Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंगन्यूज

यूपी में 8 जिलों के SP बदले, IPS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में 8 जिलों के SP बदले, IPS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 8 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए कुल 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को अमरोहा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती जिले के एसपी समेत 15 आईपीएस को इधर से उधर किया है। IPS विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने आईपीएस विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। वहीं अमृता मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ तथा लक्ष्मी निवास मिश्रा को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ बनाए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का नया एसपी बना दिया गया है। अमरोहा-सुल्तानपुर और खीरी के पुलिस कप्तान बदले अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह...
ख्याल रखिए! ठंड का कहर जारी, किसान समेत दो ने दम तोड़ा

ख्याल रखिए! ठंड का कहर जारी, किसान समेत दो ने दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपना ख्याल रखें। पूरे प्रदेश के साथ ही बांदा में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कंपकपा देने वाली सर्दी ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटों में बांदा में खेत की सिंचाई कर रहे किसान समेत दो लोगों की सर्दी लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के हरदौली से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, राम सिंह (50) बांदा शहर के हरदौली स्थित सेल्टर हाउस में रहते थे। बताते हैं कि अचानक ठंड लगने से तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। सेल्टर हाउस के केयर टेकर मंगल का कहना है कि वह रेलवे के शौचालय में पैसा वसूलने का काम करते थे। उनकी सर्दी लगने से मौत हो गई। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान.. वह अतर्रा कस्बे के राजेंद्रनगर के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य घ...
UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान..

UP: ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उड़ीसा जा रहा एक युवक बांदा में ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से गिर कर युवक घायल हो गया। वह रातभर सर्दी में रेलवे पटरी के किनारे पड़ा रहा। ठंड में पूरा शरीर अकड़ गया। सुबह जब रेलवे गेटमैन ने देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। तब युवक ने पूरी जानकारी दी। गेट के पास खड़े-खड़े लगी झपकी जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के इंद्रापुरवा के पास मंगलवार की सुबह एक लगभग 23 वर्षीय युवक रेलवे पटरी के किनारे अकड़ी हुई हालत में बेहोश पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे रेलवे चॉबी मैन कुलदीप ने उसे देखा तो आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने युवक को उठाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया। होश आने पर बताई पूरी बात बाद में उसे होश आया। युवक ने अपना ...
UP: बांदा मंडलायुक्त समेत 11 IAS के तबादले, कई आयुक्त बदले

UP: बांदा मंडलायुक्त समेत 11 IAS के तबादले, कई आयुक्त बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी की योगी सरकार ने में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर समेत 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें चित्रकूटधाम मंडल समेत कई मंडलायुक्त शामिल हैं। आईएएस अजीत कुमार अब बांदा-चित्रकूट धाम मंडल के नए आयुक्त बनाए गए हैं। IAS के. विजयेंद्र पांडियन कानपुर मंडलायुक्त जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार-।। को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। वहीं लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दी गई हैं। अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, तथा महानिरीक्षक, निबंधन बनाया गया है। इसी क्रम में आईएएस मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा डा. मुथु कुमार स्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है...
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): Ayodhya Milkipur By Election: यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। 5 को वोटिंग, 8 को मतगणा-परिणाम 10 जनवरी से 17 जनवरी तक नामांकन होगा। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तारीख 20 जनवरी है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद यह चुनाव बेहद रौचक हो गए हैं। अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर काफी चर्चा रही। इसी सीट से समाजपार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2022 में जीत दर्ज कराई थी। मगर 2024 ...
बांदा में 14 जनवरी तक छुट्टियां, भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप

बांदा में 14 जनवरी तक छुट्टियां, भीषण ठंड और शीत लहर का प्रकोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह आदेश दिए हैं। अब जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बताते चलें कि पूरे प्रदेश समेत बांदा में इस समय भीषण ठंड का प्रकोप है। शीत लहर चलने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ये भी पढ़ें: CM Yogi के सख्त निर्देश, चालान कई बार कटा तो लाइसेंस करें रद्द-स्कूलों में चलाएं अभियान   https://samarneetinews.com/married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/    ...
यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर..

