Tuesday, December 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी पुलिस

यूपी की बड़ी खबर, DGP विजय कुमार DG विजिलेंस बनाए गए

यूपी की बड़ी खबर, DGP विजय कुमार DG विजिलेंस बनाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डीजीपी विजय कुमार को डीजी विजिलेंस बना दिया गया है। हालांकि, फिलहाल वह कार्यवाहक डीजीपी बने रहेंगे। क्यास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में नया डीजीपी नियुक्त हो सकता है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़े पैमाने पर तबादले होना संभव है। कई बड़े बदलाव भी लगभग तय हैं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने किया आत्मसमर्पण, यह है पूरा मामला..   ये भी पढ़ें : UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी ...
Lucknow : भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से हुई थीं गायब..

Lucknow : भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से हुई थीं गायब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में भाजपा विधायक की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह घर से लापता हो गई थीं। उनकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं। बताते हैं कि वह लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित घर से अचानक लापता हुई थीं। जानकारी के अनुसार सीताराम वर्मा सुल्तानपुर जिले के लंभुआ से भाजपा विधायक हैं। सुल्तानपुर के लंभुआ से विधायक हैं सीताराम वर्मा उनका घर लखनऊ के इंदिरानगर में है। वहां से उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) अचानक गायब हो गई थीं। डीसीपी व उनकी टीम ने सफेदाबाद से उन्हें बरामद किया है। विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। https://samarneetinews.com/kanpur-husband-gets-upset-after-seeing-wifes-eyebrows-than-say-3-talak-on-video-call-from-saudi/ डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। वहां पत्नी पुष्...
कानपुर में रिश्वत लेते थाना प्रभारी कलक्टरगंज गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..

कानपुर में रिश्वत लेते थाना प्रभारी कलक्टरगंज गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एंटी करप्शन संगठन (एसीओ) ने कलक्टरगंज थाना प्रभारी रामजनम गौतम को रिश्तवत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि थाना परिसर में बने आवास से वह रिश्वत ले रहा था। आरोप है कि थाना प्रभारी गौतम ने एक मकान को खाली कराने के लिए 50 रुपए रिश्वत मांगी थी। ये भी पढ़ें : देवरिया हत्या कांड : प्रेम यादव के मकान पर अब बुलडोजर नहीं चला सकेगी सरकार, पढ़िए क्यों.. इसके लिए पीड़ित को उसने अपने आवास पर बुलाया था। पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत की और इसके बाद यह कार्रवाई हुई। शिकायतकर्ता फीलखाना थाना क्षेत्र के नारायण प्लाजा कराचीखाना के नरेंद्र गुप्ता का कलक्टरगंज में एक मकान है। इसी मकान को खाली कराने के लिए थाना प्रभारी रिश्वत मांग रहा था। 3 दिन की जांच के बाद एंटी करप्शन ने ट्रैप बिछाकर आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें : ‘जिसे हिंदू कहा जा र...
यूपी में दरोगा बर्खास्त, 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 33 किलो चरस के साथ..

यूपी में दरोगा बर्खास्त, 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 33 किलो चरस के साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं चार पुलिस कर्मियों को निलंबित हुए है। बर्खास्त दरोगा रवींद्र कुमार शुक्ला अपने साथी के साथ 33 किलो चरस के साथ गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर रेंज के आईजी जे. रविंदर गौड़ ने चरस तस्करी में गिरफ्तार दारोगा रविंद्र कुमार शुक्ला को बर्खास्त किया है। चरस के साथ गिरफ्तार दरोगा भेजा जा चुका जेल इससे पहले गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट में दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने दरोगा को निलंबित कर दिया था।बताते हैं कि जांच में तस्करी के आरोपी दारोगा से साठगांठ की पुष्टि पर एसपी महराजगंज डा. कौस्तुभ ने स्वाट प्रभारी विपेंद्र मल्ल समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी और पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद म...
झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

झांसी में दरोगा ने गर्भवती पत्नी पर गोलियां बरसाईं-गिरफ्तार, बांदा में घर, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में दरोगा ने अपनी गर्भवती पत्नी पर दनादन गोलियां बरसी दीं। दो गोलियां पत्नी को कोहनी के ऊपर लगीं। वहीं तीसरी कंधे को छूकर निकल गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से दहशत सी फैल गई। पड़ोसियों की मदद से दरोगा की पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसएसपी राजेश एस ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी दरोगा रिवाल्वर समेत फरार हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का निवासी आरोपी दरोगा मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बांदा के रहने वाले बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने घरेलू विवाद के चलते सर्विस रिवाल्वर से बीती रात पत्नी शालिनी (28) पर गोलियां चला दीं। वर्तमान में उल्दन रोड पर झांसी में किराय पर रह रहे हैं। ये भी पढ़ें : ‘बीजेपी ...
UP : 2 IPS के तबादले, रवीना त्यागी बनीं SP महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन

