Tuesday, January 14सही समय पर सच्ची खबर...

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

our-cm-doesnot-understand-emotions-akhileshyadav

समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): Ayodhya Milkipur By Election: यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर होने वाली है।

5 को वोटिंग, 8 को मतगणा-परिणाम

10 जनवरी से 17 जनवरी तक नामांकन होगा। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तारीख 20 जनवरी है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद यह चुनाव बेहद रौचक हो गए हैं। अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर काफी चर्चा रही। इसी सीट से समाजपार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2022 में जीत दर्ज कराई थी। मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में

भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर

अयोध्या संसदीय सीट से वह सांसद चुन लिए गए। इस कारण यह सीट खाली हो गई। अब यहां उप चुनाव होने जा रहे हैं। बताते चलें कि सपा ने इस सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: OYO में अनमैरिड कपल की नो एंट्री, यूपी के इस शहर में शुरूआत..