यूपी के इन 31 डॉक्टरों से वसूला जाएगा 1-1 करोड़ रुपए जुर्माना, पढ़ें चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के 31 डाॅक्टरों पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। ये ऐसे डाॅक्टर हैं जो स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई के बाद दोबारा ड्यूटी पर वापस लौटे ही नहीं हैं। इतना ही नहीं इन डाॅक्टरों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए नोटिस का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझा। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इन डाॅक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द आरोप पत्र देकर इन सभी 31 डाॅक्टरों से 1-1 करोड़ रुपए जुर्माने की वसूली की जाएगी। सरकारी छूट का फायदा तो लिया मगर सेवा नहीं दरअसल, एमबीबीएस चिकित्सकों को 5 साल की सेवा पूरी करने पर एमडी व एमएस जैसे पीजी कोर्स की पढ़ाई का मौका दिया जाता है। ताकि वे विशेष चिकित्सकों की कमी को पूरा कर सकें। इतना ही नहीं नीट-पीजी प्रवेश में इन डाॅक्टर्स को 30 अंकों का वेटेज भी देते हैं...
यूपी में तबादले, मुरादाबाद जेल अधीक्षक बने आलोक सिंह और अनिल गौतम बांदा..

यूपी में तबादले, मुरादाबाद जेल अधीक्षक बने आलोक सिंह और अनिल गौतम बांदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने जेल अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा के जेल अधीक्षक रहे आलोक सिंह को अब मुरादाबाद जेल का अधीक्षक बनाया गया है। वह गाजियाबाद जेल से स्थानांतरित होकर बांदा पहुंचे थे। अब मुरादाबाद जेल अधीक्षक का चार्ज लिया है। अनिल गौतम बनाए गए बांदा के जेल अधीक्षक बताते चलें कि कुछ दिन पहले मुरादाबाद के जेल अधीक्षक पीपी सिंह संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की नियम विरुद्ध मुलाकात कराने के मामले में निलंबित कर दिए गए थे। इस मामले में मुरादाबाद के https://samarneetinews.com/muradabad-jail-superintendent-suspend-government-action-creates-stir/ जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह भी निलंबित हुए थे। उधर, लखनऊ में तैनात रहे जेल अधीक्षक अनिल गौतम को बांदा के नया जेल अधीक्षक बनाया गया है। ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात में दुल्हन ने मांगी बीयर...
लखनऊ में डबल एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोलियां-चार गिरफ्तार

लखनऊ में डबल एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोलियां-चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने बुधवार देर रात डबल एनकाउंटर किया है। दोनों ही हाॅफ एनकाउंटर हैं, यानि दो बदमाशों को पैरों में गोली लगी हैं। वहीं चार बदमाशों को पकड़ा गया है। इनमें एक बदमाश पूर्व सैनिक के घर पर फायरिंग और पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी है। वहीं दो अन्य चोरी मामले में वांछित चल रहे थे। कृष्णा नगर इलाके में एक एनकाउंटर जानकारी के अनुसार, लखनऊ पुलिस ने देर रात कृष्णानगर इलाके में एनकाउंटर हुआ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि 15 दिसंबर को कृष्णानगर क्षेत्र में पूर्व सैनिक मनोज मिश्रा के घर पर कुछ युवकों ने फायरिंग की थी। साथ ही पेट्रोल बम भी https://samarneetinews.com/encounter-in-lucknow-two-criminals-killed-overseas-bank-theftcase/ फेंका था। पुलिस ने संदिग्धों को टोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली ल...
Banda: हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत-सर्पदंश से बालक ने दम तोड़ा

Banda: हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत-सर्पदंश से बालक ने दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की असमय मौत हो गई। एक जगह सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य जगह पर सर्पदंश से एक बालक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एमपी के रामपुर गांव के थे प्रदीप जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सुहाव के पास एक बेकाबू ट्रक ने खड़े ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे रिक्शे में बैठे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रामपुर गांव के प्रदीप निषाद (20) पुत्र राममिलन और शिवपूजन (21) पुत्र चंदपाल उछलकर नीचे गिरे। बताते हैं कि प्रदीप की ट्रक के पहिए https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक इस कदर लापरवाही बरत रहा था कि ...