UP : 2 IPS के तबादले, रवीना त्यागी बनीं SP महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में रविवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें कानपुर में पुलिस उपायुक्त रहीं आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बना दिया गया है। आईपीएस पद्मजा चौहान को अतिरिक्त जिम्मेदारी वहीं आईपीएस पद्मजा चौहान को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें : Kanpur : मासूम ने खोली मां की रंगरलियों की पोल, डाक्टर पति ने ताला डालकर बुलाई पुलिस, फिर हुआ ऐसा.. https://samarneetinews.com/two-women-constables-of-uppolice-wrote-letters-for-gender-change/...
Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस की दो महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बनने का मन बनाया है। दोनों ने डीजीपी मुख्यालय को इस संबंध में अनुमति के लिए आवेदन भी भेज दिया है। वैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, लेकिन मामला यूपी पुलिस की सिपाहियों से जुड़ा है। इसलिए उनकी भर्ती और सेवा संबंधित शर्तें भी मायने रखती हैं। अधिकारी मामले में विचार करने में जुटे यही वजह है कि दोनों महिला आरक्षियों के लिंग परिवर्तन के आवेदन के बाद डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी चक्कर में पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है जब अधिकारियों के पास महिला आरक्षियों का ऐसा कोई लिंग परिवर्तन का आवेदन आया है। एक गोंडा और दूसरी गोरखपुर में तैनात पुलिस सूत्रों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अर्जी देने के बाद दोनों महिला आरक्षियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। एडीजी स्...
दुष्कर्म-हत्या आरोपी भाजपा नेता नेपाल बार्डर से गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुल्डोजर

दुष्कर्म-हत्या आरोपी भाजपा नेता नेपाल बार्डर से गिरफ्तार, घर पर चलेगा बुल्डोजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : छेड़छाड़, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी भाजपा नेता के महाराजगंज के घर भी बुल्डोजर चलेगा। यह भाजपा नेता है अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व जिलाध्यक्ष मासूम रजा राही। पुलिस ने फरार आरोपी भाजपा नेता मासूम रजा को शनिवार रात 9 बजे के आसपास नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि आरोपी 10 दिन से नेपाल में छिपा और पकड़े जाते समय नेपाल से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। युवती ने लगाया दुष्कर्म, छेड़खानी और पिता की हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार महाराजगंज शहर के वीरबहादुर नगर वार्ड के रहने वाले मासूम रजा राही के खिलाफ संतकबीनगर के मेंहदावल की रहने वाली युवती ने 5 सितंबर को दुष्कर्म, छोटी बहन से छेड़खानी और विरोध करने पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तब पूछताछ के बाद आरोपी भाजपा नेता को छोड़ दिया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। ये भी प...
यूपी के 26 PPS अफसर बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी

यूपी के 26 PPS अफसर बने IPS, केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 26 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा काडर (IPS) में प्रोन्नत किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। बताते चलें कि इससे पहले 21 अगस्त को आयोजित विभागीय प्रोन्नत समिति की बैठक में वर्ष 1993 और 1994 बैच के 26 अधिकारियों को आईपीएस काडर में प्रोन्नति की सहमति बनी थी। इन पीपीएस को मिला प्रमोशन जिन पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में प्रोन्नत किया गया है, उनमें सुरेंद्र नाथ तिवारी (एसपी सिटी बुलंदशहर), विपुल कुमार श्रीवास्तव, हरि गोविंद, पंकज, विद्यासागर मिश्रा, घनश्याम, राजेश कुमार, राम सुरेश, आनंद कुमार, रवि शंकर निम, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, निधि सोनकर, बसंत लाल, सुशील कुमार, देवेंद्र भूषण, आशुतोष मिश्रा, डॉ. राजीव दीक्षित, मोहम्मद तारिक, कुंवर ज्ञानंजय सिंह, रामनयन सिंह, आशुतोष द्विवेदी, अरुण सिंह, डॉ. दुर्ग...
यूपी के थाने में सपा नेता के भाई का हैप्पी-बर्थडे, कोतवाल नपे

यूपी के थाने में सपा नेता के भाई का हैप्पी-बर्थडे, कोतवाल नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के एक थाने में सपा नेता के भाई का केक काट कर जन्मदिन मनाना थानेदार को भारी पड़ा। वीडियो-फोटो वायरल हुए तो कोतवाल नप गए। एसपी ने कोतवाल को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया है। घटनाक्रम क्षेत्र में काफी चर्चित हो रहा है। जानकारी के अनुसार हसनपुर कोतवाली में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ। SP ने जांच के बाद लिया एक्शन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खूब चर्चा हुई। वीडियो में कोतवाली सुशील कुमार वर्मा और अन्य पुलिस कर्मी दिखाई पड़ रहे थे। मामला बीजेपी नेताओं तक पहुंचा तो एसपी से शिकायत हुई। देर रात पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर वर्मा को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया। वहीं विनय कुमार को हसनपुर कोतवाली का नया कोतवाल बनाया गया है। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम...