार को पैरोल पर भारी सुरक्षा के बीच भाई को मुखाग्नि देने पहुंचे। विधायक के भाई एवं माखी कांड के दूसरे आरोपी अतुल सिंह सेंगर भी पेरोल पर वहां पहुंचे थे। दिल्ली से लाए गए विधायक कुलदीप सेंगर को सीधे घाट पर ले जाया गया। वहां कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव के परियर घाट पर विधायक कुलदीप सेंगर ने अपने मझले भाई मनोज सेंगर को मुखाग्नि दी। हार्ट अटैक से हुआ था छोटे भाई का निधन बताते चलें कि विधायक कुलदीप सेंगर की के भाई मनोज सिंह सेंगर उर्फ लंकेश की शनिवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रविवार को दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद मनोज सेंगर का शव देर रात माखी गांव लाया गया था। बता दें कि शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दीपावली होने के बावजूद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। कोर्ट ने विधायक को अंतिम संस्कार में शामिल होने के ...
दागी कांडा से समर्थन पर घिरी भाजपा, विपक्ष के साथ-साथ उमा भी नाराज

दागी कांडा से समर्थन पर घिरी भाजपा, विपक्ष के साथ-साथ उमा भी नाराज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हरियाणा में सरकार बनाने की जुगत में जुटी भाजपा दागी विधायक गोपाल कांडा से समर्थन लेने को लेकर बुरी तरह से घिर गई है। जहां विपक्षी दलों ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है तो वहीं पार्टी की कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की है। बताते चलें कि गोपाल कांडा हरियाणा का वही विधायक है जिसके ऊपर अपनी एयर लाइन्स की महिला कर्मचारी गीतिका शर्मा के यौन शोषणा का आरोप है और मामला इस वक्त अदालत में विचाराधीन है। बताते चलें कि 23 साल की गीतिका शर्मा की लाश अशोक विहार में अपने घर में लटकी हुई मिली थी। लड़की ने सुसाइड नोट में ठहराया था कांडा को जिम्मेदार गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और उसकी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी अरुणा चड्ढा को खुद की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। उस वक्त गोपाल कांडा को हरियाणा के गृह राज्यमं...
भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनीं पार्टी की बागी विधायक आदिती सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के बहिष्कार के बावजूद आदिती उसमें न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि अपने विचार भी वहां रखे। भाजपा ने भी कांग्रेस विधायक पर मेहरबानी दिखाई और उनको स्काट के साथ ही विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराई है। अब कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को अदिति की विशेष सत्र में उपस्थिति को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनके जवाब देने को कहा है। दो दिन में मांगा नोटिस पर जवाब बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। साथ ही आदिती को दो दिन की समयसीमा जवाब देने को दी गई है। दो दिन में अगर बागी कांग्रेस विधायक आदिती जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति के बागी रु...
हमीरपुर से विधायक बने युवराज सिंह ने ली शपथ

हमीरपुर से विधायक बने युवराज सिंह ने ली शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के हमीरपुर से उप चुनाव में भाजपा से विधायक बने युवराज सिंह ने मंगलवार को अपने पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित द्वारा अपने कक्ष में नवनिर्वाचित विधायक को यह शपथ दिलाई गई। बता दें कि शुक्रवार मतगणना में हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने 74,409 वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज कराई थी। उप चुनाव में भाजपा टिकट पर मिली थी जीत वहीं दूसरे नंबर पर 56,542 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के मनोज प्रजापति रहे थे जिनको भाजपा प्रत्याशी ने 17,867 वोटों से हराया था। तीसरे नंबर पर बसपा के नौशाद अली को 28,798 वोट ही मिले थे। चौथे नंबर पर कांग्रेस के हरदीपक निषाद रहे, जिनको मात्र 16,097 वोट ही मिले थे। बताते चलें कि वर्ष 2017 में भाजपा के अशोक चंदेल ने हमीरपुर सदर सीट जीती थी। चंदेल को सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद यह सीट खाली हो ग...
भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

