Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। IAS यशोद त्रषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। वहीं IAS लोकेश एम कानपुर को कानपुर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IAS राजशेखर सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह IAS प्रशांत द्विवेदी को ACS वित्त के पद से हटा दिया गया है। IAS दीपक कुमार को एसीएस वित्त का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : खास खबर : हाई कोर्ट का फैसला, PWD के 95 एक्सईएन होंगे डिमोट  ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से..  ...
बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। एक हादसा रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत का है। वहीं दूसरे हादसे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंबई से भाई के साथ घर लौट रहा था युवक, बस से गिरा जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के पलटूपुर गांव के अखिलेश (22) पुत्र रामस्वरूप मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। अपने भाई के साथ मुंबई से बांदा आए थे। बीती रात बस से घर जा रहे थे। रोडवेज बस में भीड़ ज्यादा थी। इसलिए दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला.. इसी दौरान रास्ते में नीचे गिरकर घायल हो गए। बस का पहिया उनके उपर से निकल गया। उनके भाई द...
UP : मां-बाप की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, 4 बीघा ज़मीन के लिए बेटा बना दरिंदा

UP : मां-बाप की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, 4 बीघा ज़मीन के लिए बेटा बना दरिंदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : संपत्ति के विवाद में एक कलयुगी बेटे ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। बीच सड़क पर बाइक से जा रहे मां-बाप को गोली से उड़ा दिया। बात सिर्फ 4 बीघा जमीन के विवाद को लेकर फंसी थी। मां-बाप अपने बिगड़ैल बेटे को न देकर एक किसान को बटाई पर दे रहे थे। बिगड़ैल बेटा जबरन जमीन को अपने कब्जे में रखना चाहता था। पुलिस का कहना है कि दरिंदे बेटे का साथ उसके साले ने भी दिया। अब पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है। छोटे बेटे की तरहरीर पर पुलिस ने एफआईआर लिखी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े वारदात से फैली दहशत जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हथौली के पास एटा रोड पर बड़ी वारदात हुई। दिनदहाड़े दोपहर करीब 2 बजे बाइक से जा रहे एटा के गांव रमिया निवासी राकेश यादव (60) और उनकी पत्नी गुड्डी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या राकेश के ही बड़े बेटे योग...
UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश

UP : एसटीएफ ने पकड़ा 3 साल पहले हत्या कर भागा खतरनाक बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम ने 50 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी गोंडा में 2020 में हत्या करके फरार हुआ था। उसे थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश का नाम राम किशोर तिवारी निवासी परास पट्टी मझवार थाना उमरी बेगमगंज बताया जा रहा है। अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज रही है। पुलिस को राहत की सांस उसे पकड़ने वालों में इंस्पेक्टर घनश्याम यादव और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। बताते हैं कि उसने राजवीर नाम के शख्स की हत्या करके शव को फेंक दिया था। उसके साथ हत्याकांड में और लोग भी शामिल थे। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। बताते हैं कि पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस उसकी नहीं तलाश पाई। इसके बाद एसटीएफ को काम में लगाया गया। ये भी पढ़ें : Chi...
कंपटीशन की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, छोटी सी वजह..

कंपटीशन की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, छोटी सी वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उच्चस्तरीय कंपटीशन की तैयारी कर रही एक छात्रा ने जरा सी बात पर खौफनाक कदम उठा लिया। छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में रामशरण अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी महक (16) ने हाल में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अब आगे उच्चस्तरीय परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताई यह वजह, पुलिस जांच में जुटी बताते हैं कि बुधवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आई। परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो पंखे से उसका शव फांसी पर लटक रहा था। शव को फांसी को नीचे उतारा गया। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चचेरे भाई आदित्य का कहना है कि महक की मा...
Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Lucknow : राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ के चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि आरोपी गोरखपुर का रहने वाला राहुल राय नाम का व्यक्ति है। उसने बीती 25 मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार को फोन करके यह धमकी दी थी। लखनऊ के चिनहट में रिपोर्ट दर्ज इसके बाद लखनऊ के चिनहट थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, धमकी देने वाले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। 25 मार्च को ललन कुमार के फोन पर धमकी वाली काल आई थी। आरोपी ने खुद को गोरखपुर का रहने वाला मनोज राय बताया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति जी को करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन ये भी प...
शादी से 9 दिन पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम मचा

शादी से 9 दिन पहले युवक की हादसे में मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। मरने वाले युवक की 9 दिन बाद यानी 29 मई को शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के ऐंचवारा गांव आशीष यादव (22) शुक्रवार को पड़ोसी गोविंद (25) के साथ कामदगिरि दर्शन करने गए थे। हाइवे पर दूसरी बाइक से टक्कर दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे स्थित भरतकूप (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के रौली गांव के पास एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां आशीष ने दम तोड़ दिया। वहीं गोविंद का इलाज चल रहा है। मृतक के ताऊ युगराज का कहना है कि 29 मई को छतरपुर से आशीष की बारात...
STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ की लखनऊ टीम बीते दिन से बांदा-हमीरपुर, चित्रकूट और आसपास के जिलों को खंगाल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस टीम को लखनऊ के एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश है। दरअसल, साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस गुप्ता (30) लखनऊ के विराज खंड, गोमती नगर के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में ही एसटीएफ सर्च आपरेशन चला रही है। एसटीएफ की एक टीम बीते लगभग तीन दिन से बुंदेलखंड में डेरा डाले हुए है। फोन काॅल से पता चली थी यह बात इस टीम को साॅफ्टवेयर इंजीनियर प्रिंस की तलाश है। बताते हैं कि वह पिछले लगभग दो साल से लापता हैं। दो साल पहले वह लखनऊ स्थिति अपने घर से निकले थे लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। बताते हैं कि घर से जाते समय न उन्होंने अपना मोबाइल फोन लिया और न ही पर्स साथ में रखा। अब पूरा परिवार और माता-पिता उनके लिए परेशान हैं। सभी उनकी तलाश कर रहे हैं। सेवानिवृत इंजीनियर...
फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : नोटबंदी के डरावने दौर को आप भूले नहीं होंगे। अब एक बार फिर छोटी सी नोटबंदी होने वाली है। हालांकि, बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। इस बार ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की है। रिजर्ब बैंक ने कहा है कि 2000 रुपए के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक नोट बदलने की सीमा निर्धारित रिजर्व बैंक के इस कदम से पुरानी नोटबंदी की याद ताजा हो गई। हालांकि, अबकी बार नोटबंदी का तरीका भयावह नहीं है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 2 हजार के नोट बाजार में चलते रहेंगे। नोटों को बदलने के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, आरबीआई की घोषणा के बाद अब 2000 रुपए का नया नोट जारी नहीं होगा। 8 नवंबर 2016 में सामने आया 2000 का नोट अब इसका मतलब यह नहीं कि 2000 रुपए के...
बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

बांदा : मरौली बालू खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में छाई मरौली खदान में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बालू के ढेर जिंदा दफन हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रेसनोट जारी किया है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामले को हादसा माना है। मृतक व्यक्ति ट्रक चालक बताया जा रहा है। मरौली खदान पर पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं पुलिस और खदान संचालकों की बातें एक जैसी आ रही हैं। पुलिस प्रेसनोट में कहा जा रहा है कि खदान से बालू लेकर वापस जाते समय ट्राला खुलने से चालक उसके नीचे दब गया। जबतक बाहर निकाला गया। उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, किसी पुलिस अधिकारी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। मरने वाला रायबरेली का ट्रक चालक ज...