Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लोकसभा चुनाव

बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

बांदा में अमित शाह, बोले-पाकिस्तान से वापस लेंगे POK, हम डरने वाले नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) भारत का हिस्सा है। पीओके को पाकिस्तान से वापस लिया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे पीओके ना मांगो। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के अलावा मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कहा, भाजपा वाले डरते नहीं कहा कि हम भाजपा वाले हैं, डरने वाले नहीं हैं। दरअसल, शाह आज बुंदेलखंड के बांदा में जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि फारूख अबदुल्लाह और अय्यर जैसे लोग देश को पाकिस्तान से डराते हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जान...
बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

बांदा में आज अखिलेश यादव, अतर्रा में जनसभा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा लोकसभा सीट लगातार चर्चा में है। मायावती के बाद आज बांदा के अतर्रा में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12:40 बजे अतर्रा पहुंच रहे हैं। वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी अतर्रा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। आज सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज.. ये भी पढ़ें : Welcome in Banda : फल-फ्रूट की टोकरी से पैरामिलिट्री फोर्स-पंजाब पुलिस का स्वागत   ...
Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Lok_Sabha_2024 : यूपी में तीसरे चरण में कुल 57.34% मतदान, संभल में सबसे ज्यादा 62.81%

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए यूपी की 10 सीटों के लिए आज शाम 6 बजे तक मतदान चला। इन सीटों पर कुल 57.34% मतदान हुआ। तेज गर्मी में 4 बजे तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के काफी सख्त इंतजाम रहे। पढ़िए : किस सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान लोकसभा सीट - मतदान प्रतिशत संभल - 62.81 प्रतिशत हाथरस - 55.36 प्रतिशत आगरा - 53.99 प्रतिशत फतेहपुर सिकरी - 57.09 प्रतिशत फिरोजाबाद - 58.22 प्रतिशत मैनपुरी - 58.59 प्रतिशत एटा - 59.17 प्रतिशत बदायूं - 54.05 प्रतिशत आंवला - 57.08 प्रतिशत बरेली - 57.88 प्रतिशत ये भी पढ़ें : UP : नाबालिग को बंधक बनाकर 11 दोस्तों ने की दरिंदगी-वीडियो वायरल होने पर 6 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..   ...
लोक सभा 2024 : यूपी में तीसरे चरण में 5 बजे तक 55% मतदान, अखिलेश यादव ने..

लोक सभा 2024 : यूपी में तीसरे चरण में 5 बजे तक 55% मतदान, अखिलेश यादव ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPLoksabhaPhase3 लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए आज मतदान पूरा हो गया है। शाम 5 बजे तक यूपी की सभी 10 सीटों पर 55% से ज्यादा वोटिंग हुई है। संभल लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। सबसे कम मतदान आगरा लोकसभा सीट पर दर्ज हुआ है। बताते चलें कि तीसरे चरण में यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 8 महिला प्रत्याशी थीं। आज मतदान के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिती के साथ मतदान किया। ये भी पढ़ें : कानपुर में PMModi का रोड शो, पहले गुरुद्वारा में टेका माथा ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी.....
#लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..

#लोकसभा_चुनाव_2024 : तीसरा चरण आज, अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज मैदान में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होगा। तीसरे चरण में देश की 93 और यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। देश में लगभग 120 महिलाओं समेत कुल 1300 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। अमित शाह-डिंपल यादव जैसे दिग्गज वहीं अमित शाह, डिंपल यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज मैदान में हैं। यूपी की बात करें तो तीसरे चरण में संभल, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, एटा, आंवला, बरेली और बदायूं समेत कुल 10 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी.. तीसरे चरण में मुलायम सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर लगी है। मैनपुरी से डिंपल यादव अपनी परंपरागत सीट पर यूपी के मंत्...
बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..

बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए दाखिल 12 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। कुल24 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी थी, अब 12 बचे हैं। इनके बीच 20 मई को टक्कर होगी। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल से 3 मई तक नामांकन दाखिल किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान खामियां मिलने पर 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान विभिन्न खामियों के चलते 12 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए। 12 प्रत्याशियों के बीच 20 मई को होगा मुकाबला अब चुनाव मैदान में मात्र 12 ही उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। हालांकि अभी सोमवार को नाम वापसी है। यह भी हो सकता है कि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस ले। हालांकि, इसकी उम्मीद बहुत कम ही है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गाश...
UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट

UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जौनपुर के पूर्व विधायक और बाहुबली धनंजय सिंह को झटका लगा है। हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद भी उन्हें बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी वजह है कि अभी कागजी प्रक्रिया पूरी होने में दो से तीन दिन लग जाएंगे। उधर, जमानत से पहले ही बरेली जेल शिफ्ट होने के निर्देश हो चुके थे। रंगदारी और अपहरण में हुई है 7 साल की सजा भारी सुरक्षा के बीच धनंजय को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताते चलें कि रंगदारी और अपहरण के मामले में धनंजय सिंह को 7 साल की सजा हो चुकी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में बाहुबली पूर्व सांसद को जमानत दी है। ये भी पढ़ें : UP : सास को दिल दे बैठी बहू, ‘गहरे संबंधों’ की डिमांड से परिवार में हड़कंप, पुलिस भी हैरान हालांकि, सजा को बरकरार रखा है। पूरा मामला 2020 में जल निगम के अधिकारी अभिनव सिंघल के अपहरण और फिरौती का है। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी...
बांदा में स्वतंत्र देव सिंह ने ओवैसी को लिया आड़े हाथ, बोले-यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

बांदा में स्वतंत्र देव सिंह ने ओवैसी को लिया आड़े हाथ, बोले-यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के कद्दावर नेता एवं यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बुंदेलखंड दौरे पर रहे। बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा और महोबा में उन्होंने बूथ सम्मेलनों में हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री श्री कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षियों पर हमला बोला। बांदा के तिंदवारी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। वहां कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश में सबका साथ-सबका विकास की धारणा से काम कर रही है। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद समेत अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। बांदा-चित्रकूट और महोबा में बूथ सम्मेलनों को किया संबोधित हिंदू-मुसलमान सभी शांति से रह रहे हैं। सभी को पक्का मकान और बराबर सम्मान भी मिल रहा है। सभी को आयुष्मान कार्ड भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि औवेसी जैसे लोग माहौल खराब करने का काम करते हैं, लेकिन अब कोई उनकी बातो...
#पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग

#पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 का आज पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। आज आठ सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, रानपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, कैराना और मुजफ्फरनगर सीटों पर वोट डाले गए। मतदाताओं ने कुल 80 प्रत्याशियों किस्मत का फैसला किया। यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कुल 57.54% मतदान हुआ। ये भी पढ़ें : कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें.. लोकसभा सीट - मतदान का प्रतिशत बिजनौर - 54.68% कैराना - 58.68% मुरादाबाद - 57.65% मुजफ्फरनगर - 54.91% नगीना - 58.05% पीलीभीत - 60.23% रामपुर - 52.42% सहारनपुर - 63.29% ये भी पढ़ें : कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें.. ये भी पढ़ें : झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला  ...
झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला

झांसी : बसपा ने मतदान से पहले प्रत्याशी को पार्टी से निकाला, जिलाध्यक्ष भी बदला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से अपने घोषित प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाल दिया है। बताते हैं कि कुशवाहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण हटाया गया है। साथ ही झांसी के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को भी हटा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप अहिरवार की जगह अब बीके गौतम को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रत्याशी को पार्टी से निकालने की विज्ञप्ति नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की ओर से जारी की गई है। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला.. इसके साथ ही बसपा ने कैलाशपाल को मंडल प्रभारी पद से हटाकर ललितपुर का जिला प्रभारी नियुक्त कर दिया है।हालांकि, बसपा ने अभी नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने काफी इंतजार के ...