भारी किरकिरी के बाद भाजपा ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारी किरकिरी कराने के बाद भाजपा ने आखिरकार विपक्ष के दवाब के चलते आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि बीते दिवस पार्टी हाईकमान ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि सेंगर पर कार्रवाई हो सकती है। उधर, भाजपा ने सेंगर को बाहर करके एक तरह से राजनीतिक विरोधियों को भी शांत करने का काम किया है लेकिन पार्टी की छवि देर से लिए गए इस फैसले से खराब हुई है। हेलीकाप्टर भेजकर दिल्ली बुलाए गए प्रदेश अध्यक्ष   हालांकि इससे पहले भाजपा के नेता सेंगर के पार्टी से निलंबित होने की बात कहते रहे हैं, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता के साथ दुर्घटना के बाद भाजपा इस मामले में चौतरफा घिर गई थी और पार्टी की काफी किरकिरी हो रही थी। कहीं न कहीं पार्टी हाईकमान भी इस बात को समझ चुका था और शाय...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पार्टी से पहले ही निलंबित हो चुके हैं विधायक कुलदीप सेंगर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पार्टी से पहले ही निलंबित हो चुके हैं विधायक कुलदीप सेंगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले में विपक्ष भाजपा पर चौतरफा हमला कर रहा है। सबसे ज्यादा फजीहत भाजपा की इस बात को लेकर हो रही है कि अबतक पार्टी ने दागी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निकाला क्यों नहीं है। आज इस मसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधायक कुलदीप सेंगर पहले ही पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से भी बात हुई है। वहीं पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे दुखद बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है। कहा, सरकार विधायक सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं   इतना ही नहीं उसका सरकारी खर्च पर उचित इलाज चल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी कभी विधायक कुलदीप सेंगर को बचाने के पक्ष में नहीं रही। कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के पक्ष में रह...
हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी

हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक हात में बंदूक, दूसरे हाथ में दो तमंचे, तीसरा मुंह में तबाकर डांस करने वाले भाजपा के विधायक ने पार्टी के साथ खुद की भी फजीहत करा डाली। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के खानपुर से पार्टी विधायक प्रणव चैंपियन को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि विधायक के एक बेहद फुहड़ डांस वाला वीडियो वायरल हुआ था। पार्टी की हुई थी भारी किरकिरी   इसमें वह तीन-तीन तमंचे (पिस्टल) और बंदूक के साथ ही शराब हाथ में लेकर नशे में धुत्त होकर डांस कर रहा था। इस वीडियो पर सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। लोगों ने विधायक के साथ-साथ भाजपा पर भी सवाल उठाए। उधर, पार्टी की किरकिरी होते देखकर उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने बिना देरी किए विधायक चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये भी पढ़े...
अब बांदा सरकारी अस्पताल में मरीजों को सिटी स्कैन सुविधा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया शुभारंभ

अब बांदा सरकारी अस्पताल में मरीजों को सिटी स्कैन सुविधा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया शुभारंभ

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा का शुभारंभ किया। इससे अब मरीजों को निःशुल्क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। दुर्घटनाओं में सिर में चोटहिल हुए लोगों को अब सीटी स्कैन के लिए महानगरों की तरफ नहीं दौड़ना पड़ेगा। सदर विधायक ने कहा कि अलग-अलग तरह की दुर्घटनाओं में सिर में चोटहिल हो चुके लोगों को सिर की चोट की जांच कराने कानपुर, इलाहाबाद या फिर लखनऊ भागना पड़ता था। मरीजों को कानपुर, प्रयागराज और झांसी जाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा   समय पर चोट की गंभीरता की जानकारी न हो पाने के कारण कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों की लागत से सीटी स्कैन मशीन खरीदी है। साथ ही इसके लिए एक सुव्यवस्थित कमरा भी तैयार कराया गया है। वहां मरीजों का जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन किया जाएगा। उन्हों...
नवनिर्वाचित सांसद आरके पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जताया बांदा की जनता का आभार

नवनिर्वाचित सांसद आरके पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जताया बांदा की जनता का आभार

Breaking News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद आरके सिंह पटेल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शहर में भ्रमण कर पार्टी की जीत के लिए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद श्री पटेल ने कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वहीं सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि वह लोगों का आभार जताते हैं कि लोगों ने उनपर विश्वास किया। कहा कि जनसमस्याओं के लिए लगातार गंभीर हैं और लोगों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश गुप्ता, दीपक सिंह गौर, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाईः पशुपालन विभाग में भर्ती घोटाले पर निदेशक समेत 6 बड़े अधिकारी नपे   ये भी पढ़ेंः बांदा के बदौसा से खैराडा तक धूल उड़ाती 110 की स्पीड से...