तेज बुखार में प्रियंका ने पूरी की मौन पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े
समरनीति न्यूज, लखनऊः चिन्मयानंद मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल को पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज तेज बुखार के बीच लखनऊ में करीब ढाई किलोमीटर लंबी मौन पदयात्रा की। एयरपोर्ट से सीधे शहीद स्मारक पहुंचीं प्रियंका गांधी का वहां हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रियंका गांधी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मौन पदयात्रा शुरू की। रास्ते में हनुमान मंदिर में उन्होंने नमन भी किया। इसके बाद जीपीओ तक पदयात्रा करते हुए पहुंचीं। उन्होंने जीपीओ पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुहंचकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की।
योगी सरकार पर हमला, कहा-महिलाओं पर हो रहा अत्याचार
बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पहले सच्चा बनना होगा। बीजेपी पहले सत्य के मार्ग पर चले, फिर...